7 अगस्त को The Inner Circle के लिए अब्दुल्ला दयाकाएव और सुपरलैक के रीमैच की घोषणा

Abdulla Dayakaev Superlek The Inner Circle May 15 11

ONE Championship ने रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव और थाई स्ट्राइकिंग आइकॉन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के बीच रीमैच का ऐलान कर दिया है।

ये जबरदस्त बेंटमवेट मॉय थाई मैच शुक्रवार, 7 अगस्त को The Inner Circle में होगा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर प्रसारित होने वाले इवेट के जरिए दोनों के पास अपनी प्रतिद्वंदिता को अंजाम तक पहुंचाने का सुनहरा मौका होगा।

बीती 15 मई को The Inner Circle में इन दोनों की पहली भिड़ंत ने शुरुआत से अंत तक शानदार एक्शन पेश किया।

दयाकाएव ने पहले राउंड में सुपरलैक को राइट हैंड के दम पर नॉकडाउन किया। मगर थाई दिग्गज ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और वापसी की।

दूसरे राउंड में उन्होंने अटैक को बढ़ाया और एल्बोज़ व राइट किक्स के जरिए अच्छे वार किए।

उन्होंने तीसरे राउंड में दयाकाएव की पसलियों और पेट पर नीज से अटैक किया ताकि जजों का फैसला अपनी ओर किया जा सके।

आखिरी राउंड पूरी तरह से सुपरलैक के नाम रहा, लेकिन पहले राउंड में आए नॉकडाउन ने भारी अंतर पैदा कर दिया। तीन में से दो जजों ने दयाकाएव के पक्ष में फैसला सुनाया और दागेस्तान में जन्मे फाइटर को विभाजित निर्णय के जरिए करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई।

जैसे ही फाइट का नतीजा घोषित किया गया, वैसे ही फैंस और जानकारों के बीच चर्चा होने लगी कि सुपरलैक को जीत मिलनी चाहिए थी क्योंकि उन्हें दूसरे और तीसरे राउंड में शानदार अटैक किए। मगर जजों का फैसला अंतिम रहा और रहेगा।

अब दोनों के पास मौका है कि इस प्रतिद्वंदिता को सही तरीके से अंजाम तक पहुंचाएं और इसके लिए रीमैच अब तैयार है।

दयाकाएव यहां जीत साबित कर बताना चाहेंगे कि सुपरलैक के खिलाफ उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी। इसके साथ ही वो दोबारा मैच अपने नाम कर खुद को बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन का सबसे घातक कंटेंडर साबित कर सकते हैं।

वहीं सुपरलैक के लिए हालात ज्यादा गंभीर हैं। 30 वर्षीय सुपरस्टार अपने पिछले तीन मैचों को हार गए और उनका पूरा प्रयास जीत के साथ शानदार वापसी पर होगा।

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.