ONE: FISTS OF FURY की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Singaporean-American MMA fighter Victoria Lee celebrates her debut victory

ONE: FISTS OF FURY में कई टॉप लेवल के स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स ने परफॉर्म किया और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार ने भी शानदार अंदाज में अपना डेब्यू किया है।

शुक्रवार, 26 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मूव्स में तेजी, ताकत और तकनीकी तौर पर एथलीट्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया।

सभी 6 मुकाबलों में तगड़ा एक्शन देखा गया और यहां आप ONE: FISTS OF FURY की टॉप 3 हाइलाइट्स के बारे में जान सकते हैं।

#1 एनाहाचि ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सुपरलैक को हराया

Here’s what went down during the ONE Flyweight Kickboxing World Title fight between Ilias Ennahachi 🇳🇱🇲🇦 and Superlek Kiatmoo9 🇹🇭 Do you agree with the decision? #ONEFistsOfFury

Here’s what went down during the ONE Flyweight Kickboxing World Title fight between Ilias Ennahachi 🇳🇱🇲🇦 and Superlek Kiatmoo9 🇹🇭 Do you agree with the decision? #ONEFistsOfFury

Posted by ONE Championship on Friday, February 26, 2021

एक तरफ #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर और डिविजन के मौजूदा मॉय थाई किंग रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने अपने ONE Super Series किकबॉक्सिंग डेब्यू मैच में जीत दर्ज की और दूसरी ओर किकबॉक्सिंग डिविजन के मौजूदा चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि भी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

मेन इवेंट में उन्होंने “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 की कठिन चुनौती को पार करते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया।

शुरुआती राउंड्स में एनाहाचि ने लगातार मूवमेंट करते हुए अपने थाई प्रतिद्वंदी को चकमा दिया। सुपरलैक अपने शॉट्स को लैंड नहीं करवा पा रहे थे, लेकिन एनाहाचि मूवमेंट करते हुए अलग-अलग तरह के मूव्स लगा रहे थे।

सुपरलैक की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मैच के दूसरे हाफ में Kiatmoo9 ने फ्रंटफुट पर रहते हुए कई दमदार राइट किक्स लगाईं।

किक्स के प्रभाव से “ट्वीटी” की बॉडी लाल पड़ने लगी थी, लेकिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन साथ में काउंटर अटैक भी करते रहे, जिससे स्कोरकार्ड में उनकी बढ़त अंत तक बनी रही। इसी प्रदर्शन के कारण 5 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने एनाहाचि के पक्ष में फैसला सुनाया।

जीत दर्ज करने के बाद एनाहाचि ने रोडटंग के सामने चैंपियन vs. चैंपियन मैच के लिए चुनौती रखी। उम्मीद होगी कि फैंस को ये बड़ा मैच इसी साल देखने को मिल सकता है।



#2 बुंटान ने डेब्यू मैच में किया शानदार प्रदर्शन

All the INCREDIBLE MOMENTS from the 🔥 Muay Thai battle between Wondergirl Fairtex 🇹🇭 and Jackie Buntan 🇺🇸 #ONEFistsOfFury

All the INCREDIBLE MOMENTS from the 🔥 Muay Thai battle between Wondergirl Fairtex 🇹🇭 and Jackie Buntan 🇺🇸 #ONEFistsOfFury

Posted by ONE Championship on Friday, February 26, 2021

ONE: FISTS OF FURY में जैकी बुंटान ने ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू किया। आते ही उन्होंने वंडरगर्ल फेयरटेक्स के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर खुद को सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की रेस में शामिल कर दिया है।

वंडरगर्ल ने ONE Super Series में अपनी पहली 2 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया था। लेकिन इस बार उनका सामना फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार के मूव्स की तेजी और गज़ब की ताकत से हुआ।

सबसे प्रभावशाली काउंटर-शॉट पहले राउंड के अंतिम क्षणों में आया, जब बुंटान ने खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से वंडरगर्ल मैट पर जा गिरीं। किसी तरह वो रेफरी के काउंट का जवाब देकर मैच में बनी रहीं।

अभी भी वंडरगर्ल उस लेफ्ट हुक के प्रभाव से उबरी नहीं थीं। दूसरी ओर बुंटान ने अपनी शानदार बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से कॉम्बिनेशन लगाने जारी रखे।

इस बेहतरीन प्रदर्शन से बुंटान ने काफी सुर्खियां बटोरी और खुद को स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन की अन्य एथलीट्स के लिए एक बड़ा खतरा साबित किया है।

#3 ‘द प्रोडिजी’ ने आलोचकों को करारा जवाब दिया

Don't miss the BIG FINISH to 16-year-old phenom Victoria Lee's ONE Championship debut! #ONEFistsOfFury

Don't miss the BIG FINISH to 16-year-old phenom Victoria Lee's ONE Championship debut! #ONEFistsOfFury

Posted by ONE Championship on Friday, February 26, 2021

ONE: FISTS OF FURY में विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली पर अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत दबाव था क्योंकि उनके भाई क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली लाइटवेट डिविजन और बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली एटमवेट डिविजन की वर्ल्ड चैंपियन हैं। दबाव के बावजूद युवा स्टार ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रोफेशनल डेब्यू मैच में 16 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन पर बड़ी जीत दर्ज की।

एटमवेट कॉन्टेस्ट की शुरुआत में ली ने तेजी से पंच लगाते हुए उन्हें श्रीसेन के चेहरे पर लैंड करवाया। दूसरी ओर थाई स्टार ने भी जवाब में हिप टॉस लगाकर “द प्रोडिजी” को मैट पर गिरा दिया।

ली तुरंत स्टैंड-अप गेम में वापस आईं और क्लिंचिंग करने पर फोकस किया, जहां उन्होंने थाई एथलीट को ग्राउंड गेम में लाने में सफलता पाई। वो रीयर-नेकेड चोक नहीं लगा पाईं, लेकिन राउंड के अंत तक ग्राउंड गेम में टॉप पोजिशन में बनी रहीं।

दूसरे राउंड की शुरुआत में United MMA टीम की स्टार ने श्रीसेन को दोबारा मैट पर गिराया। इस बार हवाई निवासी एथलीट ने बैक कंट्रोल प्राप्त किया और चोक लगाकर सबमिशन से जीत अपने नाम की। मैच का फिनिश दूसरे राउंड में 1 मिनट 3 सेकंड पर आया।

शानदार जीत दर्ज कर “द प्रोडिजी” ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34