26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III का प्रसारण कैसे देखें

211126 SG web 1800x1200px 2 768x512

NEXTGEN सीरीज को धमाकेदार अंदाज में समाप्त करने के लिए ONE Championship तैयार है।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III का प्रसारण होगा, जिसमें 6 धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है।

मेन इवेंट में #5 रैंक के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग रैंकिंग्स में ऊपर के स्थानों पर पहुंचना चाहेंगे।

मगर ऐसा करने के लिए उन्हें अमेरिकी स्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना करना है। ब्रूक्स, जो फिलीपीनो स्टार को सबक सिखाते हुए अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहते हैं।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: NEXTGEN III का प्रसारण किस तरह से देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: NEXTGEN III का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के Facebook पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 26 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 26 नवंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगी।

ONE: NEXTGEN III का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 26 नवंबर को iQiYi, Great Sports, Douyin, Huya या Bilibili पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

शुक्रवार, 26 नवंबर को Great Sports रात 9:30 बजे देरी से प्रसारित करेगा।

शनिवार, 27 नवंबर को BTV पर शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

साथ ही SZTV पर बुधवार, 1 दिसंबर, गुरुवार, 2 दिसंबर और शुक्रवार, 3 दिसंबर को रात 11:00-12:00 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

शनिवार, 4 दिसंबर को रात 10:30 से 11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 26 नवंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 26 नवंबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 26 नवंबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 26 नवंबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 26 नवंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो को आप शुक्रवार, 26 नवंबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: NEXTGEN III का प्रसारण शुक्रवार, 26 नवंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 26 नवंबर को रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 26 नवंबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: NEXTGEN III को शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: NEXTGEN III का पूरा बाउट कार्ड

  • लिटो आदिवांग vs. जैरेड ब्रूक्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • अलावेर्दी रामज़ानोव vs. पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. रेने कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • पानपयाक जित्मुअंगनोन vs. डेनियल पुएर्तस (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • पीटर बस्ट vs. रुसलान एमिलबेक ऊलू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • फिलिपे लोबो vs. रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS को हेडलाइन करेंगे फोगाट vs स्टैम्प और इरसल vs मुर्ताज़ेव मुकाबले

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25