रोडटंग ने हैगर्टी को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपना टाइटल किया डिफेंड

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon goes for the knockout blow

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए ONE: A NEW TOMORROW के मेन इवेंट में बेहद शानदार अंदाज में जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता का अंत किया।

पिछले साल अगस्त 2019 में दोनों ही स्टार्स के बीच एक करीबी मुकाबला देखने को मिला था। लेकिन बीते शुक्रवार, 10 जनवरी को हुए मैच में रोडटंग ने तकनीकी नॉकआउट के जरिए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करते हुए अपनी बादशाहत साबित की।

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑

🤖 "THE IRON MAN" IS STILL KING 👑Rodtang Jitmuangnon 🇹🇭 rampages Jonathan Haggerty 🇬🇧 in an absolute striking showcase, winning by third-round TKO and retaining the ONE Flyweight Muay Thai World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

ब्रिटिश एथलीट शुरुआत में काफी शांत नजर आए, उनका लॉन्ग जैब्स और किक्स लगाने का गेम प्लान सही लग रहा था। हालांकि, “द आयरन मैन” द्वारा उनके लिवर पर लगाया गया लेफ्ट हुक निर्णायक साबित हुआ। हैगर्टी उस हुक के लगने की वजह से बैठ गए, इस कारण होमटाउन हीरो को उनके शरीर पर अटैक करने का मौका मिल गया।

“द जनरल” खड़े हुए लेकिन रोडटंग ने उन्हें संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया और लगातार लेफ्ट हुक्स और स्ट्रेट राइट के जरिए उनके मिडसेक्शन पर वार किए। धीरे-धीरे हैगर्टी भी लय पकड़ते हुए नजर आए और उन्होंने थाई सुपरस्टार के चेहरे पर टीप्स के जरिए वार किया। फिर भी उन्हें लगातार मौजूदा चैंपियन की ताकत का सामना करना पड़ रहा था।

Jitmuangnon Gym का प्रतिनिधित्व करने वाले रोडटंग पर “द जनरल” ने दूसरे राउंड में हार्ड स्ट्रेट्स और पुश किक लगाई। रोडटंग ने आगे बढ़कर इसका जवाब दिया और उनके शरीर पर लेफ्ट हुक मारा।

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

हैगर्टी ने उनका एक पैर पकड़कर दूसरे पर लेग स्वीप मारने की कोशिश की लेकिन शानदार अंदाज में उछलकर उन्होंने खुद को बचाया। उसके बाद भी रोडटंग ने Knowlesy Academy के एथलीट को बेहतरीन पंच मारे।

तीसरे राउंड के शुरुआत में रोडटंग ने ब्रिटिश एथलीट को गिरा दिया। हैगर्टी ने अपने पैरों पर खड़े होकर विरोधी के चेहरे पर पुश किक मारी और डाउनवर्ड एल्बो हिट करने की कोशिश की।

रोडटंग ने उसके बाद लगातार कई सारे हुक्स मारे। “द जनरल” ने भी जैब-क्रॉस का अच्छा इस्तेमाल किया, लेकिन रोडटंग आगे बढ़ते ही चले गए।

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW

थाई एथलीट हैगर्टी को कॉर्नर में ले गए, 2 लेफ्ट हुक और शरीर पर वार करते हुए उन्हें गिरा दिया। 22 साल के चैलेंजर खड़े हुए लेकिन रोडटंग ने उनके सिर पर कई हुक्स लगाए और वो एक बार फिर कैनवस पर गिर गए।

“द जनरल” ने खुद को उठाया लेकिन रोडटंग ने जबरदस्त प्रहार करना जारी रखा। “द आयरन मैन” ने तीसरे राउंड के 2:39 मिनट पर मैच अपने नाम किया।

ONE Super Series में रोडटंग का रिकॉर्ड 7-0 और करियर में ओवरऑल 261-41-10 हो गया है। The Home Of Martial Arts में उन्हें चैंपियनशिप हराने के लिए किसी भी एथलीट को बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

ये भी पढें: स्टैम्प फेयरटेक्स ने पूजा तोमर को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.