ONE: FISTS OF FURY के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

Ilias Ennahachi DREAMS OF GOLD ADUX IMGL6442 768x512

ONE: FISTS OF FURY के स्टार्स समय-समय पर ग्लोबल स्टेज के कई यादगार मैचों का हिस्सा बनते आए हैं।

शुक्रवार, 26 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले लाइव इवेंट को भी ONE एथलीट्स फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।

मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने की संभावना है, बहुत कुछ दांव पर लगा होगा और सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर बेताब हैं।

इस धमाकेदार इवेंट से पहले यहां आप देख सकते हैं ONE: FISTS OF FURY के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार प्रदर्शन।

एनाहाचि की डेब्यू मैच में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत

इलियास एनाहाचि ONE Super Series को जॉइन करने से पहले भी जाने-माने एथलीट्स में से एक थे। लेकिन अगस्त 2019 में ONE: DREAMS OF GOLD में जब वो डेब्यू मैच में ही पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने तो पूरी दुनिया उन्हें देखती ही रह गई।

उस समय पेचडम ONE में लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन पहले 2 राउंड्स में डच-मोरक्कन स्टार ने दर्शा दिया था कि वो ना केवल शॉट्स के प्रभाव को झेल सकते हैं बल्कि काउंटर अटैक भी कर सकते हैं।

थाई एथलीट के सबसे बेहतरीन मूव्स के आगे भी एनाहाचि मजबूती से डटे रहे। SB Gym के मेंबर ने मौका मिलने के बाद पंच, दमदार किक्स और स्वीप भी लगाए।

तीसरे राउंड तक एनाहाचि का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था इसलिए फ्रंटफुट पर रहकर Petchyindee Academy के स्टार को क्षति पहुंचाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उनके लेफ्ट हुक से “द बेबी शार्क” मैट पर जा गिरे और उसके बाद कुछ और पंच लगाते हुए एनाहाचि नए ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

अब 26 फरवरी को उन्हें दूसरी बार अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

सुपरलैक ने खतरनाक प्रतिद्वंदी को हराया

Superlek 🇹🇭 kicks off ONE: NO SURRENDER with a superb win!

“The Kicking Machine” Superlek 🇹🇭 kicks off ONE: NO SURRENDER with a win over top-ranked Muay Thai flyweight Panpayak! How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

बैंकॉक मॉय थाई सर्किट में सफल होने के बाद “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने ONE Super Series में एंट्री ली।

जुलाई 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में उनका सामना अपने पुराने प्रतिद्वंदी और 3 बार थाईलैंड के फाइटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड विजेता “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन से हुआ।

दोनों इससे पहले Rajadamnern Stadium में कई बार आमने-सामने आ चुके थे, जिनमें पानपयाक अधिक मौकों पर विजयी रहे, मगर इस बार स्थिति अलग थी।

सुपरलैक ने अपने निकनेम पर खरा उतरते हुए “द एंजेल वॉरियर” के पैर और बॉडी पर दमदार राइट किक्स लगाईं। पानपयाक ने लेफ्ट हैंड से जवाबी हमला किया, लेकिन कियातमू9 उनसे बचते हुए अपना अटैक जारी रखा।

3 राउंड्स की कांटेदार टक्कर के बाद “द किकिंग मशीन” को विजेता घोषित किया गया, जिससे अब उनका ONE Super Series मॉय थाई रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

उसके बाद उन्होंने किकबॉक्सिंग में कदम रखा और पिछले साल सितंबर में ONE: A NEW BREED II में फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद को हराकर एनाहाचि के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया।



‘द डॉक्टर’ ने जीते 1 मिलियन डॉलर्स

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन कई ऐतिहासिक जीत अपने नाम करते आए हैं, लेकिन अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY PART II में सैमी “AK47” सना के खिलाफ ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीत उनके लिए सबसे खास रही।

1 मिलियन यूएस डॉलर्स का इनाम दांव पर लगा था, इस बार भी “द डॉक्टर” ने अपने खतरनाक प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उनके ट्रेडमार्क लेफ्ट हुक-लेफ्ट क्रॉस कॉम्बिनेशन ने फ्रेंच स्टार पर गहरा प्रभाव छोड़ा और वो दमदार शॉट्स लगाते हुए खुद को भी खतरे से दूर रखने में सफल रहे। उन्होंने लो किक्स लगाकर खुद से लंबे अपने प्रतिद्वंदी के पैरों को खूब क्षति पहुंचाई थी।

जब “AK47” ने आक्रामक रुख अपनाया, तब भी “द डॉक्टर” ने धैर्य बनाए रखा और अच्छे डिफेंस से स्कोरकार्ड में बढ़त बनाते हुए ग्रां प्री बेल्ट अपने नाम की।

अब ONE: FISTS OF FURY में पेट्रोसियन की भिड़ंत जॉर्जियन स्ट्राइकर डेविट कीरिया से होगी और इसके विजेता को सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह मिलनी लगभग तय है।

रोडटंग ने सोक थय को झकझोरा

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के चारों ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल कॉन्टेस्ट्स धमाकेदार रहे हैं, लेकिन मई 2019 में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में सोक थय के खिलाफ जीत उनकी सबसे बेहतरीन जीतों में से एक रही।

थाई एथलीट अपने अनोखे स्टाइल में कंबोडियाई प्रतिद्वंदी को पंच और लो किक्स लगा रहे थे और अंत में स्टॉपेज से जीत दर्ज की।

रोडटंग का लक्ष्य थय को जल्द से जल्द फिनिश करने का था। उन्होंने किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी के अगले पैर को खूब क्षति पहुंचाई और उसके बाद लेफ्ट हुक्स से बॉडी पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा। पहले राउंड के अंतिम क्षणों में थय के लड़खड़ाने के साथ ही स्थिति स्पष्ट होने लगी थी कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

दूसरे राउंड की शुरुआत में रोडटंग ने जैब और लेफ्ट हुक के साथ लो किक लगाकर कंबोडियाई स्टार को चौंका दिया। लगातार हो रहे अटैक को थय झेल पाने में असमर्थ हो चुके थे इसलिए रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

मॉय थाई में खुद को साबित करने के बाद रोडटंग अब अलेहांद्रो “एल प्यूमा” रिवास के खिलाफ अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही उनकी नजरें मेन इवेंट में एनाहाचि vs सुपरलैक मैच पर भी टिकी होंगी।

अकिमोटो ने डेब्यू मैच में बड़ी जीत दर्ज की

जनवरी 2019 में हुए ONE: HERO’S ASCENT में जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को हराकर हिरोकी अकिमोटो ने अपने ONE डेब्यू मैच में ही धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

WFKO कराटे वर्ल्ड चैंपियन ने टोना की आक्रामकता के बीच भी अटैक करने के मौके तलाशने शुरू किए। पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स भी लगाईं और अंत में टोना को खतरनाक बॉडी किक लगाकर झकझोर दिया था।

जापानी स्टार का आत्मविश्वास निरंतर बढ़ता जा रहा था, इस बीच उन्होंने “टाइमबॉम्ब” को टेकडाउन भी किया। लेकिन इस दौरान उन्हें दमदार राइट हैंड का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

अकिमोटो दोबारा स्टैंड-अप गेम में आए और टोना की बॉडी पर दमदार राइट किक लगाने के बाद तीसरे राउंड में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II में हुए मुकाबले के बाद Evolve टीम के एथलीट और “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग के बीच 26 फरवरी को रीमैच होगा।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)