कुलबडम ने फिलिपे लोबो को हराकर कॉन्ट्रैक्ट जीतने का लक्ष्य बनाया – ‘मेरा मॉय थाई अनुभव उनसे निपट लेगा’

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Ferzan Cicek ONE Friday Fights 103 21 scaled

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई की नजरें छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट पर टिक गई हैं, जब ONE Friday Fights 114 के मेन इवेंट में उनका सामना #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो से होगा।

ये अहम मुकाबला 27 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

26 वर्षीय थाई स्टार के पास ना सिर्फ अपनी स्किल्स को दिखाने का मौका है बल्कि वो इस मुकाबले को जीतकर ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल कर सकते हैं।

कुलबडम लगातार तीन मैचों को जीतते आ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने फरज़ान चिचेक, जॉन लिनेकर और सुआब्लैक टोर प्रान49 को हराया है। अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस और आलोचकों को प्रभावित किया है।

हाल ही में उन्होंने onefc.com को बताया कि ये मौका उनके लिए अहम क्यों है:

“मैं बहुत खुश हूं क्योंकि फिलिपे एक रैंक वाले फाइटर हैं। मुझे लगता है प्रमोशन को मुझमें कुछ दिखा होगा जो उन्होंने मुझे फिलिपे के खिलाफ मैच दिया।

“अगर मैं प्रभावशाली तरीके से जीत सकता हूं तो मुझे फिर से कॉन्ट्रैक्टेड ONE एथलीट के रूप में फाइट करने का मौका मिल सकता है। मेन इवेंट में होना बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं इस मौके के लायक साबित होने के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा।”

अनुभवी मॉय थाई दिग्गज ने लोबो के फाइटिंग स्टाइल का करीब से अध्ययन किया है। बॉक्सिंग और घातक लेफ्ट हैंड के लिए मशहूर ब्राजीलियाई स्टार ने काउंटर्स लगाने वाले और फिनिशिंग पावर के लिए अपनी पहचान बना ली है।

कुलबडम अपने प्रतिद्वंदी की क्षमता का सम्मान करते हैं, लेकिन मानना है कि उनकी मॉय थाई स्किल्स उन्हें विजेता बनाएंगी:

“वो एक काउंटर फाइटर हैं, जो अपने प्रतिद्वंदी के किक करने का इंतजार करते हैं और फिर अपने लेफ्ट पंच से काउंटर करते हैं। उनके पिछले सभी नॉकआउट्स लेफ्ट पंच से आए हैं। उनकी स्पीड भी खतरनाक है।

“लेकिन मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे भरोसा है कि मेरा मॉय थाई अनुभव उनसे निपट लेगा। मैंने अभी तक उनमें कोई स्पष्ट कमजोरियां नहीं देखीं हैं, लेकिन एक बार हम रिंग में होंगे तो मुझे विश्वास है कि मैं उन्हें पकड़ पाऊंगा।”

इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा है। लोबो जैसे रैंक वाले कंटेंडर पर दमदार जीत उनका मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट संभावित रूप से तय कर सकती है, जिसका पीछा वो दो साल से कर रहे हैं।

अगर सब कुछ सही रहा तो कुलबडम मौजूदा ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने से रीमैच में भिड़ना चाहेंगे:

“अगर मैं प्रभावशाली तरीके से जीतता हूं तो मुझे यकीन है कि मैं कॉन्ट्रैक्ट जरूर जीत जाऊंगा क्योंकि फिलिपे रैंक वाले फाइटर हैं। और किसे पता कि मुझे वेकेंट (रिक्त) टाइटल के लिए नबील के साथ रीमैच का मौका भी मिल सकता है।”

कुलबडम ने जबरदस्त फिनिश की भविष्यवाणी की

कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई ने धमाकेदार नॉकआउट्स की वजह से “लेफ्ट मीटियोराइट” उपनाम हासिल किया है और वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि एक और हाइलाइट-रील फिनिश हासिल करेंगे।

उन्होंने इस बारे में बताया:

“80 प्रतिशत संभावना है कि फाइट पूरी नहीं चलेगी। शायद ये दूसरे राउंड में खत्म हो जाएगी क्योंकि मुझे पहले राउंड में देखना-परखना पसंद है। लेकिन अगर वो पहले राउंड में मजबूती से आते हैं तो मैं फिनिश करने के लिए तैयार हूं।”

100 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट्स के अनुभवी कुलबडम के दोनों हाथों में नॉकआउट पावर है, लेकिन उनका मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी के गलती करते ही फाइट का खात्मा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि फैंस को ONE Friday Fights 114 में जरा भी देर के लिए पलकें नहीं झपकनी चाहिए:

“अगर (लोबो) गलती करते हैं और मेरे पंच से हिट हो जाते हैं तो वो जरूर गिरेंगे। लेकिन मैं उन्हें कम नहीं आंकूंगा क्योंकि उनके पंच भी अच्छे हैं। हालांकि, मुझे अपने पंच पर भरोसा है। बस ये देखना है कि पहली गलती कौन करता है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.