आरियन सादिकोविच ने रेगिअन इरसल को फिनिश करने का प्लान बनाया – ‘उनके चेहरे पर दमदार राइट हैंड लगाऊंगा’

MustaphaHaida ArianSadikovic 1920X1280 WINTERWARRIORSII 110 768x512

आरियन सादिकोविच ने पिछले साल ONE के साथ डील साइन करने के बाद से ही ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को अपना टारगेट बनाया हुआ है।

अब अगले शुक्रवार, 22 अप्रैल को जर्मन स्टार ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट में डिविजन के मौजूदा किंग रेगिअन इरसल को चैलेंज करने वाले हैं।

सादिकोविच को अभी ONE में केवल एक मैच का अनुभव प्राप्त है और उन्होंने स्वीकार किया कि ये टाइटल शॉट उन्हें उम्मीद से पहले मिल गया है।

मगर उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए कॉल से बहुत खुशी मिली और डच-सूरीनामी एथलीट को हराकर इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

27 वर्षीय स्टार ने ONE Championship से कहा:

“मैं चौंक उठा था क्योंकि मैंने सोचा था कि टाइटल शॉट से पहले मेरा सामना रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद नीकी होल्ज़कन से हो सकता है। इसलिए मैंने सोचा, ‘मैं पहले होल्ज़कन से फाइट करूंगा और जीतने पर टाइटल शॉट का दावा ठोकूंगा।’ लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

“जब उन्होंने मुझे टाइटल शॉट देने की बात कही तो मैं खुशी से झूम उठा। मैंने उनसे कहा, ‘हां, मैं टाइटल शॉट चाहता हूं।’ इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को प्राप्त करना मेरे करियर के सबसे खास लम्हों में से एक है। इस खेल में फाइट करते हुए ये मेरे जीवन का सबसे खास पल है।”

इरसल को हरा पाना आसान नहीं होगा, जो अभी तक 3 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं और 18 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

मगर सादिकोविच अगर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर पाए तो उनके नाम बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ सकती है।

बीते दिसंबर ONE: WINTER WARRIORS II में “गेम ओवर” ने पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा को धमाकेदार अंदाज में मात दी थी।

Fightschool Hannover और Team CSK के स्टार ने हैडा को परफेक्ट टाइमिंग के साथ कॉम्बिनेशंस लगाए और मैच के आगे बढ़ने के साथ अपने विरोधी को किक्स से क्षति पहुंचाई।

वहीं तीसरे राउंड में जर्मन एथलीट ने अलग-अलग तरह के शॉट्स का मिश्रण करना शुरू कर दिया था। इस बीच उनकी 2 नी-स्ट्राइक्स ने “डायनामाइट” को झकझोर दिया और अंत में तीनों जजों ने सादिकोविच के पक्ष में फैसला सुनाया।

सादिकोविच का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास और उनकी तकनीक उन्हें मौजूदा चैंपियन पर जीत दिला सकती है। वहीं जब वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो तो वो धमाकेदार अंदाज में फाइट को फिनिश कर टाइटल को अपने नाम करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मेरी बॉक्सिंग इरसल से बेहतर है। मेरी स्पीड उनसे बेहतर है, लेकिन मैं इसके बारे में अभी ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि ये सब 22 अप्रैल को ही सामने आएगा। काफी फाइटर्स अपने मैचों से पहले मुंह चलाना अधिक पसंद करते हैं और वो अंत में हार जाते हैं। इसलिए देखते हैं 22 अप्रैल को क्या होता है।

“हर एक फाइटर की तरह मैं भी नॉकआउट से इस मैच को फिनिश करना चाहता हूं। मेरे लिए इस फाइट का आदर्श फिनिश वही होगा जब मैं उन्हें चेहरे पर राइट हैंड लगाकर नॉकआउट करूं, ऐसा करना मेरा सपना है।”

आरियन सादिकोविच MMA या स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के लिए तैयार

आरियन सादिकोविच का सपना है कि वो रेगिअन इरसल को हराकर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को अपने नाम कर डिविजन पर राज करें।

वहीं अगर वो नए चैंपियन बन भी गए तो दूसरी ओर जर्मन स्ट्राइकर को किकबॉक्सिंग से MMA में जाकर हाथ आजमाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

पिछले महीने ONE X में MMA लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन और मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन की मिक्स्ड रूल्स फाइट को देखने के बाद सादिकोविच भी उन एथलीट्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सुपर-फाइट की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा:

“मैं केवल चैंपियन बनना नहीं बल्कि लंबे समय तक बेल्ट को अपने पास रखकर उसे डिफेंड भी करना चाहता हूं। मैं कई बार बेल्ट को डिफेंड कर एक नई पहचान बनाना चाहता हूं और साथ ही मेरी MMA में भी हाथ आजमाने की इच्छा है।”

“(ONE में) स्पेशल रूल्स बाउट हुई, जिसमें रोडटंग और ‘माइटी माउस’ आमने-सामने थे। शायद मैं अपनी पहली MMA फाइट में कुछ ऐसा ही करना चाहूंगा। मेरा एडी अल्वारेज़ के साथ मैच धमाकेदार रह सकता है।”

उन्होंने चाहे अभी से फ्यूचर प्लान बना लिए हों, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान इरसल की चुनौती से पार पाने पर है।

“गेम ओवर” जानते हैं कि “द इम्मोर्टल” की लंबी विनिंग स्ट्रीक का अंत करने के लिए उन्हें चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा। उनका निकनेम और स्किल्स बताती हैं कि वो इरसल के टाइटल रन का अंत करने में सक्षम हैं।

सादिकोविच ने कहा:

“मेरा ध्यान अभी केवल वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। मैं यहां मज़ाक करने नहीं आया हूं। यही मेरा प्लान है।”

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.