जिओंग Vs. वंडरगर्ल: ONE Fight Night 14 में होने वाले स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच से जुड़ी हर जानकारी

Xiong Jing Nan Angela Lee ONE on Prime Video 2 1920X1280 114

ONE की दो खतरनाक विमेंस स्ट्राइकर्स के बीच ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में एक बेहद खास मैच होने वाला है।

शनिवार, 30 सितंबर को लंबे समय से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनी हुईं जिओंग जिंग नान का सामना मॉय थाई सनसनी नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से अपनी तरह के पहले स्ट्राइकिंग मुकाबले में होगा।

इस मैच का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से यूएस प्राइमटाइम पर किया जाएगा, आइए इससे पहले “द पांडा” और “वंडरगर्ल” के बीच होने वाली फाइट के नियमों पर नजर डालते हैं।

क्या हैं स्पेशल रूल्स?

ONE की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई फाइट्स की तरह ही इस स्पेशल रूल्स स्ट्रॉवेट मुकाबले में तीन मिनट के तीन राउंड होंगे।

दोनों ही एथलीट्स ONE के MMA और मॉय थाई डिविजन में इस्तेमाल किए जाने वाले 4-औंस के ग्लव्स पहनेंगी।

इसमें मुट्ठी बंद कर लगाए जाने वाले सभी पंचों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें स्पिनिंग और जम्पिंग पंच भी शामिल हैं। सिर को पकड़कर पंच लगाना पूरी तरह से वैध होगा और स्ट्राइक्स ग्लव्स के पैड वाले हिस्से से ही लगनी चाहिए (मुट्ठी के सामने और ऊपरी हिस्से से)।

हालांकि, सभी तरह की किक्स, नी अटैक और एल्बोज़ वर्जित हैं।

कोई भी नॉकआउट या स्टॉपेज ना होने की स्थिति में तीन जज ’10-पॉइंट मस्ट सिस्टम’ के आधार पर फैसला करेंगे, जिसमें हर राउंड के विजेता को 10 पॉइंट्स मिलते हैं।

मैच किसके पक्ष में जाएगा?

इस मैच में शामिल दोनों ही स्टार्स शानदार स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आती हैं, जिन्होंने अपने-अपने करियर में ढेर सारे नॉकआउट हासिल किए हैं।

जिओंग पिछले पांच साल से भी ज्यादा समय से ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्होंने खुद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है।

चीनी नेशनल बॉक्सिंग टीम का हिस्सा रह चुकी “द पांडा” जबरदस्त पंच लगाने के लिए जानी जाती हैं। अपने पिछले चार मुकाबलों में चार बार टाइटल को डिफेंड कर चुकी जिओंग इस मैच में गजब के आत्मविश्वास और लय के साथ उतरेंगी।

“वंडरगर्ल” की बात करें तो वो मॉय थाई बैकग्राउंड से आती हैं। दो बार की थाईलैंड चैंपियन रह चुकी स्टार ने ONE में अपनी दोनों जीत स्टॉपेज के जरिए हासिल की हैं।

खास बात ये है कि 24 वर्षीय थाई सनसनी बॉक्सिंग से अनजान नहीं है क्योंकि वो युवावस्था में एक बॉक्सर के रूप में मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी हैं।

इस बेहद खास मुकाबले में दोनों ही एथलीट्स अलग तरह के दृष्टिकोण से उतरेंगी, एक तरफ जिओंग को जहां MMA का अच्छा खासा अनुभव है तो वहीं “वंडरगर्ल” की मॉय थाई स्किल्स कमाल की हैं।

ऐसे में फैंस 30 सितंबर को एक दमदार मैच जरूर देखेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19