ONE: FISTS OF FURY के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Italy's Giorgio Petrosyan connects with a jab on Jo Nattawut in Bangkok

शुक्रवार, 26 फरवरी को होने वाले ONE: FISTS OF FURY में कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार हैं।

कार्ड से पांच ONE Super Series मुकाबलों को जोड़ा गया है और शो में जबरदस्त किकबॉक्सिंग और मॉय थाई एक्शन का देखा जाना तय है।

ये एथलीट्स पहले भी कई यादगार नॉकआउट जीत दर्ज कर खुद की स्किल्स से ग्लोबल फैंस को प्रभावित कर चुके हैं, इसलिए यहां देखिए उनके द्वारा ONE में स्टॉपेज से आई 5 सबसे शानदार जीत।

#1 एनाहाचि ने पेचडम को हराकर जीता वर्ल्ड टाइटल

अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को शानदार अंदाज में नॉकआउट कर इलियास एनाहाचि नए ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे पर स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन किसी को कुछ खास बढ़त प्राप्त नहीं हुई। वहीं डच-मोरक्कन स्ट्राइकर ने दूसरे राउंड में दमदार लेफ्ट हुक लगाकर पेचडम को झकझोर कर रख दिया।

तीसरे राउंड में एनाहाचि ने और भी आक्रामक अंदाज में शॉट्स लगाने शुरू किए, इस बीच उनके लेफ्ट हैंड के प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी घुटने टेकने पर भी मजबूर हो गए। SB जिम के मेंबर तब तक पंच लगाते रहे, जब तक “द बेबी शार्क” मैट पर नहीं गिर गए।

रेफरी द्वारा काउंट करने का समय डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन के उबरने के लिए काफी था। मैच दोबारा शुरू हुआ, इस बार भी एनाहाचि ने दमदार हुक्स और अपरकट लगाने जारी रखे। अंत में बॉडी-हेड कॉम्बिनेशन के बाद मैच समाप्त हुआ।

“द बेबी शार्क” ने रिंग में चैंपियन के तौर पर एंट्री ली थी, लेकिन रिंग से बाहर जाते समय बेल्ट एनाहाचि के हाथों में थी और बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की।

अब ONE: FISTS OF FURY में एनाहाचि को एक और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

#2 ‘द डॉक्टर’ ने नाटावट को झकझोरा

फैंस भी अब जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को अपने प्रतिद्वंदियों को झकझोरते हुए देखने के आदी हो चुके हैं। लेकिन ONE: DREAMS OF GOLD में “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ मैच में वो एक अलग ही लय में नजर आए।

ONE: HEROES OF HONOR में उनका रीमैच हुआ, जिसमें “द डॉक्टर” ने पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर दिया था।

अर्मेनियाई-इटालियन एथलीट की ओर से जबरदस्त जैब-क्रॉस कॉम्बो देखे गए, जो एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हो रहे थे।

पेट्रोसियन अपने लीड हैंड से अटैक कर रहे थे, वहीं नाटावट का ध्यान डिफेंस पर था और इसी बीच “द डॉक्टर” को बढ़त बनाने का सुनहरा अवसर मिला। अपने प्रतिद्वंदी के थोड़ा करीब जाकर पेट्रोसियन ने खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से नाटावट मैट पर जा गिरे।

थाई स्टार काउंट का जवाब नहीं दे पाए और इस जीत के साथ पेट्रोसियन ने ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया, जिसे उन्होंने बाद में जीता भी।

अब जॉर्जियाई स्टार डेविट कीरिया उनकी कड़ी परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे।



#3 रोडटंग ने हैगर्टी के शरीर को खूब क्षति पहुंचाई

अगस्त 2019 में हुए ONE: DAWN OF HEROES में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ करीबी मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत मिली।

जनवरी 2020 में ONE: A NEW TOMORROW में उनका रीमैच इतना करीबी नहीं रहा क्योंकि थाई स्टार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से फिनिश कर दिया था।

रोडटंग पहले ही कह चुके थे कि हैगर्टी के खिलाफ निरंतर अटैक ही उन्हें जीत दिला पाएगा। वो अपने वादे पर खरे उतरे और पहले ही राउंड में हैगर्टी को लीवर के हिस्से पर खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया।

“द जनरल” मैच में डटे रहे और दूसरे राउंड में बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन रोडटंग ने तीसरे राउंड में उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने हैगर्टी को कॉर्नर की ओर धकेला और उनकी बॉडी को हुक्स और स्ट्रेट हैंड लगाते हुए खूब क्षति पहुंचाई।

ब्रिटिश स्टार अभी भी मैच में बने रहे, लेकिन रोडटंग ने कुछ और दमदार पंच लगाते हुए उन्हें मैट पर गिराया। “द जनरल” ने अभी भी हार नहीं मानी थी। तभी “द आयरन मैन” ने लेफ्ट हुक के रूप में अपना आखिरी दांव खेला, जिससे हैगर्टी नीचे जा गिरे। आखिरकार राउंड में 3 नॉकडाउन होने के कारण मैच समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

अब रोडटंग को अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में अलेहांद्रो “एल प्यूमा” रिवास की चुनौती से पार पाना होगा।

#4 झांग ने हार्डकेसल को दमदार अपरकट लगाकर फिनिश किया

“मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग ने जून 2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में टायलर हार्डकेसल के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर अपनी ताकत से सभी को अवगत कराया।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने साउथपॉ स्टांस (बाएं हाथ के) में रहकर ऐसा पंच लगाया, जिसे देख उनके ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी चौंक उठे। झांग ने इस शॉट को लैंड करवाने के लिए काफी मूवमेंट भी की थी।

ये स्ट्राइक हार्डकेसल के डिफेंस को चीरते हुए सीधी उनकी ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई। “मॉय थाई बॉय” ने उसके तुरंत बाद अपरकट लगाया और उसके बाद हार्डकेसल रेफरी के काउंट का जवाब भी नहीं दे पाए।

अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II के करीबी मुकाबले के बाद झांग का सामना दोबारा हिरोकी अकिमोटो से होगा।

#5 वंडरगर्ल का यादगार डेब्यू

अगस्त 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER III में वंडरगर्ल फेयरटेक्स को अपने ONE Super Series डेब्यू मैच में ब्रूक फैरेल को नॉकआउट करने में केवल 81 सेकंड का समय लगा।

थाई स्टार ने स्ट्रेट पंच लगाए, वहीं फैरेल ने लो किक्स लगाईं। इसके बावजूद वंडरगर्ल रुकने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलियाई स्टार के सिर पर राइट हैंड लगाया और उसके बाद हुक-क्रॉस लगाकर क्षति पहुंचाई।

फैरेल अभी भी मैच में बनी रहीं, लेकिन वंडरगर्ल ने उन्हें हाई किक और बहुत तेजी के साथ स्ट्रेट्स लगाते हुए चौंका दिया। अंत में एक दमदार राइट हैंड के खिलाफ Power House Phuket टीम की मेंबर अपनी सुधबुध खो बैठीं।

वंडरगर्ल अब 26 फरवरी को अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान को उनके डेब्यू मैच में हराकर अपनी नॉकआउट स्ट्रीक को भी जारी रखना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें: ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34