ONE: A NEW BREED के विजेताओं की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

New ONE Atomweight Muay Thai World Champion Allycia Hellen Rodrigues

28 अगस्त को ONE Championship ने ONE: A NEW BREED का आयोजन किया, जो फैंस के साथ-साथ एथलीट्स के लिए भी यादगार रहा।

हालिया इवेंट में अधिकतर एथलीट्स ने यादगार तरीके से अपने मैच जीते हैं। वहीं, मेन इवेंट में एक नई चैंपियन देखने को मिलीं और को-मेन इवेंट मैच में रोडलैक ने टूर्नामेंट जीतकर चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर लिया है।

इवेंट के बाद इसके विजेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी को उजागर किया है। यहां आप देख सकते हैं कि ONE: A NEW BREED के विजेताओं की प्रतिक्रिया क्या रही।

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ बहुमत निर्णय से जीत दर्ज करने के बाद एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं और उन्होंने फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ बनीं नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को हराकर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर लिया है।

इस जीत के बाद रोडलैक और उनकी टीम ने खुद को मिले सपोर्ट के लिए फैंस का धन्यवाद व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: रोडलैक ने कुलबडम को हराकर नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया

डेनिस ज़ाम्बोआंगा

विमेंस एटमवेट डिविजन की टॉप रैंक की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को केवल 88 सेकंड में फिनिश किया। इस शानदार जीत की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने केवल 88 सेकंड में वट्सापिन्या केउखोंग को हराया

वंडरगर्ल फेयरटेक्स

केवल 30 दिन के अंदर वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

पहले ONE: NO SURRENDER II में थाई स्टार ने ब्रूक फैरेल को 81 सेकंड में नॉकआउट किया, उसके बाद बीते शुक्रवार उन्होंने केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराने में सफलता पाई है।

वंडरगर्ल ने जीत के बाद अपने कोच, फैंस, ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग का भी धन्यवाद व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने दूसरे राउंड में TKO से हराकर केसी कार्लोस को चौंकाया

ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा

ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा का डेब्यू उनके लिए यादगार साबित हुआ है।

फिलीपीनो एथलीट ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में थाई प्रतिद्वंदी डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन पर दूसरे राउंड में विजय प्राप्त की है।

सबसे ज्यादा खुशी की बात ये रही कि ONE: A NEW BREED में उनकी बहन डेनिस ने भी जीत हासिल की है और सोशल मीडिया पर वो अपनी खुशी को जाहिर करने से रोक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा ने डेब्यू मैच में सबमिशन से जीत हासिल की

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.