काइरत अख्मेतोव से ट्रायलॉजी बाउट, इलियास एनाहाचि से मिक्स्ड-रूल्स फाइट करना चाहते हैं एड्रियानो मोरेस

Adriano Moraes Yuya Wakamatsu ONE X 1920X1280 49 768x512

मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस ONE X में अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए डिविजन के लगभग सभी टॉप कंटेंडर्स को हरा चुके हैं।

ONE के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए इवेंट में ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने युया वाकामत्सु को तीसरे राउंड में गिलोटीन चोक लगाकर अपने टाइटल को रिटेन किया था।

“मिकीन्यो” ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और अब सवाल ये है कि उनका अगला चैलेंजर कौन होगा?

33 वर्षीय स्टार ने ONE Championship से कहा:

“वाकामत्सु के खिलाफ जीत तक मैं डिविजन के टॉप 4 कंटेंडर्स को हरा चुका हूं। इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरा अगला चैलेंजर कौन होगा।”

मोरेस ने अपने पिछले 8 में से 7 मैच जीते हैं और 2019 में जेहे युस्ताकियो को हराकर दोबारा फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वो इस डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं।

इस दौरान वो #3 रैंक के कंटेंडर वाकामत्सु, चौथे स्थान पर मौजूद डैनी किंगड, पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत अख्मेतोव और #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को हरा चुके हैं।

अभी तक उनका सामना #5 रैंक के कंटेंडर रीस मैकलेरन से नहीं हुआ है, लेकिन “मिकीन्यो” के अनुसार उनके एक पुराने प्रतिद्वंदी दोबारा टाइटल शॉट हासिल करने के करीब हैं।

“मेरी नजर में काइरत अख्मेतोव टाइटल शॉट प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि हमारा 2 बार आमना-सामना हुआ है और 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए इस ट्रायलॉजी बाउट को तवज्जो दी जा सकती है, लेकिन ये सब ONE Championship पर निर्भर करता है।”

एड्रियानो मोरेस ने अपने अगले संभावित प्रतिद्वंदी के बारे में बताया

अख्मेतोव और मोरेस की प्रतिद्वंदिता 7 साल पहले शुरू हुई थी। 2015 में “द कज़ाख” उन्हें हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने थे, लेकिन 2017 में हुए रीमैच में “मिकीन्यो” ने अपना बदला पूरा किया।

एड्रियानो मोरेस फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग इलियास एनाहाचि से मिक्स्ड-रूल्स फाइट के लिए तैयार

ONE X में MMA लैजेंड डिमिट्रियस जॉनसन और मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन की स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट के बाद अन्य एथलीट्स ने भी हाइब्रिड रूल्स मुकाबलों में फाइट करने की इच्छा जताई है।

एड्रियानो मोरेस इस आइडिया से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि के साथ फाइट की इच्छा जाहिर की है।

“मिकीन्यो” ने कहा:

“स्पेशल रूल्स की फाइट बेहद खास रही और मुझे जॉनसन और रोडटंग की फाइट बहुत रोमांचक लगी।

“मैं भी इस तरह की सुपर-फाइट का हिस्सा बनना चाहता हूं। हमारे पास किकबॉक्सिंग चैंपियन इलियास एनाहाचि हैं और वो भी इस तरह के स्पेशल रूल्स के साथ फाइट की इच्छा जता चुके हैं इसलिए हमारी फाइट में क्या बुराई है? वो बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और मेरा उनके खिलाफ मैच धमाकेदार रह सकता है। वहीं ये केवल MMA फाइट होगी तो और भी अधिक धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है।”

जॉनसन की रोडटंग के खिलाफ सबमिशन से जीत को देखने के बाद ये तो साफ है कि फैंस आगे भी इस तरह 2 अलग खेलों के वर्ल्ड चैंपियंस के बीच फाइट्स को देखना चाहेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मोरेस की चुनौती का एनाहाचि किस तरह जवाब देते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)