रीमैच में अकिमोटो ने झांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong FISTS OF FURY 1920X1280 18 768x512

हिरोकी अकिमोटो ने ONE: FISTS OF FURY में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त कर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग से प्रतिद्वंदिता में 2-0 की बढ़त बना ली है।

अक्टूबर में दोनों बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स के बीच भिड़ंत में कराटे वर्ल्ड चैंपियन को विभाजित निर्णय से जीत मिली थी, लेकिन 26 फरवरी को तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong FISTS OF FURY 1920X1280 31.jpg

#3 रैंक के कंटेंडर अकिमोटो ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए मुकाबले में स्ट्राइक्स लगाते हुए शुरुआती बढ़त प्राप्त की।

पहले राउंड में खासतौर पर झांग के अगले पैर को दमदार लो किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। अकिमोटो ने इसके अलावा दमदार पंचिंग कॉम्बिनेशन भी लगाए और स्पष्ट तौर पर राउंड के विजेता अकिमोटो ही रहे।

धीमी शुरुआत के बाद #4 रैंक के कंटेंडर झांग ने दूसरे राउंड में वापसी का प्रयास किया। चीनी एथलीट बेहद सटीकता से काउंटर अटैक कर रहे थे।

वहीं जब झांग ने आगे आकर स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, तभी अकिमोटो ने भी बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और किक्स से प्रहार करते हुए खुद का बचाव किया।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong FISTS OF FURY 1920X1280 34.jpg

ऐसा प्रतीत होने लगा था कि अब नॉकआउट ही “मॉय थाई बॉय” को जीत दिला सकता है इसलिए आखिरी राउंड की शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया हुआ था।

लेकिन एक बार फिर अकिमोटो की आक्रामकता के आगे उनकी एक ना चली। Evolve टीम के स्टार दमदार पंच लगाने से क्षण भर के लिए भी पीछे नहीं हटे और पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर की बॉडी को खूब क्षति पहुंचाते रहे।

अंत में तीनों जजों ने अकिमोटो के पक्ष में फैसला सुनाया, जिनका रिकॉर्ड अब 24-1 का हो गया है। इसी के साथ उन्होंने बेंटमवेट डिविजन में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को भी कायम रखा है।

इस जीत से उन्हें रैंकिंग्स में भी जरूर फायदा मिलेगा, जिससे उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

Hiroki Akimoto Zhang Chenglong FISTS OF FURY 1920X1280 47.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, एनाहाचि vs सुपरलैक

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova