ONE Friday Fights 117 रिजल्ट्स: योड-आईक्यू ने मालाटेस्टा को पछाड़ा, हैरिसन की इरविंग पर जीत

Yod IQ Or Pimolsri Alessio Malatesta ONE Friday Fights 117 5 scaled

ONE Friday Fights 117 में ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स ने एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के मेन रोस्टर में जगह बनाने के लिए पूरा दमखम लगा दिया।

इस हफ्ते किसी भी एथलीट को कॉन्ट्रैक्ट तो नहीं मिला, लेकिन एक से बढ़कर एक शानदार मुकाबले जरूर दिखे।

आइए नजर डालते हैं कि 25 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

योड-आईक्यू ने तीन राउंड की धमाकेदार फाइट में मालाटेस्टा को पराजित किया

Yod IQ Or Pimolsri Alessio Malatesta ONE Friday Fights 117 4

योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने अलेसियो मालाटेस्टा को तीन राउंड की जोरदार फाइट में हराते हुए अपनी लगातार आठवीं जीत दर्ज की।

शुरुआत से ही योड-आईक्यू ने मालाटेस्टा पर अपने सभी हथियारों जैसे पंच, किक्स, एल्बोज़ और यहां तक कि फ्लाइंग नीज़ से अटैक किया। आंखों के सूजने के बावजूद मालाटेस्टा ने दूसरे राउंड में योड-आईक्यू पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से पंचों का आदान-प्रदान देखने को मिला।

तीसरे राउंड तक फाइट करीबी हो गई और दोनों को पता था कि उन्हें मैच अपने नाम करने के लिए ये राउंड जीतना ही होगा। फिर दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार किए।

अंत में सभी की नजरें जजों के स्कोरकार्ड्स पर थीं और तीनों जजों ने योड-आईक्यू के पक्ष में फैसला सुनाकर उनके करियर रिकॉर्ड को 125-36-15 कर दिया।

Yod IQ Or Pimolsri Alessio Malatesta ONE Friday Fights 117 3

हैरिसन ने एक साल बाद वापसी कर इरविंग को पहले राउंड में चलता किया

ONE Friday Fights से 13 महीने तक दूर रहने के बाद टायसन हैरिसन पूरे जोश में लौटे। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने बेंटमेवट मॉय थाई मैच में केंडू इरविंग को पहले राउंड में 2:12 मिनट पर अपना शिकार बनाया।

फीचर फाइट में एक मिनट होने के बाद 24 वर्षीय स्टार ने इरविंग को पीछे की तरफ धकेला और एक दमदार जैब की मदद से पहला नॉकडाउन हासिल किया।

इरविंग ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया और फिर हैरिसन ने एक राइट क्रॉस लगाकर उन्हें दोबारा मैट पर गिरा दिया।

वो फिर से उठे और हैरिसन की निगाहें अपने लक्ष्य पर जम चुकी थीं। उन्होंने पंचों व एल्बोज़ से वार किया, लेकिन रेफरी ने बीच में आकर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इसके साथ Sangtiennoi Muay Thai Gym के स्टार ने अपनी 26वीं जीत हासिल की।

Tyson Harrison Kendu Irving ONE Friday Fights 117 4

ONE Friday Fights 117 के नतीजे

  • योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने अलेसियो मालाटेस्टा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • एल्ब्रस ओसमानोव ने कैम्पीटवाडा सिथीकुल को पहले राउंड में 2:10 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • माएमोट सोर सलाचीप ने रिट्टीडेट सोर सोमाई को तीसरे राउंड में 0:21 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • लमनामखोंग बीएस मॉयथाई ने सुपरजेंग टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 143 पाउंड)
  • तियाई पीके साइन्चाई ने योडसिला चोर हापयाक को तीसरे राउंड में 0:19 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 119 पाउंड)
  • टैनटैंग सुआनसुनंधाजिम ने पिनपेट मोर राजाभटकोराट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • टायसन हैरिसन ने केंडू इरविंग को पहले राउंड में 2:12 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मार्टिन पारा ने एंटोनियो पियाना को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • उज़ैर इस्मोइलजोनोव ने टाकाहाशी कियोटो को पहले राउंड में 1:24 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • रयोटा नकानो ने आर्थर क्लोप को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • अलेक्जेंडर खान ने फुजुन चाओ को दूसरे राउंड में 1:17 मिनट पर सबमिशन से हराया (MMA – फेदरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34