24 फरवरी को होने वाले ONE Friday Fights 6 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Ilias Ennahachi DREAMS OF GOLD ADUX IMGL6336 768x512

इस शुक्रवार, 24 फरवरी को वर्ल्ड-फेमस लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक बार फिर ONE Championship का धमाकेदार इवेंट होने वाला है।

ONE Friday Fights 6 का पूरा बाउट कार्ड सामने आ गया है, जिसमें टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स खतरनाक एक्शन के लिए तैयार होंगे।

मेन इवेंट में 22 वर्षीय गिंगसंगलैक टोर लकसोंग का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में कोंगथोरानी सोर सोमाई से होगा।

दोनों थाई एथलीट्स अभी तक 2 बार भिड़ चुके हैं, जिनमें उन्हें 1-1 बार जीत मिली है। वो अब इस प्रतिद्वंदिता में आगे बढ़कर अपने ONE डेब्यू में बड़ी जीत दर्ज कर डिविजन पर गहरी छाप छोड़ना चाहेंगे।

इसके अलावा कार्ड में 7 अन्य धमाकेदार मॉय थाई मुकाबले भी सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

141-पाउंड कैचवेट बाउट में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई को हरा चुके पेटमनी सोर जरुवन की भिड़ंत खुनहर्नलैक सिंघा माविन से होगी। इस बीच एटमवेट मुकाबले में खुनसुएकलैक बूमदेक्सेन और कोको सोर सोमाई आमने-सामने होंगे, वहीं 133-पाउंड कैचवेट मैच में पेटसेनकोम याइचेसीफूड और योडप्रबसुक सोर निंथाई एक-दूसरे को हराने की कोशिश करेंगे।

18 वर्षीय स्टार पाडेत्सुक फेयरटेक्स साथी युवा स्टार फ्लाइवेट मैच में जोहान ग़ज़ाली से भिड़ेंगे, योडोई केउसमरिट के सामने चोकडी मैक्सजंडी की चुनौती होगी। बेंटमवेट बाउट में हरक्यूलिस वोर चक्रवत और शिंगो शिबाता, वहीं शो की शुरुआत सेलेस्ट हैनसेन और एंजेला चांग के एटमवेट मुकाबले से होगी।

मॉय थाई मुकाबलों के अलावा कार्ड में किकबॉक्सिंग एक्शन भी देखने को मिलेगा।

पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि अपने टाइटल को छोड़ने के बाद पहली बार बेंटमवेट डिविजन में आ रहे हैं, जहां उनका सामना अलीअसगर घोड़रातिसरासकन से होगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स बोगडन शुमारोव और मारवन हूली लाइटवेट डिविजन में अपने-अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

इस बीच कुछ उभरते हुए स्टार्स MMA मैचों में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। ONE सुपरस्टार ब्रोगन “ब्रोकन हार्ट” स्टीवन-अंग के सामने रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग की चुनौती होगी।

यहां आप ONE Friday Fights 6 के पूरे बाउट कार्ड को देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 6 का पूरा बाउट कार्ड:

  • गिंगसंगलैक टोर लकसोंग vs. कोंगथोरानी सोर सोमाई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेटमनी सोर जरुवन vs. खुनहर्नलैक सिंघा माविन (मॉय थाई – 141 पाउंड्स कैचवेट)
  • खुनसुएकलैक बूमदेक्सेन vs. कोको सोर सोमाई (मॉय थाई – एटमवेट)
  • पेटसेनकोम याइचेसीफूड vs. योडप्रबसुक सोर निंथाई (मॉय थाई – 133 पाउंड्स कैचवेट)
  • पाडेत्सुक फेयरटेक्स vs. जोहान गज़ाली (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडोई केउसमरिट vs. चोकडी मैक्सजंडी (मॉय थाई – एटमवेट)
  • इलियास एनाहाचि vs. अलीअसगर घोड़रातिसरासकन (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • बोगडन शुमारोव vs. मारवन हूली (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • ब्रोगन स्टीवर्ट-अंग vs. रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग (MMA – बेंटमवेट)
  • हरक्यूलिस वोर चक्रवत vs. शिंगो शिबाता (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सेलेस्ट हैनसेन vs. एंजेला चांग (मॉय थाई – एटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32