ONE Super Series किकबॉक्सिंग डेब्यू में रोडटंग को करीबी अंतर से जीत मिली

Rodtang Jitmuangnon Tagir Khalilov FISTS OF FURY 1920X1280 2 768x512

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने अपने ONE Super Series किकबॉक्सिंग डेब्यू में साबित किया कि वो नए खेल में भी टॉप पर पहुंच सकते हैं।

शुक्रवार, 26 फरवरी को हुए ONE: FISTS OF FURY में “द आयरन मैन” ने करीबी मुकाबले में तगीर “समिंगप्री” खलीलोव को मात दी।

Rodtang Jitmuangnon Tagir Khalilov FISTS OF FURY 1920X1280 19.jpg

हर बार की तरह #1 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर रोडटंग ने पहले राउंड में आक्रामक रुख अपनाया, अपने प्रतिद्वंदी के करीब आकर खतरनाक पंच लगाए, जिनका प्रभाव खलीलोव की बॉडी पर साफ देखा जा सकता था।

लेकिन खलीलोव ने डिफेंस के बजाय काउंटर अटैक करने का फैसला लिया, इस बीच उन्होंने क्लीन शॉट्स को लैंड करवाते हुए रोडटंग को झकझोर कर रख दिया। मगर ये शॉट्स रोडटंग को ज्यादा समय तक रोक नहीं पाए।

“द आयरन मैन” ने खलीलोव को क्षति पहुंचाना जारी रखा, जो लगातार मूवमेंट करते हुए खुद को थाई स्टार के लेफ्ट हुक्स से बचाने की कोशिश कर रहे थे। रोडटंग ने अपने रूसी प्रतिद्वंदी पर तंज़ भी कसा, लेकिन “समिंगप्री” ने धैर्य बनाए रखा और खुद को अच्छे से डिफेंड भी किया।

Rodtang Jitmuangnon Tagir Khalilov FISTS OF FURY 1920X1280 16.jpg

पहले राउंड में दोनों ओर से शानदार बॉक्सिंग देखी गई, वहीं दूसरे राउंड में दोनों एथलीट्स को जबरदस्त किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

दोनों तरफ से प्रभावशाली लो किक्स लग रही थीं, मगर रोडटंग किक्स के बाद ओवरहैंड राइट भी लगा रहे थे इसलिए उनके शॉट्स ज्यादा प्रभावशाली साबित हुए।

राउंड का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब खलीलोव ने रोडटंग की पसलियों के हिस्से पर 2 खतरनाक लेफ्ट किक्स लगाईं और उसके बाद राइट लो किक लगाई। दूसरी ओर, “द आयरन मैन” ने ठोड़ी पर लेफ्ट हुक लगाने के बाद बॉडी पर भी लेफ्ट हुक लगाया।

तीसरे राउंड में थाई सुपरस्टार ने खलीलोव को बैकफुट पर धकेला, जहां उन्होंने रूसी एथलीट को कई पंच लगाते हुए संभलने का मौका ही नहीं दिया। लेफ्ट और राइट हैंड, अपरकट्स और हुक्स, चारों दिशा से खलीलोव पर अटैक हो रहा था।

रूसी स्टार किसी तरह बच निकले, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही रोडटंग ने 3 लेफ्ट हुक्स और 2 राइट हैंड्स लगाए, जिनके खिलाफ उनके प्रतिद्वंदी कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं थे।

मैच का सबसे यादगार लम्हा आखिरी राउंड के आखिरी मिनट में आया। जैसे ही रोडटंग ने आगे आकर राइट हैंड लगाने की कोशिश की, तभी रूसी एथलीट ने घूमकर थाई स्टार को बैक फिस्ट लगाई, जिसे देख फैंस चौंक उठे।

रोडटंग उत्सुकता से भरे हुए थे इसलिए खलीलोव को 4-पीस कॉम्बिनेशन लगाने का मौका दिया। लेकिन “द आयरन मैन” ने और भी खतरनाक अंदाज में कॉम्बिनेशन लगाते हुए काउंटर अटैक किया, लेकिन खलीलोव किसी तरह अंत तक मैच में बने रहे।

Rodtang Jitmuangnon Tagir Khalilov FISTS OF FURY 1920X1280 20.jpg

खलीलोव को चाहे जीत ना मिली हो, लेकिन रोडटंग का सम्मान जरूर प्राप्त किया। इस विभाजित निर्णय से आई इस जीत के बाद थाई एथलीट का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 266-42-10 का हो गया है।

संभव है कि “द आयरन मैन” को इलियास “द ट्वीटी” एनाहाचि के खिलाफ ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है। एनाहाचि, जिन्होंने शो के मेन इवेंट में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 को मात दी।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, एनाहाचि vs सुपरलैक

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty