सुपरलैक ने पानपयाक को हराकर ONE: NO SURRENDER की शानदार शुरुआत की

Muay Thai fighter Superlek Kiatmoo9 throws a big right kick

सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 ने शायद ONE Championship की मॉय थाई फ्लाइवेट रैंकिंग के पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस थाई हीरो ने शानदार प्रदर्शन कर अपने लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी और डिविज़न के टॉप रैंक वाले कंटेंडर, “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को शुक्रवार, 31 जुलाई को बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE: NO SURRENDER में मात दी।

Superlek 🇹🇭 kicks off ONE: NO SURRENDER with a superb win!

“The Kicking Machine” Superlek 🇹🇭 kicks off ONE: NO SURRENDER with a win over top-ranked Muay Thai flyweight Panpayak! How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

सुपरलैक ने मैच की शुरुआत से ही ताक़तवर लेग और बॉडी किक्स का इस्तेमाल किया, जिसने पानपयाक को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर किया। “द एंजेल वॉरियर” ख़ुद को डिफ़ेंड करने में काबिल हुए, जब उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को एक लेफ्ट जैब मारा।

कियातमू9 ने ख़ुद को सम्भाला और उसका जवाब अपने दाएं हाथ से दिया और साथ ही बॉडी शॉट और नी से ख़ुद को बचाया। राउंड का अंत “द किकिंग मशीन” के द्वारा कई राइट किक्स के साथ हुआ।

दूसरे राउंड की शुरुआत से ही सुपरलैक ने अपने प्रतिद्वंदी पर लेग और बॉडी किक्स बरसानी शुरू कर दी।

लेकिन पानपयाक ने अपना कौशल दिखाया और अपने विरोधी को एक लेफ़्ट किक-लेफ़्ट पंच कॉम्बिनेशन से हैरान कर दिया। हालंकि, इस वार ने “द किकिंग मशीन” को केवल कुछ ही क्षणों के लिए हैरत में डाला, और इस राउंड का अंत भी उन्होंने कई राइट किक्स से किया।

Superlek Kiatmoo9 catches Panpayak Jitmuangnon's leg

पहले दो राउंड में बैकफुट पर जाने के बावजूद, “द एंजेल वॉरियर” को तीसरे और आखिरी राउंड में थोड़ी सफलता मिली।

उन्होंने अपने शानदार लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल किया, लेकिन जल्द ही सुपरलैक ने इस राउंड का भी कंट्रोल अपने हाथ ले लिया और उन्होंने वही किया जो उन्होंने पूरे मैच में किया था – अपनी राइट किक्स का भरपूर इस्तेमाल।

अंतिम घंटी के बाद जजों ने ‘सर्वसम्मत निर्णय’ से सुपरलैक को विजेता घोषित किया, जिसके बाद उनका रिकॉर्ड अब 125-28-2 हो गया है।

वो अभी भी ONE में अपराजित हैं और मॉय थाई फ्लाइवेट डिविज़न के #1 कंटेंडर को हराने के बाद शायद उन्हें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चुनौती देने का मौका मिले।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडटंग Vs. पेचडम

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4