बड़ा उलटफेर करने के लिए तैयार फाहदी खालेद: ‘मुझे सुपरलैक से डर नहीं लगता’

WMC Intercontinental Muay Thai Champion

ONE Championship में मिली खराब शुरुआत के बाद फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद ने पिछले महीने जीत की लय वापस हासिल की। अब वो इस जीत की लय को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 11 सितंबर को ट्यूनीशियाई एथलीट का सामना फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बाउट में एक बेहतरीन स्ट्राइकर से होने वाला है, जिनका नाम “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 है।

ये मैच शुक्रवार, 11 सितंबर को आने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED II का को-मेन इवेंट मुकाबला होगा।

Tunisian striker Fahdi Khaled kicks Huang Ding in the face

जनवरी 2019 में अपना ONE Super Series डेब्यू करने के साथ ही खालेद ONE के किसी मैच में भाग लेने वाले पहले ट्यूनीशियाई पुरुष एथलीट बन गए थे।

ये पूर्व WMC इंटरकॉन्टिनेंटल मॉय थाई चैंपियन रह चुके स्टार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, “ONE Championship में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं ONE का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे ट्यूनीशिया, अरब देशों और दुनिया में मौजूद सभी मुस्लिम लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करने का मौका मिला है।”

हालांकि, 25 वर्षीय एथलीट को अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में जीत की लय में वापसी की थी।

खालेद ने अगस्त में हुए ONE: NO SURRENDER II में वापसी की और अपनी बेहतरीन मॉय थाई स्किल्स, बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस, किक्स, एल्बोज और नी स्ट्राइक्स की मदद से चीनी स्ट्राइकर हुआंग डिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

उस जीत के साथ खालेद का रिकॉर्ड 40-8 का हो गया है।

Tunisia's Fahdi Khaled throws a kick at Huang Ding

अब जीत के कुछ हफ्ते बाद ही खालेद एक बार फिर रिंग में वापसी करने के लिए तैयार हैं और इस बार वो किकबॉक्सिंग मैच का हिस्सा बनने वाले हैं।

“द किकिंग मशीन” किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजन में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं, इसलिए खालेद जानते हैं कि ये मैच उनके करियर के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक साबित हो सकता है।

ट्यूनीशियाई एथलीट ने कहा, “सुपरलैक थाईलैंड के सबसे बेस्ट बॉक्सर्स में से एक हैं और वो दूसरे बॉक्सर्स को भी बताते रहते हैं कि उन्हें सफल होने के लिए क्या-क्या चीजें करनी चाहिए।”

“उनके बाएं पैर में गज़ब की ताकत है। उनके पंच भी बहुत प्रभावशाली साबित होते हैं, इसलिए मुझे खुशी है कि मुझे इतने तगड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच मिल रहा है। ये एक कड़ा मुकाबला होने वाला है। ये मेरे लिए बड़ी चुनौती के समान है, मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर भी मजबूत स्थिति में रहना होगा।”



इस मैच के लिए खालेद ने पटाया में स्थित Venum Training Camp में ट्रेनिंग की है और इस दौरान उन्हें कोच मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट से भी काफी कुछ सीखने को मिला है।

साथ ही उन्होंने सुपरलैक के कई मुकाबलों की वीडियो देख उनके प्रदर्शन और मूव्स को परखा है।

लेकिन चाहे उनके प्रतिद्वंदी का प्रोफेशनल रिकॉर्ड शानदार रिकॉर्ड 125-28-2 का ही क्यों ना हो, “द ग्लैडिएटर” ने कहा है कि उन्हें सुपरलैक का कोई डर नहीं सता रहा है।

खालेद ने कहा, “मुझे सुपरलैक का कोई डर नहीं सता रहा है। मैं हर बार रिंग में घबराहट को पीछे छोड़कर आता हूं।”

“मैंने सुपरलैक के कई मैच देखे हैं। उनकी बॉडी स्ट्रेंथ जबरदस्त है और बाएं पैर में गज़ब की ताकत है। मुझे इस ओर जरूर ध्यान देना होगा क्योंकि वो इसका प्रयोग डिफेंस करने के लिए करते हैं। मुझे तेजी से अपने मूव्स लगाने होंगे और इस मैच से पहले मुझे किसी चीज का डर नहीं लग रहा है।”

Muay Thai fighters Huang Ding and Fahdi Khaled do battle at ONE: NO SURRENDER II

वहीं, खालेद के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने अपनी ताकत और मूव्स में तेजी भी लाई है और संभव ही ये उन्हें मैच में जीतने में मदद कर सकती हैं।

अगर वो इस मैच में बड़ा उलटफेर करने में सफल रहते हैं तो “द ग्लैडिएटर” पहले ट्यूनीशियाई ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II के पूरे कार्ड की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400