अकिमोटो ने चिउ जियानलियांग के डेब्यू मैच के मजे को किरकिरा किया

Qiu Jianliang Hiroki Akimoto WINTERWARRIORS 1920X1280 23 768x512

ONE: WINTER WARRIORS में हिरोकी अकिमोटो ने “द टैंक” चिउ जियानलियांग को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को जापानी एथलीट ने जियानलियांग को जबरदस्त स्ट्राइकिंग की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

जीत के साथ अकिमोटो ने डिविजन में #3 रैंक के स्थान को सुरक्षित रखा और चीनी एथलीट की 18 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का अंत करते हुए दिखाया कि वो ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने को तैयार हैं।

The kickboxing fight between Qiu Jianliang and Hiroki Akimoto at ONE: WINTER WARRIORS

पहला राउंड धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ क्योंकि दोनों एथलीट्स ने खतरनाक तरीके से अटैक किया। चिउ पीछे हटकर अपने विरोधी की किक्स से बचते हुए दमदार काउंटर अटैक कर रहे थे। दूसरी ओर, अकिमोटो को काउंटर्स से कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा था।

अकिमोटो ने लो किक्स, दमदार नी स्ट्राइक्स और उन्होंने खुद को लगी हर एक स्ट्राइक का जवाब दिया। उन्होंने बहुत तेजी के साथ स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस लगाते हुए “द टैंक” को चौंका दिया था।

दूसरी ओर, चीनी एथलीट की एक सटीक टाइमिंग के साथ लैंड हुई पुश किक ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया।

दूसरे राउंड में चिउ ने बेहतर तरीके से अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाया। अकिमोटो अभी भी लो किक्स पर फोकस कर रहे थे, लेकिन चीनी स्टार ने अपने विरोधी द्वारा किक लगाने के मौके का इंतज़ार किया और मौका मिलते ही अकिमोटो को स्वीप कर दिया।

कई बार नीचे गिरने के कारण जापानी कराटे स्टार का अटैक अब कमजोर पड़ने लगा था, जिससे “द टैंक” का आत्मविश्वास बढ़ रहा था। अकिमोटो इसके बावजूद किक्स को लैंड करवा पा रहे थे, मगर चिउ ने भी इस बीच राइट हैंड और दमदार बॉडी शॉट्स को लैंड करवाया।

The kickboxing fight between Qiu Jianliang and Hiroki Akimoto at ONE: WINTER WARRIORS

अंतिम राउंड तक फाइट बराबरी पर खड़ी थी इसलिए दोनों ने आक्रामक शुरुआत की।

अकिमोटो ने लीड हैंड को लैंड करवाने के बाद अपने विरोधी की बॉडी और पैरों पर किक्स लगानी शुरू कीं और इस बीच सिर पर भी किक्स लगाईं। वहीं चिउ को शॉट्स से कोई फर्क तो नहीं पड़ा, लेकिन उनकी बॉडी जरूर लाल पड़ गई थी।

“द टैंक” ने प्रभावशाली राइट बॉडी किक्स लगाने के बाद पंच लगाते हुए जापानी एथलीट को एक बार फिर स्वीप किया, लेकिन अकिमोटो का अटैक करने का तरीका बेहतर साबित हो रहा था।

The kickboxing fight between Qiu Jianliang and Hiroki Akimoto at ONE: WINTER WARRIORS

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने अकिमोटो के पक्ष में फैसला सुनाकर उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 25-1 और विनिंग स्ट्रीक 4 मैचों की हो गई है।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)