किकबॉक्सिंग स्टार इलियास ऐनाहाचि ने रेसलिंग वीडियो के जरिए MMA में आने के संकेत दिए

Ilias Ennahachi Superlek Kiatmoo9 ONE FISTS OF FURY 1920X1280 46 768x512

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास ऐनाहाचि ने लगातार ग्लोबल स्टेज पर अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स को शोकेस किया है लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो एक बड़े बदलाव के लिए तैयार हो रहे हैं।

डच-मोरक्कन स्टार ने हाल ही में अपने रेसलिंग के अभ्यास का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसने MMA फैंस की दिलचस्पी को बढ़ा दिया।

ऐनाहाचि इस छोटी सी क्लिप में अपने ट्रेनिंग पार्टनर पर स्लाइड-बाय हिट करते हुए सहज नज़र आ रहे थे।

“Step-by-step⌛️”

https://www.instagram.com/p/CeombMlqzX4/

ये पहली बार नहीं है, जब “ट्वीटी” ने अपनी विकसित होती मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स की झलक दिखाई हो।

उट्रेच के मूल निवासी ने पिछले महीने कुछ ट्रेनिंग अभ्यासों के संक्षिप्त फुटेज भी शेयर किए थे, जहां उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस को डबल-लेग टेकडाउन के साथ जोड़ा था।

https://www.instagram.com/p/Cd5Yb9HK4F0/

इलियास ऐनाहाचि ने MMA GOAT को ललकारा

इलियास ऐनाहाचि ने अपनी कड़ी ट्रेनिंग के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के कुछ बड़े नामों का सामना करने में भी अपनी इच्छा जाहिर की है।

2021 में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपना ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस करके “ट्वीटी” ने फाइट के बाद दिए एक साक्षात्कार में 12 बार के फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन को ललकारा था।

26 अगस्त को ONE 161 में फ्लाइवेट MMA बेल्ट के लिए एड्रियानो मोरेस के खिलाफ रीमैच करने वाले “माइटी माउस” ने किकबॉक्सिंग मुकाबले के लिए अपनी रुचि दिखाई तो 26 साल के एथलीट ने उनसे होने वाली विशेष फाइट के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर दिया।

ऐनाहाचि ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

“हैलो @माइटी, मैंने अभी सुना है कि आप @onechampionship के अंदर किकबॉक्सिंग का अनुभव करने पर विचार कर रहे थे। मैं इस खबर से बेहद उत्साहित हूं। ये सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं आपके वेट क्लास में @onechampionship चैंपियन हूं बल्कि इसलिए भी कि मुझे लगता है कि किकबॉक्सिंग वर्ल्ड आपको इस स्पोर्ट में देखना पसंद करेगा। सच में आप एक जीते-जागते महान एथलीट हैं।”

“एक वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर मैं आपको ONE Championship में एक बाउट के लिए चुनौती देना चाहता हूं। मैं बिल्कुल निष्पक्ष होकर कह रहा हूं कि अगर मैं इस मुकाबले में जीतता हूं, जिसका मुझे पूरा विश्वास है तो मैं आपको आपके नियम MMA में रीमैच का चैलेंज दूंगा। इस तरह ये हम दोनों के लिए ही उचित है!!”

“आप जैसे दिग्गज का सामना करना सच में मेरे लिए सम्मान की बात होगी इसलिए @yodchatri और @onechampionship कृपया इस मुकाबले को होने दें!!! मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता….और अब भी!!!!”

https://www.instagram.com/p/CNehWZgpN6c/

मार्च में आयोजित हुए ONE X में मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ जॉनसन की मिक्स्ड रूल्स वाली फाइट ने तमाम दर्शकों का ध्यान बटोरा, ये देखने के बाद मोरेस ने भी ऐसी फाइट के लिए दिलचस्पी दिखाई।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन ने इशारा कर दिया कि वो ऐनाहाचि के साथ भविष्य के मैचअप के लिए तैयार रहेंगे। फिर चाहे ये मुकाबला विशेष नियमों के साथ होगा या मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में।

मोरेस ने कहा:

“मैं उस तरह की सुपर-फाइट को एक ऑप्शन के रूप में भी देखता हूं। किकबॉक्सिंग चैंपियन इलियास ऐनाहाचि एक बहुत ही तगड़े एथलीट हैं और उन्होंने पहले से ही इन नियमों के साथ मुकाबला करने में अपनी इच्छा जाहिर की है। तो क्यों ना उनसे मुकाबला किया जाए? वो एक महान स्ट्राइकर हैं इसलिए ये एक दिलचस्प बाउट होगी। हालांकि, ये फाइट और भी दिलचस्प हो जाती अगर ये सिर्फ MMA में होती।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.