फिलिपे लोबो ने ONE Friday Fights 114 में कुलबडम के खिलाफ धमाकेदार मैच का वादा किया

Felipe Lobo Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 28 63

ब्राजीलियाई पावरहाउस फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो, “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के साथ होने वाले मैच से पहले आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं।

27 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 114 में दोनों स्ट्राइकर्स की टक्कर होगी।

दोनों स्टार्स को आक्रामक स्टाइल और मैच को पल भर में खत्म करने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

लोबो के पास मौका है कि वो मौजूदा ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ मिली हार के बाद वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका हासिल करने की तरफ बढ़ें।

इसके लिए उन्हें कुलबडम की चुनौती को पार करना पड़ेगा। “डिमोलिशन मैन” ने onefc.com को बताया कि वो एक जोरदार मैच की उम्मीद कर रहे हैं:

“बॉक्सिंग के मामले में मेरा खेल कुलबडम की तरह है। उन्हें मेरी तरह ही बॉक्सिंग करना पसंद है। ये बहुत ही करीबी फाइट होगी।”

ब्राजीलियाई स्टार ने अपने विरोधी का करीब से अध्ययन किया है और मानते हैं कि उन्होंने प्रतिद्वंदी की कमजोरी का पता लगा लिया है।

वो कुलबडम की स्पीड और पंचिंग पावर का सम्मान करते हैं और उन्होंने इस बारे में बताया:

“उनकी ताकत है कि वो अपनी लो किक्स और स्ट्रेट पंचों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। वो बहुत तेज और बहुमुखी हैं। वो एक ऐसे फाइटर हैं, जो ज्यादा मूव नहीं करते। वो हिट कर वापस आते हैं, फिर आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे चले जाते हैं। मैं इस चीज़ का फायदा उठा सकता हूं।”

लोबो के पास कभी ना हार मानने वाला जज्बा है, जिसकी वजह से उन्होंने कॉम्बैट स्पोर्ट्स में सफलता हासिल की है।

फुटबॉल के बाद बॉक्सिंग और फिर मॉय थाई में आने के बाद से ही ब्राजीलियाई स्टार ONE बेंटमवेट डिविजन के सबसे शानदार स्ट्राइकर्स में से एक बने हैं।

उन्हें उम्मीद है कि वो एक और फिनिश अपने नाम कर सकते हैं:

“मुझे लगता है कि ये फाइट मजबूती के साथ शुरु होगी क्योंकि कुलबडम को शुरुआत में दबाव डालना पसंद है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं कुलबडम को नॉकआउट कर दूंगा। ये मेरी भविष्यवाणी है।

“उन्हें स्ट्राइक्स लगाना पसंद है और मुझे भी। मेरा मानना है कि इस फाइट का अंत नॉकआउट से होगा।”

वर्ल्ड टाइटल मैच की आशा

एक तरफ फिलिपे लोबो का ध्यान अपने मैच पर लगा हुआ है, लेकिन वो इसके प्रभाव से अच्छी तरह से परिचित हैं। कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के खिलाफ एक जीत उन्हें बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में काफी आगे बढ़ा देगी।

कुलबडम ने डिविजन के टॉप स्टार्स का सामना किया है और उन्हें मौजूदा अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने और पूर्व अनडिस्प्यूटेड चैंपियन नोंग-ओ हामा के हाथों हार मिली हैं।

लोबो विरोधी की ताकत से भली-भांति परिचित हैं और वो वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने को लेकर तत्पर भी हैं:

“मेरा मानना है कि उनके खिलाफ एक जीत मुझे डिविजन में काफी अच्छी स्थिति में ला देगी खासकर क्योंकि कुलबडम ने डिविजन के सर्वश्रेष्ठ का सामना किया है, जिसमें नबील अनाने भी शामिल हैं।”

लोबो की दोबारा वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ने की यात्रा आसान नहीं रही है। बेल्ट के लिए दो बार चैलेंज करने और नाकाम होने के बाद काफी सारे फाइटर्स हताश हो जाते हैं।

लेकिन 32 वर्षीय स्टार इन चुनौतियों को प्रेरणा की तरह ले रहे हैं।

सैमापेच फेयरटेक्स पर तकनीकी नॉकआउट से आई जीत के बाद उन्होंने दिखाया है कि उनमें दमखम बाकी है। लोबो को लगता है कि ये मैच दोनों ही स्टार्स के लिए अहम है:

“वो लगातार तीन जीत अपने नाम कर आ रहे हैं तो मैं मानता हूं कि ये एक ऐसी जो मुझे डिविजन में अच्छी स्थिति में ला देगी और वर्ल्ड टाइटल फाइट की तरफ बढ़ा सकती है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.