ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS YK 8497 768x511

ONE: FISTS OF FURY के मेन इवेंट में सभी की नजरें दो टॉप ONE Super Series फ्लाइवेट किकबॉक्सर्स पर टिकी होंगी, जिसमें वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

शुक्रवार, 26 फरवरी को इलियास एनाहाचि को “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपनी ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना होगा।

फैंस भी इस मैच से तगड़े एक्शन की उम्मीद कर रहे होंगे, जो साल के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैचों में जगह बना सकता है।

कई अन्य स्टार्स ने एनाहाचि की बेल्ट को अपना निशाना बनाया हुआ है इसलिए आइए डालते हैं एक नजर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स पर।

वर्ल्ड चैंपियन

ONE Championship में आने के बाद से ही डच-मोरक्कन स्टार एनाहाचि जबरदस्त लय में नजर आए हैं।

अगस्त 2019 में अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी। उस समय थाई एथलीट का ONE रिकॉर्ड 4-0 का था और 3 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन SB Gym के सदस्य ने इस कठिन चुनौती का डटकर सामना किया।

एनाहाचि ने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से पेचडम को खूब क्षति पहुंचाई और तीसरे राउंड में उन्हें नॉकआउट किया।

उसी साल नवंबर में उन्होंने वांग “मेटल स्टॉर्म” वेनफ़ेंग को 5 राउंड्स तक चले मुकाबले में हराकर अपनी बेल्ट को डिफेंड किया।

अब COVID-19 महामारी के कारण मिले लंबे ब्रेक के बाद वो ONE: FISTS OF FURY में दोबारा अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

अगला चैलेंजर

#2 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक मौजूदा चैंपियन के लिए संभवत ही बड़ा खतरा साबित होंगे। मॉय थाई में वो ढेरों उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं और किकबॉक्सिंग में भी उसी तरह की सफलता प्राप्त करने के इच्छुक हैं।

ONE Super Series के सफर की शुरुआत में सुपरलैक ने मॉय थाई में 3 बड़ी जीत दर्ज की थीं। उसके बाद अपने किकबॉक्सिंग गेम में सुधार कर पिछले साल सितंबर में फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद को मात दी।

एनाहाचि जैसे टॉप किकबॉक्सर को हराने के लिए उन्हें खुद के गेम में कई बदलाव करने पड़े होंगे, लेकिन थाई स्टार चतुराई से काम लेते हैं और नए खेल में अच्छा करने के लिए कड़ी मेहनत भी की है।



रोडटंग की किकबॉक्सिंग में एंट्री

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वो दूसरे खेल में भी वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

अपने हमवतन एथलीट्स से उलट थाई वॉरियर आक्रामक मॉय मट स्टाइल को फॉलो करते हैं। उनके पंचों और लो-किक्स में गज़ब की ताकत है और किकबॉक्सिंग में सफल होने की काबिलियत रखते हैं।

“द आयरन मैन” की आक्रामक स्ट्राइकिंग से पार पाना आसान नहीं है, लेकिन एनाहाचि भी आक्रामकता के मामले में कम नहीं हैं। इसलिए दोनों की भिड़ंत फैंस के लिए बेहद मनोरंजक साबित हो सकती है।

फिलहाल ONE: FISTS OF FURY में अलेहांद्रो “एल प्यूमा” रिवास के खिलाफ मैच से किकबॉक्सिंग में अच्छा शुरुआती अनुभव प्राप्त करना चाहेंगे।

टॉप रैंक के कंटेंडर्स

वॉल्टर गोंसाल्वेस (#3), वांग (#4) और पानपयाक “द एंजेल वॉरियर” जित्मुआंगनोन (#5) भी फिलहाल ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में टॉप स्थानों पर मौजूद हैं।

WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन गोंसाल्वेस ने रोडटंग को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कड़ी चुनौती दी थी। चाहे उन्हें हार मिली हो, लेकिन वो थाई स्टार को पंचों से झकझोर देने वाले चुनिंदा एथलीट्स में से एक हैं।

फिलहाल एनाहाचि के खिलाफ चल रही प्रतिद्वंदिता में वांग 1-2 से पिछड़ रहे हैं, लेकिन KLF वर्ल्ड चैंपियन ने अक्टूबर में ONE: REIGN OF DYNASTIES में अज़्वान शे विल को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त की।

लैजेंड मॉय थाई स्टाइलिस्ट पानपयाक ने सितंबर 2019 में किकबॉक्सिंग में पहली बाद कदम रखा, जब उन्हें मासाहिडे “क्रेज़ी रैबिट” कूडो को हराया था। पानपयाक किकबॉक्सिंग में और भी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के अलावा डिविजन के टॉप पर भी पहुंचना चाहते हैं।

मॉय थाई एथलीट्स भी दिखा सकते हैं दम

ONE Super Series एथलीट्स निरंतर एक से दूसरे खेल में जाते रहे हैं। मॉय थाई के कुछ स्टार्स किकबॉक्सिंग में पहले ही हाथ आजमा चुके हैं और बचे हुए एथलीट्स भी किसी ना किसी तरह दूसरे खेल का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी, पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम और पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी सभी ONE के मॉय थाई एथलीट्स हैं।

सभी के पास खतरनाक मूव्स हैं और स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना अच्छे से जानते हैं। इसलिए किकबॉक्सिंग में भी उनके मैच जबरदस्त साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY के लिए उत्साहित रहना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34