ONE Championship के बेंटमवेट MMA डिविजन पर एक नजर

Bibiano Fernandes IMG_2467 768x512

ONE Championship के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में कई महान वर्ल्ड चैंपियंस मौजूद हैं। उनके अलावा डिविजन के टॉप कंटेंडर्स भी बड़े एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा साबित होते आए हैं।

उभरते हुए स्टार्स से लेकर वर्ल्ड-क्लास स्किल्स वाले एथलीट्स तक सभी चैंपियन के खिलाफ मैच प्राप्त करना चाहते हैं।

यहां आप बेंटमवेट डिविजन पर एक नजर डाल सकते हैं, जिससे आपको ये अंदाजा हो सके कि 2021 में उनसे क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

‘द फ्लैश’ का दबदबा कायम

अगस्त 2012 में पहली बार बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस ने सर्कल में कदम रखा था। अक्टूबर 2013 में ये तय हुआ कि फर्नांडीस भविष्य में महान चैंपियंस में से एक बनने वाले हैं।

14 महीने के अंतराल में फर्नांडीस का रिकॉर्ड 3-0 का रहा, कोएट्सु ओकाज़ाकी को हराकर ONE अंतरिम बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीता और उसके बाद ONE: TOTAL DOMINATION में सू चुल किम को हराकर डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने।

उसके बाद ब्राजीलियाई लैजेंड 8 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं, उनकी एकमात्र हार नवंबर 2019 में केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के खिलाफ आई।

हार के कुछ समय बाद ही यानी मार्च 2019 में फर्नांडीस, बेलिंगोन पर बड़ी जीत दर्ज कर दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बने।

12 में से 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में जीत दर्ज कर चुके “द फ्लैश” इस सफर में मार्टिन गुयेन, रीस मैकलेरन और डे ह्वान किम जैसे बड़े स्टार्स को हरा चुके हैं।

#1 रैंक के कंटेंडर के पंचों में है गज़ब की ताकत

#1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को अपना निकनेम ब्राज़ील में परफॉर्म करते हुए मिला और उसके बाद वो अपनी गज़ब की पंचिंग पावर की मदद से इसपर खरे उतरते आए हैं।

ONE Championship में लिनेकर का रिकॉर्ड 2-0 का है और करियर में कुल 33 जीत में से 15 में नॉकआउट से जीत दर्ज की हैं।

पहले उन्हें मुईन “ताजिक” गफूरोव पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उसके बाद नवंबर 2020 में केविन बेलिंगोन को नॉकआउट से हराने वाले पहले एथलीट बने।

लिनेकर की खतरनाक स्ट्राइकिंग के खिलाफ फर्नांडीस का वर्ल्ड-क्लास ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम का होना ही दर्शा रहा है कि ये मुकाबला कितना धमाकेदार रहेगा। दोनों एथलीट्स इन्हीं स्किल्स की मदद से बड़े से बड़े एथलीट को भी हराने की काबिलियत रखते हैं।

हालांकि, अभी तक “द फ्लैश” के अगले चैलेंजर का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लिनेकर को फिलहाल टॉप कंटेंडर के विकल्प पर देखा जाना भी गलत नहीं है।



2 वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर्स

फर्नांडीस को ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली हार स्ट्राइकर के खिलाफ मिली थी। यानी कोई ग्रैपलर उन्हें ग्रैपलिंग में मात नहीं दे सका है, लेकिन ऐसे 2 कंटेंडर्स हैं जो इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करना चाहेंगे।

इनमें से एक हैं #4 रैंक के कंटेंडर युसुप सादुलेव, जिनकी रेसलिंग शानदार है, BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और स्ट्राइकिंग में भी सुधार कर रहे हैं। साल 2014 के बाद से वो कोई बेंटमवेट बाउट हारे नहीं हैं और इस डिविजन में लगातार 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक भी बना चुके हैं।

दूसरा नाम है शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो का, जो फिलहाल #5 रैंक के कंटेंडर हैं। जापानी रेसलर ONE में लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं, अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना और ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करना बेहद पसंद है।

“द फ्लैश” के ऐतिहासिक सफर को थामने के लिए किसी बड़े चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत होगी और अन्य एथलीट्स को उनके ग्राउंड गेम के बारे में कभी नहीं भूलना चाहिए।

एक उभरता हुआ स्टार

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खुद को ONE के सबसे उभरते हुए स्टार्स में शामिल करवा लिया है।

ब्राजीलियाई मॉय थाई स्टाइलिस्ट ने अपने पहले मैच में मार्क “टायसन” एबेलार्डो को सबमिशन से हराया।

उसके बाद ONE: UNBREAKABLE III में उन्हें #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर शोको साटो के खिलाफ बड़ी जीत मिली।

“वंडर बॉय” अभी तक उम्मीदों पर खरे उतरे हैं और साटो के खिलाफ 3 राउंड्स चले मुकाबले में बेहतरीन स्ट्राइकिंग और रेसलिंग के खिलाफ शानदार डिफेंस से सभी को प्रभावित किया।

साटो जैसे टॉप एथलीट को हराने का मतलब है कि 23 वर्षीय स्टार मॉय थाई से एक सफल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के शुरुआती दौर में हैं। संभावनाएं अत्यधिक हैं कि एंड्राडे एक ना एक दिन जरूर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप पर पहुंचेंगे।

अन्य भी कई बेहतरीन एथलीट्स डिविजन में मौजूद हैं

डिविजन में इनके अलावा भी कई एथलीट्स हैं, जो 1 या 2 बड़ी जीत दर्ज कर खुद को चैंपियन के खिलाफ खड़ा पा सकते हैं।

#3 रैंक के कंटेंडर बेलिंगोन ONE में फर्नांडीस को हराने वाले अकेले एथलीट हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन ने उन्हें चैंपियन बनने की रेस में पीछे धकेल दिया है। Team Lakay के स्टार एक बेहतरीन एथलीट हैं और जब भी वो अपनी सबसे अच्छी शेप में रहते हैं तो किसी भी एथलीट को हरा सकते हैं।

साटो को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना तय लग रहा था, लेकिन एंड्राडे ने बीच में आकर उनके मोमेंटम को बिगाड़ दिया। साथ ही जापानी एथलीट 6 लगातार मैचों को फिनिश करने की स्ट्रीक बना चुके थे। इसलिए एंड्राडे के खिलाफ हार के बावजूद साटो के पास दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें: मुश्किल परिस्थितियों में आई जीत को आदिवांग ने अपनी मां को समर्पित किया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.