ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा ने ONE डेब्यू मैच में सबमिशन से जीत हासिल की

Drex Zamboanga Detchadin Sornsirisuphathin mixed martial arts

ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा ने अपनी बहन और टॉप-रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर डेनिस के नक्शे-कदम पर चलते हुए अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त छाप छोड़ी।

27 वर्षीय फिलीपीनो फ्लाइवेट स्टार ने शुक्रवार, 28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन का डटकर सामना किया। उन्होंने दूसरे राउंड के 4:58 मिनट पर रीयर-नेकेड चोक के जरिए जीत हासिल की।

मैच में पहले राउंड की घंटी बजते ही दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर अटैक करना शुरु कर दिया और पैरों पर भी अच्छे शॉट्स लगाए।

सोर्नसिरीसुफाथिन ने लेग किक और एक क्लीन राइट हैंड लगाया लेकिन Toughguys International टीम के प्रतिनिधि ने 1-2 कॉम्बिनेशन के साथ करारा जवाब दिया।

पहले राउंड में दोनों ने काफी अच्छे शॉट्स लगाए, वो एक पल के लिए ऐसा करने से रूके, जब दोनों ग्रैपलिंग में लग गए थे। “डेचपूल” की लंबाई कम होने के बावजूद उन्होंने क्लिंच के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।

इस कारण “टी-रेक्स” अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाने के लिए उत्साहित दिखे और आगे बढ़कर उन्होंने अपने विरोधी पर स्ट्राइक्स की।

Philippine mixed martial artist Drex Zamboanga locks up the rear-naked choke

ज़ाम्बोआंगा ने दूसरे राउंड में भी अपना जलवा कायम रखा और शुरुआत से ही बॉक्सिंग शॉट्स लगाए, जिसकी वजह से सोर्नसिरीसुफाथिन बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने कई सारे पंच अपने सिर पर खाए।

30 वर्षीय थाई स्टार ने टेकडाउन लगाया लेकिन वो उन पर ही भारी पड़ गया। उसके बाद फिलीपीनी एथलीट ने ग्रैपलिंग में अपना जलवा दिखाया।

“डेचपूल” अपने पैरों पर खड़े हुए, मगर ज़ाम्बोआंगा ने राउंड के आखिरी मिनट में उन्हें मैट पर गिरा दिया। राउंड समाप्ति की घंटी बजने से 20 सेकंड पहले “टी-रेक्स” ने अपना बायां हाथ सोर्नसिरीसुफाथिन की गर्दन के नीचे ले जाकर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

थोड़ी सी जद्दोजहद करने के बाद और राउंड खत्म होने से चंद सेकंड पहले थाई स्टार बेसुध हो गए और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Philippine mixed martial artist Drex Zamboanga wins at ONE: A NEW BREED

ONE Warrior Series के स्टार के खिलाफ डेब्यू मैच में जीत हासिल कर ज़ाम्बोआंगा ने अपना प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-5 कर लिया है और साबित किया है कि वो ONE Championship के फ्लाइवेट डिविजन के लिए खतरा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.