विक्टोरिया ली के MMA डेब्यू में जीत के सपने को चकनाचूर करना चाहती हैं सुनीसा श्रीसेन

Sunisa Srisen Rika Ishige mixed martial arts 1920X1280 20 768x512

सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन का सपना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का है और शुक्रवार, 26 फरवरी को उनके पास मौजूदा चैंपियन को सचेत करने का मौका होगा।

ONE: FISTS OF FURY में उभरती हुई थाई स्टार का सामना सिंगापुर-अमेरिकी युवा एथलीट विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली से होगा।

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ली चाहे अभी 16 साल की हैं, लेकिन उनका अभी तक का मार्शल आर्ट्स का सफर शानदार रहा है।

अपना ONE Championship डेब्यू कर रहीं ली 2 बार पैंक्रेशन वर्ल्ड चैंपियन, 2020 हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियन, 15 बार की NAGA Expert चैंपियन रह चुकी हैं और अभी तक कई तरह के मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

उनकी उपलब्धियों को देख कोई भी चौंक उठेगा, लेकिन श्रीसेन को इससे फर्क नहीं पड़ता। “थंडरस्टॉर्म” Mister Kok Gym में कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं और अपने अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

20 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैंने नए साल की शुरुआत के बाद एक भी दिन की ट्रेनिंग नहीं छोड़ी है। अन्य लोग बाहर मौज-मस्ती कर रहे होते हैं, लेकिन मैं मैट पर पसीना बहा रही होती हूं।”

“मैं जानती हूं कि मेरा विक्टोरिया के खिलाफ मैच करीब आ रहा है, लेकिन उसके बारे में सोचकर मुझे घबराहट नहीं हो रही। मुझे अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा है और मैं किसी भी चुनौती के लिए तैयार हूं।”

Thai mixed martial artists Sunisa Srisen and Rika Ishige do battle

ऐसा पहली बार नहीं है, जब श्रीसेन किसी जानी-मानी एथलीट का सामना कर रही हैं।

पिछले साल सितंबर में हुए ONE: A NEW BREED III में थाई जूडो चैंपियन ने कड़े मुकाबले में रिका “टाइनी डॉल” इशिगे को मात दी थी।

15 मिनट तक श्रीसेन ने स्टैंड-अप गेम में इशिगे को मात दी और अपनी प्रतिद्वंदी के टेकडाउन के प्रयासों को भी विफल किया। इसी शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

ONE Championship में पहली जीत यादगार रही, लेकिन “थंडरस्टॉर्म” जानती थीं कि अभी उन्हें काफी सुधार की जरूरत है।

श्रीसेन ने कहा, “रिका के खिलाफ मैच के बाद मेरे कोच ने मुझसे कहा कि मुझे अपने ग्राउंड गेम में कुछ कमजोरियों से निजात पाने की जरूरत है। उन्होंने मुझे BJJ और कई अन्य नई ग्रैपलिंग और सबमिशन लगाने की तकनीक सिखाईं। खासतौर पर रीयर-नेकेड चोक, जिससे मुझे याद रहे कि इस तरह के मूव्स से बचने के लिए मुझे जल्दी मूव करना होगा।”

ली के खिलाफ मैच में ग्राउंड गेम स्किल्स उनके बहुत काम आने वाली हैं क्योंकि 16 वर्षीय एथलीट अपनी बड़ी बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, बड़े भाई लाइटवेट चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और बेंटमवेट स्टार ब्रूनो “पुचीबुल” पुची जैसे वर्ल्ड-क्लास ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर्स के साथ ट्रेनिंग करती हैं।

इन सभी एथलीट्स ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपनी सबमिशन स्किल्स की मदद से अपार सफलता प्राप्त की है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि विक्टोरिया भी उसी राह पर चल रही हैं।

ये श्रीसेन के लिए बहुत कठिन चुनौती होती क्योंकि ली के ज्यादा मैचों के वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए थाई स्टार विक्टोरिया ली की बड़ी बहन के गेम पर फोकस कर रही हैं।

श्रीसेन ने कहा, “मुझे उनके पिछले मैचों की वीडियो नहीं मिली है इसलिए मैंने एंजेला ली के गेम को परखा है। मेरे हिसाब से दोनों का ट्रेनिंग और फाइटिंग स्टाइल एक समान होना चाहिए, स्ट्राइकिंग और ग्राउंड गेम दोनों में अच्छी होंगी। इसके अलावा वो कराटे बैकग्राउंड से भी आती हैं।”



ग्रैपलिंग और अच्छे सबमिशन डिफेंस के अलावा श्रीसेन ने Mister Kok Gym में नई तकनीक सीखी हैं, जो भविष्य में जरूर उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

उन्होंने कहा, “मेरे कोच ने मुझे मैट पर कुछ पुरुष सूमो रेसलर्स के खिलाफ उतारा, उनमें से कुछ का वजन 100 किलोग्राम से भी अधिक था।”

“इसके अलावा मुझे नए वेट ट्रेनिंग कोच भी मिले हैं। वो आइसलैंड से हैं और तगड़ी मसल्स बनाने में मदद करते हैं। साथ ही मेरी डाइट का ध्यान रखने के लिए स्पोर्ट्स साइंटिस्ट भी हैं।”

ONE: FISTS OF FURY से पहले श्रीसेन को वो सभी चीजें मिल रही हैं, जो संभव ही ली को हराने के लिए काफी होंगी।

थाई स्टार को उनकी टीम का साथ मिल रहा है, वो अपनी प्रतिद्वंदी के डेब्यू मैच में यादगार प्रदर्शन करने के सपने को चकनाचूर कर देना चाहती हैं और वो जानती हैं कि ये एक जीत उनके करियर के लिए कितनी महत्वपूर्ण होगी।

श्रीसेन ने कहा, “मैं इस मुकाबले के लिए तैयार हूं। विक्टोरिया, तैयार रहना। मैं तुम्हें हराकर अपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करूंगी।”

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY को हेडलाइन करेंगे एनाहाचि, पेट्रोसियन और रोडटंग

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.