ONE: A NEW BREED III की टॉप हाइलाइट्स

Muay Thai superstar Petchmorakot Petchyindee Academy battles Magnus Andersson in a ONE Super Series World Title fight

शुक्रवार, 18 सितंबर को ONE Championship ने ‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज का समापन धमाकेदार अंदाज में किया।

एक ऐसा शो जिसे पहले से ही रिकॉर्ड किया जा चुका था, उसमें कई यादगार डेब्यू, ऐतिहासिक नॉकआउट फिनिश और एक यादगार ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी देखा गया।

ONE: A NEW BREED III में वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला इसलिए आप यहां शो की बेस्ट हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 पेटमोराकोट ने धमाकेदार अंदाज में अपने टाइटल को डिफेंड किया

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने तीसरे राउंड में मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन के खिलाफ TKO जीत हासिल कर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक बचाव किया है।

थाई स्टार को मैच की शुरुआत में कोई खास दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा था। वहीं, दूसरे राउंड में Petcyindee Academy के स्टार एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाकर अपने स्वीडिश प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया और मैच का रुख अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

तीसरे राउंड में पेटमोराकोट ने दबाव को बढ़ाना जारी रखा और अंततः दूसरी बार अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफलता पाई।

मैच का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब पेटमोराकोट ने आगे आकर स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जिसके प्रभाव से एंडरसन लड़खड़ाते हुए पीछे की ओर गिर पड़े थे। इस कारण रेफरी ने “क्रेज़ी वाइकिंग” के लिए काउंट भी शुरू किए।

स्वीडन के स्टार ने काउंट का जवाब दिया, लेकिन जैसे ही मैच दोबारा शुरू हुआ पेटमोराकोट ने एक और दमदार स्ट्रेट लेफ्ट लगाया और अगले ही पल रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

थाई स्टार ने साबित कर दिया है कि उनका नाम दुनिया के बेस्ट फेदरवेट मॉय थाई स्ट्राइर्स में क्यों शामिल किया जाता है। वो ONE में अभी तक सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते आए हैं और हर बार उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।



#2 कैपिटन ने इतिहास रचा

अगर आपने इस मैच के दौरान पलक भी झपकी होगी तो संभव ही आपने एक ऐतिहासिक मोमेंट को मिस कर दिया है। कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने शो के को-मेन इवेंट में ONE Super Series के इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट फिनिश अपने नाम किया।

दमदार स्ट्रेट राइट हैंड जो पेटटानोंग पेटफर्गस की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ, उसने एक ही क्षण में मैच को समाप्त कर दिया था।

ये ऐतिहासिक मुकाबला केवल 6 सेकंड तक ही चल सका।

शानदार अंदाज में अपना डेब्यू करने वाले 3 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड अब 141-40 का हो गया है।

#3 डेब्यू मैच में डवट्यान का बड़ा उलटफेर

अपने ONE Super Series डेब्यू मैच में यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान के प्रदर्शन में आत्मविश्वास की कोई कमी महसूस नहीं की गई। उन्होंने दूसरे राउंड में बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी को फिनिश करने में सफलता पाई।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में अर्मेनियाई-रूसी स्टार ने 7-पंचों का कॉम्बिनेशन लगाया, जिससे बांगप्लीनोई के पास खुद को बचाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। इस कॉम्बिनेशन का अंत दमदार राइट हुक से हुआ, जो थाई स्टार की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल वो मैट पर गिरे नजर आए।

डवट्यान को अंदाजा हो चुका था कि उस कॉम्बिनेशन से उनके प्रतिद्वंदी को काफी क्षति पहुंचाई है। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने एक बार फिर दमदार कॉम्बिनेशन लगाया था।

बॉडी पर लगे लेफ्ट हुक के प्रभाव के कारण बांगप्लीनोई ने अपने हाथ नीचे किए, जिससे Revolution Muay Thai Phuket टीम के मेंबर को स्पष्ट तौर पर मैच का फिनिश नजर आने लगा था। उन्होंने एक और प्रभावशाली लेफ्ट हुक लगाया और ये एक स्ट्राइक मैच को समाप्त करने के लिए काफी साबित हुई।

मैच दूसरे राउंड के शुरू होने के 7 सेकंड बाद ही समाप्त हुआ और इस जीत के साथ डवट्यान का रिकॉर्ड 40-14 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट vs एंडरसन

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.