वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने दूसरे राउंड में TKO से हराकर केसी कार्लोस को चौंकाया

Wondergirl Fairtex throwing a punch on KC Carlos

शानदार अंदाज में अपना ONE Championship डेब्यू करने के बाद वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने वादा किया था कि वो ONE के अपने दूसरे मैच में पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करने वाली हैं।

21 वर्षीय स्टार की बातें सही साबित हुई और उन्हें शुक्रवार, 28 अगस्त को बैंकॉक में हुए ONE: A NEW BREED के ONE Super Series मॉय थाई स्ट्रॉवेट कॉन्टेस्ट में केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस को TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराने के लिए केवल 2 राउंड का समय लगा।

शुरूआत में वंडरगर्ल ने कार्लोस को लो किक लगाकर सचेत कर दिया था। थाई सुपरस्टार ने उसके बाद आगे आकर दमदार राइट हैंड्स लगाए, लेकिन दूसरी ओर से “पिनाय फाइट” भी राइट हैंड लगाने से पीछे नहीं हट रही थीं। इसी बीच उनका एक राइट हैंड Fairtex टीम की स्टार के चेहरे पर जाकर लैंड हुआ।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि वंडरगर्ल को लंबाई को काफी फायदा मिल रहा था। उन्होंने क्लिंच किया और कार्लोस की बॉडी पर नी स्ट्राइक्स और सिर पर दमदार एल्बोज भी लगाईं।

“पिनाय फाइट” को इस अटैक से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने दूर रहकर बॉडी किक्स और राइट हैंड्स लगाए लेकिन वो Fairtex टीम की एथलीट को रोक पाने में असमर्थ थे। वंडरगर्ल ने मौका मिलते ही कार्लोस के सिर पर दोनों तरफ से पंचों की बरसात कर दी।

उसके बाद वंडरगर्ल द्वारा राइट हैंड्स और एल्बोज के कारण कार्लोस के पास क्लिंचिंग गेम में आने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। लेकिन क्लिंचिंग गेम में थाई एथलीट ने पहले से भी ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया और पहले राउंड के अंतिम क्षणों में दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं।

Muay Thai fighter Wondergirl Fairtex throws her knee into KC Carlos' ribs

दूसरे राउंड की शुरुआत में ही वंडरगर्ल की ओर से हाई किक देखने को मिली, लेकिन इसके बाद कार्लोस थाई सुपरस्टार की ओर से लगाईं गई बॉडी किक्स को कार्लोस ब्लॉक करने में सफल हो रही थीं। वहीं, Fairtex टीम की स्टार ने क्लिंच किया और एक बार फिर नी स्ट्राइक्स लगानी शुरू कर दीं।

जैसे ही रेफरी ने दोनों को अलग किया गया, वंडरगर्ल ने लगातार राइट हैंड्स लगाए, जिससे “पिनाय फाइट” बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गईं, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक बार फिर क्लिंचिंग गेम देखने को मिला। रेफरी ने एक बार फिर दोनों को अलग किया लेकिन यहां से Phuket Top Team की स्टार की हार की शुरुआत हो चुकी थी।

वंडरगर्ल ने फिर क्लिंच किया और अपनी प्रतिद्वंदी को पेट के हिस्से पर दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं। जब-जब कार्लोस अपना सिर ऊपर की ओर उठा रही थीं, एल्बोज उनका इंतज़ार कर रही थीं।

कार्लोस के चेहरे को इस दौरान खूब क्षति पहुंची और दूसरे राउंड में 1 मिनट 6 सेकंड बीत जाने के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

Muay Thai fighter Wondergirl Fairtex wins at ONE: A NEW BREED

इस जीत के साथ वंडरगर्ल का रिकॉर्ड 35-16-2 का हो गया है और उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो विक्टोरिया लिपियांस्का या एम्बर किचन जैसी बड़ी स्ट्राइकिंग एथलीट्स को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57