फिलिपे लोबो ने एक बेहतरीन तकनीकी प्रदर्शन द्वारा ONE: A NEW BREED III में जीत हासिल की

Felipe Lobo fights Yodpanomrung Jitmuangnon in Muay Thai action at ONE: A NEW BREED III

फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने जब ONE Super Series में कदम रखा, तब उनका अनुभव अपने प्रतिद्वंदी से ज़रूर कम था, लेकिन रिंग के अंदर इसकी कमी उन्होंने जरा भी खलने नहीं दी।

शुक्रवार, 18 सितंबर को बैंकॉक से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: A NEW BREED III के एक बेंटमवेट मुकाबले में 27 वर्षीय एथलीट ने अपने तकनीकी कौशल द्वारा योडपनोमरूंग “द लाइटनिंग नी” जित्मुआंगनोन को विभाजित निर्णय से हराया।

Felipe Lobo Yodpanomrung Jitmuangnon Muay Thai 1920X1280 14.jpg

पहले राउंड में “डिमोलिशन मैन” ने लो किक्स द्वारा अपने प्रतिद्वंदी की जांघ को निशाना बनाया और एक स्ट्रेट राइट से उनके शरीर पर भारी चोट पहुंचाई। योडपनोमरूंग ने आगे बढ़कर नी अटैक की कोशिश की, लेकिन लोबो ने उनके पैर को पकड़ कर गिरा दिया।

उठ खड़े होकर थाई एथलीट ने बॉडी किक्स बरसानी शुरू कर दी, लेकिन ब्राज़ीलियाई एथलीट को चोट नहीं पहुंचा पाई। जब भी “द लाइटनिंग नी” ने क्लिंच करना चाहा, लोबो ने अपने हाथों से थाई एथलीट की कमर को जकड़ लिया और उनको पीछे की तरफ धकेला या फिर अपनी टांग से खुद को बचाया।

दूसरे राउंड की शुरुआत में एक लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट के वार को सहने के बाद योडपनोमरूंग ने खुद को संभाला और मैच में वापसी करने की कोशिश की। थाईलैंड के अनुभवी एथलीट ने जब भी अपनी प्रतिद्वंदी के शरीर पर किक्स बरसाने का सोचा तो “डिमोलिशन मैन” ने उन्हें डिफेंड किया और शानदार राइट हैंड पंचों से जवाब दिया।

Felipe Lobo Yodpanomrung Jitmuangnon Muay Thai 1920X1280 9.jpg

योडपनोमरूंग ने लो किक्स से लोबो के आक्रमण को धीमा करवाया और जब दोनों ने आपस में भिड़ना चाहा, उन्होंने अपने घुटने का इस्तेमाल किया। इस राउंड का आखिरी मिनट शतरंज के खेल जैसा था, जहां योडपनोमरूंग की किक्स और लोबो के पंचों के बीच घमासान था।

तीसरे राउंड की शुरुआत के साथ ही थाई एथलीट की आक्रामक रुख़ की बदौलत लोबो को अपने पंचों पर ही काम करना पड़ा, जिसका उपयोग उन्होंने पहले राउंड्स में किया था – शॉवेल हुक्स, ओवरहैंड राइट्स और लूपिंग लेफ्ट्स। ब्राज़ीलियाई एथलीट ने भी हॉरिजॉन्टल एल्बो द्वारा थाई एथलीट को पीछे जाने पर मजबूर किया।

लोबो का मनोबल बढ़ा, और जैसे ही योडपनोमरूंग ने हाई किक मारनी चाही, Revolution Muay Thai Phuket के प्रतिनिधि ने उनके पैरों पर वार कर जमीन पर गिरा दिया। इसका फायदा उठाते हुए “डिमोलिशन मैन” ने एक सुपरमैन पंच द्वारा अपने विरोधी के सिर पर तेज़-तर्रार वार किया।

योडपनोमरूंग की आखिरी कोशिश में वो लोबो पर दो-दो बार घुटने और किक से वार करने में सफल हुए।

Felipe Lobo Yodpanomrung Jitmuangnon Muay Thai 1920X1280 21.jpg

हालांकि, अंत में जजों ने विभाजित निर्णय से लोबो को विजेता करार दिया, जिसकी बदौलत उनका रिकॉर्ड अब 20-4 का हो गया है और इसके साथ उन्होंने अपने ONE Super Series डेब्यू में भी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट Vs. एंडरसन

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4