लियाम हैरिसन ने पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट के जरिए हराया

Liam Harrison defeats VS Mohammed Bin Mahmoud at ONE A NEW TOMORROW DC 0838 768x512

कुछ दिन पहले लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने दुनिया को बताया था कि वो बेहतरीन अंदाज में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद के खिलाफ बेंटमवेट बाउट को जीतकर अपना दबदबा कायम करेंगे। अब 10 जनवरी को हुए मैच में अंग्रेज एथलीट ने अपनी बात को सच साबित कर दिखाया है।

थाइलैंड के बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE: A NEW TOMORROW के मैच में “हिटमैन” ने मोहम्मद को दो मिनट से कुछ ज्यादा समय में नॉकआउट कर दिया और ONE Super Series बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

👊 KNOCKOUT ALERT 👊

👊 KNOCKOUT ALERT 👊Liam Harrison Muay Thai 🇬🇧 puts "Jordan Boy" Mohammed Bin Mahmoud to SLEEP in the first round! 😴📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

ONE सर्कल में अपनी पहली जीत को हासिल करने के लिए हैरिसन बेहद उत्साहित थे लेकिन उन्होंने कभी आगे आकर हमला नहीं किया। इसकी बजाय उन्होंने मैच में Sampuri Muay Thai Gym प्रतिनिधि की गति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

“जॉर्डन बॉय” ने शुरुआत कुछ लेग किक्स से विरोधी को उकसाकर की। हालांकि, जब वो मैच में पूरी तरह रमे तो हैरिसन ने हमलों की झड़ी लगा दी। इसके बाद मलेशियन एथलीट के पास टिककर खड़ा होने का कोई चांस नहीं बचा।

अंग्रेज एथलीट मोहम्मद को प्रहार करते हुए रस्सियों की तरफ ले गए और मजबूत लिवर शॉट के साथ विरोध को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया। वो लगातार विरोधी पर सख्त हमले करते रहे। हैरिसन को आक्रामकता दिखाने का फायदा तब मिला, जब उनके लेफ्ट हुक से विरोधी कैनवस पर ढेर हो गए।

Liam Harrison defeats VS Mohammed Bin Mahmoud at ONE A NEW TOMORROW

मोहम्मद ने रेफरी की आठवीं गिनती का जवाब दिया लेकिन उनके पैर तब भी लड़खड़ा रहे थे। फिर से जब मैच शुरू हुआ तो कुआलालंपुर के एथलीट को हैरिसन के हैरतअंगेज पंचों और एल्बो का सामना करना पड़ा, जिससे वो फिर से कैनवस पर गिर गए।

एक बार फिर सभी को आश्चर्यचकित करते हुए मोहम्मद रेफरी की गिनती के पूरा होने से पहले उठ खड़े हुए लेकिन वो सहज नहीं थे। इसके बाद “हिटमैन” के तीसरे दौर के हमलों को झेलकर वो कैनवस पर पूरी तरह गिर गए और रेफरी ने बीच में आकर पहले राउंड के 2:03 मिनट में मैच को रोक दिया।

The Home Of Martial Arts में इस पहली जीत ने उनके ओवरऑल रिकॉर्ड को 86-23-2 कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW प्राइम कार्ड में दिखा शिनीचग्टा का धमाकेदार प्रदर्शन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.