चालाकी से सब्मिशन देकर बिबियानो फर्नांडीस ने केविन बेलिंगोन के साथ खत्म की प्रतिद्वंद्विता

Bibiano Fernandes defeats Kevin Belingon At ONE CENTURY PART II YK4_0663 768x511

बिबियानो फर्नांडीस “द फ्लैश” ने टोक्यो, जापान में ONE: CENTURY PART II में केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर” को एक जोरदार फिनिश देकर ONE Championship इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता को खत्म किया।

अपने चौथे ONE बेंटमवेट विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में 13 अक्टूबर रविवार को ब्राजीलियन हावी होते हुए दूसरे राउंड में रियर-नेक्ड चोक के साथ अपने लंबे समय तक टिकने वाले विरोधी को मात दी।

👑 THE UNDISPUTED BANTAMWEIGHT KING 👑

👑 THE UNDISPUTED BANTAMWEIGHT KING 👑Bibiano Fernandes puts a definitive end to his rivalry with Kevin Belingon, forcing the tap with a second-round rear-naked choke!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

मुकाबले की शुरुआत में “द फ्लैश” ने छल के साथ किक मारना शुरू किया। बेलिग्नन ने पहली महत्वपूर्ण स्ट्राइक के रूप में दो थ्रेडिंग लो किक जड़े, लेकिन इसने फर्नांडिस को केवल प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया।

एएमसी पेंकेशन प्रतिनिधि ने डबल लेग टेकडाउन के साथ अंक हासिल किए और फिर हाफ-गार्ड के अंदर से फिलिपिनो प्रतिद्वंद्वी पर मुक्के और कोहनी से वार किया। बेलिग्नन ने राउंड के अंतिम 20 सेकंड में अपने पैरों के प्रहार करने के लिए तैयार किया लेकिन उनके पास कोई प्रभावी हमला करने का समय नहीं था।

Bibiano Fernandes attacks Kevin Belingon at ONE CENTURY PART II

“द साइलेंसर” ने दूसरे राउंड की शुरुआत एक और सख्त लो किक के साथ की। इसने पलभर में ही फर्नांडीस को लड़खड़ा दिया। पैरों को जमाते ही इसका बदला लेने के लिए “द फ्लैश” ने टेकडाउन की कोशिश की। जब वे सर्किल की बाड़ से टकराए तो उनका हौंसला टूट गया।

फर्नांडिस ने साइड कंट्रोल करते हुए बेलिंगोन को तब तक परेशान किया जब तक कि उसने इसका प्रतिउत्तर देने की कोशिश नहीं की। ऐसा करने में उन्होंने एक आत्मघाती गलती कर दी। इसने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु विश्व चैंपियन को अपनी पीठ पर आने का मौका दे दिया। “द फ्लैश” ने तुरंत इसका फायदा उठाया और टीम लाकी के प्रतिनिधि की गर्दन के नीचे अपना बायां हाथ खिसका दिया। कड़ी मशक्कत कर घड़ी पर 2:16 का समय होने के साथ फिनिश हासिल की।

Bibiano Fernandes celebrates his win against Kevin Belingon At ONE CENTURY PART II

फर्नांडिस ने अपने विश्व खिताब में अपनी स्टाइल को बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड को 24-4 तक पहुंचा दिया है। वह बेंटमवेट डिवीजन के निर्विवादित राजा होने के साथ उन्होंने ONE इतिहास में सबसे प्रमुख विश्व चैंपियन के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

उन्होंने प्रतियोगिता के बाद कहा कि “हर बार मुझे एक नया मुकाम मिलता है। लेकिन किसी का वहां से निकलना बहुत मुश्किल होता है। मैं बहुत खुश हूं। धन्यवाद जापान, आप हमेशा मेरे लिए महान हैं। जब भी मैं यहां वापस आता हूं तो बेल्ट जीतता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4