तीन राउंड के कड़े मुकाबले में सुनीसा श्रीसेन ने रिका इशिगे को हराकर उलटफेर किया

Sunisa Srisen Rika Ishige mixed martial arts 1920X1280 4 768x512

बैंकॉक, थाईलैंड में प्रतिभाशाली टीनेजर सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन ने रिका “टाइनी डॉल” इशिगे पर चुनौतीपूर्ण जीत से ये साबित कर दिया कि वो मार्शल आर्ट्स के ग्लोबल स्टेज पर अपना स्थान बना सकती हैं।

शुक्रवार, 18 सितंबर को बैंकॉक से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: A NEW BREED III के एक एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में युवा थाई एथलीट ने अपने से ज्यादा अनुभवी प्रतिद्वंदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

Sunisa Srisen Rika Ishige mixed martial arts 1920X1280 14.jpg

पहले राउंड की शुरुआत दोनों ही एथलीट्स ने सतर्कता से की और एक दूसरे से दूरी बनाए रखी।

श्रीसेन को पहली सफलता तब मिली, जब उन्होंने इशिगे के वारों को चकमा देते हुए ताकतवर हुक्स से थाई-जापानी एथलीट के आक्रमण को रोका। वो निरंतर लेग किक्स भी बरसाती रहीं, जिससे “टाइनी डॉल” को अपनी लय पकड़ने में बेहद दिक्कत हुई।

दूसरे राउंड में इस प्रतियोगिता ने जोर पकड़ा, जब थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट ने स्ट्रेट राइट हैंड से श्रीसेन के डिफेंस को तोड़ने में कामयाबी हासिल की।

Srisen attempting a headlock against Rika ishige

दूसरे राउंड के अंत में इशिगे ने अपने लेफ्ट हैंड के वार से Mister Kok Gym की प्रतिनिधि को चकमा देते हुए अपने रुख को बदला और टेकडाउन का प्रयास किया।

श्रीसेन ने खुद को बचाने के लिए थाई-जापानी स्टार को साइड से हेडलॉक किया लेकिन इशिगे उनके पीछे की ओर से छूटने में सफल हुईं और अपने प्रतिद्वंदी पर बैक माउंट कर रीयर-नेकेड चोक की कोशिश की लेकिन “थंडरस्टॉर्म” को घंटी ने बचा लिया।

बराबरी के इस मुक़ाबले में दोनों ही एटमवेट एथलीट्स ने सावधानी से आखिरी राउंड की शुरुआत की। लेकिन राउंड के ठीक बीच में इशिगे ने दोबारा एक राइट हैंड से सफल वार किया और जल्दी से खुद को एक बॉडी-लॉक टेकडाउन के लिए ढाला।

थाई दिग्गज को आधी-अधूरी सफलता हाथ लगी, श्रीसेन ने एक हेडलॉक द्वारा पोजिशन में उलटफेर किया और अपने दांव से प्रतिद्वंदी पर साइड कंट्रोल से पकड़ जमाई। मैच में ठहराव के कारण रेफरी को दोनों एथलीट्स को खड़े होने को कहना पड़ा और मुकाबला कुछ समय के लिए रोका गया।

Sunisa Srisen throwing a right hand on Rika Ishige

बाउट में निष्क्रियता की वजह से दोनों ही एथलीट्स को येलो (पीले) कार्ड दिखाए गए, जिसके बाद दोनों ही एटमवेट वॉरियर्स ने तीव्रता से एक दूसरे पर स्ट्राइक्स बरसानी शुरू किए।

“टाइनी डॉल” ने एक ताकतवर ओवरहैंड राइट से चोट पहुंचाई, जिसकी गूंज इम्पैक्ट एरीना में सुनने को मिली। श्रीसेन ने इसका जवाब एक तेज़-तर्रार राइट और लेफ्ट हुक से दिया। “थंडरस्टॉर्म” के लूपिंग पावर शॉट्स ने उनका साथ दिया और इशिगे की स्ट्राइक्स से खुद का बचाव किया।

हालांकि, अंत में थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार श्रीसेन के डिफेंस को भेदने में समर्थ हुईं। उन्होंने आगे बढ़ते हुए एक और स्टेप-इन राइट क्रॉस से वार किया और मैच के आखिरी पलों में एक और टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन वो नाकामयाब रहीं और इस कड़े मुकाबले का अंत हुआ।

Sunisa Srisen wins against Rika Ishige

श्रीसेन की बाउट की शुरुआत में बेहतर प्रदर्शन और शानदार डिफेंस की बदौलत जजों ने उन्हें विजेता घोषित किया और इसी के साथ उन्होंने ONE में अपनी पहली जीत हासिल की।

उन्होंने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को बेहतर किया, जो अब 4-1 का हो गया है और इसके साथ ही इस रोचक एटमवेट डिवीज़न में उन्होंने अपना नाम बना लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट Vs. एंडरसन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.