ONE Championship में जिओंग जिंग नान के MMA करियर की सबसे शानदार जीतों पर एक नजर

Xiong Jing Nan Ayaka Miura HEAVYHITTERS 1920X1280 24.jpg 768x512

चीनी सुपरस्टार “द पांडा” जिओंग जिंग नान ने खुद को दुनिया की टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है। उसके पीछे की वजह है कि वो पिछले पांच सालों से चैंपियन बनी हुई हैं और अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को सात बार डिफेंड कर चुकी हैं।

शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में 35 वर्षीय स्टार का सामना अपनी तरह के पहले स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच में नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से होगा।

इस खास तरह की फाइट का दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो लंबे समय से चैंपियन रहीं स्ट्रॉवेट क्वीन को उभरती हुई स्टार के खिलाफ देखने के लिए तैयार हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस मुकाबले से पहले आइए जिओंग के ONE Championship करियर की सबसे खास जीतों पर एक नजर डालते हैं।

#1 जिओंग ने टिफनी टियो को हराकर जीता खिताब

जनवरी 2018 में हुए ONE: KINGS OF COURAGE अपने दूसरे प्रोमोशनल मैच में ही जिओंग का सामना सिंगापुर की बॉक्सिंग चैंपियन टिफनी टियो से हुआ।

साढ़े तीन राउंड तक “द पांडा” ने सिंगापुर की एथलीट को अपने खतरनाक स्टैंड-अप गेम से रूबरू करवाया और उन्हें लगातार बैकफुट पर धकेला।

अपने ट्रेडमार्क पंचों के दम पर उन्होंने टिफनी के चेहरे का हूलिया बदल दिया। चीनी सनसनी ने लाजवाब ऑलराउंड स्किल्स का प्रदर्शन किया और बेहतरीन ग्रैपलिंग भी दिखाई। जब भी मुकाबला मैट पर गया तो घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक भी किए।

मैच का फिनिश चौथे राउंड में आया, जब जिओंग ने लगातार तगड़े पंच लगातार विरोधी को ढेर कर दिया। तकनीकी नॉकआउट से आई जीत के चलते वो डिविजन की चैंपियन बनीं और ग्लोबल स्टेज पर अपनी धमाकेदार एंट्री की।

#2 जबरदस्त मैच में एंजेला ली को फिनिश किया

2 फाइट्स और 14 महीनों के बाद जिओंग ने ONE: A NEW ERA में वापसी करते हुए एटमवेट MMA क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को दांव पर लगाया।

अपने ONE करियर में पहली बार चीनी एथलीट ने खुद को मुसीबत में पाया। उन्हें चौथे राउंड में लगातार ली के घातक ग्रैपलिंग अटैक का सामना करना पड़ रहा था और राउंड खत्म होने के समय खुद को आर्मबार के जकड़े हुए पाया।

उन्होंने चैंपियन वाला धैर्य और दृढ़ता का प्रदर्शन किया और “द पांडा” पांचवें राउंड में एक यादगार नॉकआउट हासिल करने में कामयाब हो गईं। उनका एक बेहतरीन क्रॉस जाकर ली के सोलर प्लेक्स (पसलियों की बीच का हिस्सा) पर जाकर लगा और उसके बाद कई सारी बॉडी किक्स और सिर पर पंचों का सामना करना पड़ा।

संगठन में उनकी गिनती सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स में होती ही थी, लेकिन इस जीत ने उनको ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया।

#3 जिओंग ने ग्रैपलिंग क्वीन मिशेल निकोलिनी पर दबदबा बनाया

सितंबर 2021 में हुए ONE: EMPOWER में स्ट्रॉवेट MMA क्वीन अपने खिताब को 13 बार की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मिशेल निकोलिनी के खिलाफ डिफेंड करने उतरीं।

अपने करियर की सबसे बेहतरीन ग्रैपलर का सामना करते हुए जिओंग ने लाजवाब टेकडाउन डिफेंस और घातक पंचिंग पावर दिखाई।

इसके अलावा चीनी वॉरियर ने ज्यादा सुधरी हुई और धारदार स्ट्राइकिंग गेम की झलक दिखाई। उन्होंने अपने हुक्स के अलावा लेग किक्स, अच्छे फुटवर्क और जैब का इस्तेमाल किया।

अंत में जिओंग को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई और वो एक बार फिर अपने खिताब को डिफेंड करने में कामयाब रहीं। उन्होंने साबित किया कि “द पांडा” की स्किल्स इतनी अच्छी हैं कि वो दुनिया की सबसे बेहतरीन सबमिशन आर्टिस्ट को हरा सकती हैं।

#4 जिओंग ने जूडो ब्लैक बेल्ट अयाका मियूरा को दी मात

अपने पिछले मुकाबले के पांच महीने बाद ONE: HEAVY HITTERS में जिओंग ने वापसी की और जूडो सुपरस्टार अयाका मियूरा के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड किया। सभी मान रहे थे कि ये उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

लेकिन अपनी प्रतिद्वंदी की ताकत और ग्रैपलिंग कौशल के बावजूद “द पांडा” ने 25 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करने में एक बार फिर सफलता पाई।

ना सिर्फ चैंपियन ने मियूरा के दर्जन भर से ज्यादा टेकडाउंस को डिफेंड किया, लेकिन उन्होंने जापानी प्रतिद्वंदी पर घातक पंचों से हमला करते हुए अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस जीत के बाद जिओंग ने पूरे विमेंस स्ट्रॉवेट MMA डिविजन को साफ कर दिया क्योंकि वो एक एक करके सभी प्रतिद्वंदियों को हरा चुकी हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October