ONE: A NEW TOMORROW प्राइम कार्ड में दिखा शिनीचग्टा का धमाकेदार प्रदर्शन

Mongolian knockout artist Shinechagtga Zoltsetseg swings at Chinese star Ma Jia Web

शुक्रवार, 10 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में ONE: A NEW TOMORROW प्राइम कार्ड के मुकाबलों में बहुत सारा रोमांच देखने को मिला। इसकी वजह थी कि इसमें दुनिया के सबसे रोमांचक उभरते हुए कुछ मार्शल आर्ट्स स्टार्स रिंग में उतरे, जिन्होंने अपने प्रशंसकों को खूब एंटरटेन किया।

इस इवेंट में पहले मिनट के नॉक आउट से लेकर कुछ चुनिंदा तीन राउंड तक के मैचों की सभी खास बातें और बेहतरीन हाइलाइट्स हम आपको यहां दिखाने जा रहे हैं।

मुआंगथाई ने डेल्वाल को हराकर हासिल की 200वीं जीत

💪🧟‍♂ “Elbow Zombie” 💪🧟‍♂ Muangthai edges out Brice Delval!

💪🧟‍♂ “Elbow Zombie” 💪🧟‍♂ Muangthai edges out Brice Delval to earn a split-decision victory in front of his hometown fans! 🇹🇭📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पी.के. साइन्चेमॉयथाईजिम की आक्रामकता ने उन्हें ब्रीस “द ट्रक” डेल्वाल के खिलाफ तीन राउंड तक चले मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने में मदद की।

डेल्वाल ने ओपनिंग राउंड में लॉन्ग जैब्स, टीप्स और राउंड किक का भरपूर इस्तेमाल किया। इस वजह से मुआंगथाई को दूसरे राउंड में करीब आने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने हार्ड बॉडी किक्स और दाएं हाथ का चतुराई से प्रयोग किया लेकिन तब भी उन्हें “द ट्रक” के फुर्तीले अंदाज की वजह से संघर्ष करना पड़ा।

अल्जीरियन स्टार ने तीसरे राउंड में किक मारते हुए अंक हासिल किए। हालांकि, दो जजों का “एल्बो ज़ोम्बी” द्वारा विरोधी पर आगे बढ़कर बनाए गए दबाव की ओर झुकाव अधिक रहा। उन्होंने विरोधी के मिडसेक्शन में किक्स और लेफ्ट पंच जड़े।

ONE Super Series बेंटमवेट में मुआंगथाई का स्कोर अब 3-0 है और उनका ओवरऑल रिकॉर्ड 200-41-4 है।

मागोमेडालिएव के तूफान ने खत्म किया पहले दौर में मैच

😱 WHAT A FINISH 😱

😱 WHAT A FINISH 😱Russian warrior Raimond Magomedaliev 🇷🇺 submits Joey Pierotti 🇺🇸 with a TIGHT guillotine choke in Round 1!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

रेमंड मागोमेडालिएव ने जोई “मामाज़ बॉय” पाइरोटी के खिलाफ पहले ही राउंड में बेहतरीन जीत हासिल की।

अमेरिकन स्टार ने किक पकड़ते हुए सीधे जाकर दूरी को खत्म कर दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो परेशानी में घिरते नजर आने लगे क्योंकि मागोमेडालिएव ने करीब जाकर एल्बो और नी से प्रहार करते हुए मैच फिनिश करने की कोशिश की।

हालांकि, पाइरोटी को थोड़ा सा आराम करने का मौका तब मिला, जब डॉक्टर ने उनके चेहरे पर चोट की जांच की, और जल्द ही मैच फिर शुरू कर दिया गया। इसके बाद तो मागोमेडालिएव के हमले शुरू हो गए। रूसी दिग्गज की ओर से लगे लो ब्लो के बाद मैच फिर रोक दिया गया। हालांकि, बाद में उन्होंने टेकडाउन को काउंटर करते हुए विरोधी पर गिलोटिन लगा दिया।

पाइरोटी ने 3:50 मिनट पर टैपआउट कर दिया और मागोमेडालिएव को अपने करियर की छठीं जीत मिली।

