अगला इवेंट

Singapore skyline 768x512
सिंगापुर इंडोर स्टेडियम, सिंगापुर

Total Domination

Singapore skyline 768x512
अगला
--
दिन
--
घंटे
--
मिनट
--
सेकंड

सार

दुनिया का सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship 18 अक्टूबर को सिंगापुर के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में एक और धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी कर रहा है।

इस फाइट कार्ड का मेन इवेंट ONE इतिहास की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फाइट होगी, जहां ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल के लिए यूनिफिकेशन बाउट देखने को मिलेगी।

एक बार फिर ये इवेंट हाउसफुल होने की उम्मीद है, जहां 12,000 क्षमता वाले सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में फैंस जबरदस्त माहौल बनाएंगे। ONE इस रात 10 वर्ल्ड-क्लास MMA फाइट्स पेश करेगा।

इस साल के मल्टी-सिटी टूर के दौरान शानदार प्रतिद्वंदिता और नॉन-स्टॉप एक्शन देखने के बाद फैंस सिंगापुर में ONE की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।

इन 10 फाइट्स में शामिल 20 फाइटर्स अपनी-अपनी ताकत का लोहा मनवाने के लिए केज में उतरेंगे और दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस किसी भी सूरत में इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहेंगे।

और दिखाएं