एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ONE Fight Night 41 में फेटजीजा के खिलाफ एटमवेट मॉय थाई खिताब करेंगी डिफेंड

allyciaphetjeeja

ONE Championship ने ONE Fight Night 41 के लिए एक धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान किया है। मौजूदा चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपने ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को मौजूदा एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन फेटजीजा के खिलाफ दांव पर लगाएंगी।

इस शानदार इवेंट का आयोजन शनिवार, 14 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा, जिसमें डिविजन की दो सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी।

रोड्रीगेज़ शानदार लय के साथ इस वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरेंगी। 27 वर्षीय ब्राजीलियाई चैंपियन ने सितंबर 2023 में प्रमोशन में इकलौती हार झेलने के बाद लगातार तीन मैचों को अपने नाम किया है।

हालिया मैच में उन्होंने स्वीडन की जोहाना पर्सन को जुलाई महीने में तीसरे राउंड में नॉकआउट से हराकर 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता। इससे पांच महीने पहले उन्होंने आयरलैंड की मैरी मैकमैनेमन को चौथे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से धूल चटाई।

Phuket Fight Club की एथलीट ने अगस्त 2020 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब जीता था। फिर बच्चे के जन्म के चलते उन्होंने ब्रेक लिया और मार्च 2023 में वापस आकर जेनेट टॉड को हराकर डिविजन की बेल्ट को यूनिफाई किया।

अब ब्राजीलियाई स्टार का सामना अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती से होगी।

उनका सामना होगा थाईलैंड की 24 वर्षीय स्ट्राइकिंग सनसनी फेटजीजा से, जो इस मुकाबले में 8-0 के लाजवाब प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी।

Team Mehdi Zatout की स्टार मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में दिग्गज स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर अंतरिम बेल्ट जीती और फिर टॉड के खिलाफ उसे यूनिफाई किया।

“द क्वीन” हाल ही में हुए ONE Fight Night 38 के जरिए मॉय थाई में वापसी करती दिखीं। उन्होंने मार्टिना डॉमिन्कज़ैक को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया। इस प्रदर्शन ने साबित किया कि वो संगठन की सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

फेटजीजा का मॉय थाई सफर 7 साल की उम्र से शुरु हुआ, जब उनके पिता ने उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए जिम बनाया। 10 साल की उम्र तक वो 100 से ज्यादा फाइट्स कर चुकी थीं, जिसमें 70 लड़कों के खिलाफ थीं।

अब वो मार्च में होने वाले इवेंट में दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का पूरा प्रयास करेंगी।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5