एडम नोइ ने दर्ज की डेब्यू जीत

Adam Noi 🇩🇿 overwhelms French star Victor Pinto 🇫🇷

Adam Noi 🇩🇿 overwhelms French star Victor Pinto 🇫🇷 en route to a spectacular unanimous decision win in ONE Super Series kickboxing!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में एडम नोइ के पहले राउंड में किए गए नॉकडाउन की विक्टर “लियो” पिंटो के खिलाफ सर्वसम्मत जीत में महत्वपूर्ण भूमिका थी।

पिंटो ने शुरुआत तो आक्रामक की लेकिन जैसे ही उन्होंने अल्जीरियन एथलीट पर पंचों की बारिश करनी शुरू की तो उन्हें एक जोरदार काउंटर लेफ्ट हेड किक से जमीन पर गिरा दिया गया। इसने मैच के रुख को ही बदलकर रख दिया और ये राउंड नोइ के कई हमलों की वजह से उनके पक्ष में जाकर खत्म हो गया।

अगले दो राउंड भी रोमांच से भरपूर नजर आए क्योंकि “लियो” शुरुआती दबाव बनाने की कोशिश में लगे थे और आगे बढ़ते जा रहे थे लेकिन नोइ ने अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए हमले जारी रखे, ताकि विरोधी को कोई मौका न मिल सके।

मैच के अंत तक मुक्केबाजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन दर्शकों को देखने को मिला। इसमें अल्जीरियन एथलीट ने ONE Super Series के डेब्यू में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए अपने रिकॉर्ड को 45-6 कर लिया।

शिनीचग्टा ने मा को एक मिनट में किया ढेर

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes “Cannon” Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

ONE मेन रोस्टर में अपनी पहली मौजूदगी में ही शानदार नॉकआउट जीत हासिल करने के लिए शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ने महज 55 सेकेंड का वक्त लिया।

ONE Warrior Series के कॉन्ट्रैक्ट विनर बेहद फुर्तीले अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी फेदरवेट बाउट में विरोधी “कैनन” मा जिया वेन के सिर पर जोरदार ओवरहैंड राइट पंच जड़ते हुए मैच का अंत कर दिया।

इस दौरान बेसुध हो चुके चीनी एथलीट को रेफरी ओलिवियर कोस्ट ने शिनीचग्टा के बड़े हमलों से बचाते हुए मैच को रोक दिया। इस तरह मंगोलियन एथलीट ने अपने रिकॉर्ड में 11-2-1 सुधार कर लिया।

मेहदी ज़टूट को करीबी मुकाबले में ONE की पहली जीत मिली

Mehdi Zatout 🇩🇿 kicks off the prime card with a thrilling split decision victory over Han Zi Hao 🇨🇳

"The Diamond Heart" Mehdi Zatout 🇩🇿 kicks off the prime card with a thrilling split decision victory over Han Zi Hao 🇨🇳 in ONE Super Series Muay Thai!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

हान ज़ी हाओ ने मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ बेंटमवेट मॉय थाई मैच में शुरुआती पहल की। उन्होंने राइट किक से उनके ऊपर हमले करने की कोशिश की।

चीनी एथलीट अपने आक्रामक पंचिंग कौशल के साथ आगे बढ़े और उन्होंने हुक-क्रॉस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया। वहीं, “डायमंड हार्ट” ने मौके का इंतजार किया। ज़टूट दूसरे और तीसरे राउंड में और भी आक्रामक हो गए।

Venum Training Camp के एथलीट ने अपनी आक्रामकता को बढ़ाया और दाहिने हाथ से हमले किए। इस दौरान हान को कुछ पंचेज और एल्बो से हमला करने में सफलता मिली। फिर भी ज़टूट ONE Super Series की पहली जीत को विभाजित निर्णय के माध्यम से दर्ज करने में सफल रहे और अपनी ताकत से उन्होंने दुनिया को रूबरू कराया।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW के लीड कार्ड में मियूरा और रोसौरो ने शानदार जीत हासिल की

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.