बिबियानो फर्नांडीस को नॉकआउट कर नए बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बने जॉन लिनेकर

Bibiano Fernandes John Lineker LIGHTS OUT 1920X1280 61 768x512

शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में बिबियानो फर्नांडीस को हराकर जॉन लिनेकर नए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

खतरनाक #1 रैंक के कंटेंडर ने फर्नांडीस को दूसरे राउंड में दमदार लेफ्ट हुक लगाकर फिनिश किया और दिखाया कि उन्हें MMA वर्ल्ड में “हैंड्स ऑफ स्टोन” का निकनेम क्यों मिला है।

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे के गेम को परखा। लिनेकर ने तब तक फर्नांडीस को परखना जारी रखा, जब तक उन्होंने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर नहीं किया। यहां से “द फ्लैश” ने टॉप पोजिशन हासिल करते हुए अपने विरोधी पर कंट्रोल बनाने की कोशिश की।

दूसरी ओर “हैंड्स ऑफ स्टोन”दोबारा खड़े हुए और खतरनाक तरीके से अटैक किया। लिनेकर ने फर्नांडीस को लेफ्ट हुक लगाकर झकझोरा और उसके बाद भी पंच लगाने जारी रखे, मगर “द फ्लैश” के नाम से मशहूर एथलीट ने भी लेफ्ट हुक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया।

लिनेकर फाइट में बने रहे, इस बीच उन्होंने कई दमदार पंच लगाए, जिनका प्रभाव “द फ्लैश” के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन ने एल्बोज़ लगाईं।

Bibiano Fernandes John Lineker LIGHTS OUT 1920X1280 42

दूसरे राउंड की शुरुआत में क्या होने वाला था, इसका अंदाजा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं था क्योंकि पहले राउंड में दोनों एथलीट्स को एक-दूसरे की पावर का अंदाजा हो चला था।

“द फ्लैश” ने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर किया, लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने कड़ा संघर्ष करते हुए स्टैंड-अप गेम में वापसी की और एक बार फिर खतरनाक तरीके से अटैक किया।

फर्नांडीस को लगने लगा था कि वो आसानी से लिनेकर पर शॉट्स लगा पा रहे हैं, लेकिन आगे चलकर ये उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

लिनेकर बॉडी पर राइट हुक लगाने के लिए आगे आए और उसके बाद लेफ्ट हुक भी लगाया, जो AMC Pankration टीम के स्टार के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ।

फर्नांडीस की स्थिति खराब नजर आ रही थी और रेफरी ने दूसरे राउंड में 3 मिनट 40 सेकंड पर फाइट को समाप्त कर दिया। लिनेकर ना केवल नए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं बल्कि ये उनकी 17वीं नॉकआउट जीत भी रही।

लिनेकर ने बाउट के बाद ONE Championship के कमेंटेटर मिच चिल्सन से कहा, “उन्होंने पहले राउंड में मुझे नॉकडाउन किया, लेकिन मैंने सब्र से काम लेकर जबरदस्त वापसी की।”

“बिबियानो बहुत कड़े प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन मुझे अपने हाथों पर पूरा भरोसा है।”

MMA fighter John Lineker celebrates his World Title win with his teammate

ये भी पढ़ें: ONE: LIGHTS OUT – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.