अगला इवेंट

Yangon skyline 768x512
थुवुन्ना इंडोर स्टेडियम, यांगून

Union Of Warriors

Yangon skyline 768x512
अगला
--
दिन
--
घंटे
--
मिनट
--
सेकंड

सार

म्यांमार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। पहली बार “द बर्मीज़ पाइथन” के नाम से मशहूर और म्यांमार के सबसे प्रसिद्ध MMA स्टार आंग ला न संग अपने ही देश में यांगून के थुवुन्ना इंडोर स्टेडियम में मुकाबला करेंगे। उनका सामना मिस्र के फाइटर मोहम्मद अली से होगा।

ये मुकाबला अपने आप में ऐतिहासिक है, लेकिन यही इस इवेंट की एकमात्र खासियत नहीं है। इस फाइट कार्ड में ONE Championship के कई बड़े सितारे भी शामिल हैं, जिससे ये म्यांमार में होने वाले सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स आयोजनों में से एक बन गया है।

इसी कार्ड पर पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस भी एक्शन में नजर आएंगे। वो हाल ही में खोया हुआ अपना खिताब वापस पाने के मिशन पर हैं। उनके सामने फिलीपींस के दमदार फ्लाइवेट फाइटर यूजीन टोक्वेरो होंगे, जो मोरेस पर जीत हासिल कर खुद को टाइटल की दौड़ में शामिल करना चाहते हैं।

ये इवेंट म्यांमार के खेल इतिहास में एक खास अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।

और दिखाएं