को-मेन इवेंट में हुए जबरदस्त मुकाबले में हैगर्टी ने मोंग्कोलपेच को हराया

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 21 768x512

इस शुक्रवार बड़ी जीत हासिल करने के बाद जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने संभवत ही ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट प्राप्त कर ली है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने ONE: BAD BLOOD में 3 राउंड तक चले मैच में #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 6

#2 रैंक के कंटेंडर हैगर्टी ने इस को-मेन इवेंट मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उन्होंने अपने थाई प्रतिद्वंदी पर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और स्वीप लगाकर काउंटर अटैक करने से रोके रखा।

पंचों के बाद एल्बो स्ट्राइक्स लगती देखी गईं, लेकिन मोंग्कोलपेच के लिए हैगर्टी की लेफ्ट किक्स सबसे ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर रही थीं। इस फाइट से पूर्व थाई एथलीट का ONE Super Series रिकॉर्ड 4-0 का था, लेकिन शुक्रवार वो उसे कायम नहीं रख पाए।

हैगर्टी ने पहले मोंग्कोलपेच की बॉडी और उसके बाद सिर पर हुक लगाया। अंत में ब्रिटिश स्टार ने पहले राउंड का अंत अच्छी बढ़त के साथ किया।

मोंग्कोलपेच ने दूसरे राउंड में अपने विरोधी की तरह आक्रामक रुख अपनाते हुए लेफ्ट बॉडी किक्स लगाईं, लेकिन जब भी दोनों एक-दूसरे के करीब होते, तब “द जनरल” दमदार अटैक करने के किसी भी मौके को खाली नहीं जाने दे रहे थे।

दूसरे राउंड के मध्य में थाई स्ट्राइकर ने बॉडी शॉट लगाकर हैगर्टी को झकझोरते हुए बैकफुट पर धकेला। उसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एथलीट की बॉडी पर हुक्स और एल्बोज़ लगानी जारी रखीं।

मोंग्कोलपेच दूसरे राउंड के अंत तक बॉडी पंच, एल्बोज़ और अपरकट्स लगाते रहे, वहीं “द जनरल” प्रभावशाली शॉट्स के प्रभाव को झेलते रहे।

अंतिम राउंड में फाइट का परिणाम किसी भी पक्ष में जा सकता था। अगर मोंग्कोलपेच ने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी को हुक्स और किक्स से क्षति पहुंचाना जारी रखा होता तो जीत उन्हें मिलती। वहीं अगर हैगर्टी स्थिति का अहसास करते हुए अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आए तो वो जीत जाते। अगले 3 मिनट मैच का परिणाम तय करने वाले थे।

Petchyindee Academy के स्टार ने क्लिंच करते हुए हैगर्टी के मिडसेक्शन पर नी स्ट्राइक्स लगाईं, मगर 24 वर्षीय ब्रिटिश एथलीट ने हार नहीं मानी। उन्होंने मौका मिलते ही पूर्व Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन को एल्बो लगाई, जो बेहद प्रभावशाली साबित हुई।

एल्बो का प्रभाव मोंग्कोलपेच के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था, जिसने “द जनरल” की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 33

इस शानदार जीत के साथ हैगर्टी का किकबॉक्सिंग और मॉय थाई रिकॉर्ड अब 18-4 का हो गया है और 26 मार्च को ONE X में रोडटंग की डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के बाद उन्हें ONE मॉय थाई फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.