पेटमोराकोट ने तीसरे राउंड में TKO जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया

Muay Thai superstar Petchmorakot Petchyindee Academy battles Magnus Andersson in a ONE Super Series World Title fight

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी 200वीं प्रोफेशनल बाउट में शानदार जीत दर्ज की।

शुक्रवार, 18 सितंबर को हुए प्री-रिकॉर्डेड शो में ONE: A NEW BREED III में थाई एथलीट ने मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन के खिलाफ तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल कर अपने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।

Petchmorakot Petchyindee Academy Magnus Andersson Muay Thai 1920X1280 10.jpg

Lion Fight सुपर-वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन को पहले राउंड में कोई खास दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा था। वो लो किक्स लगाकर ONE वर्ल्ड चैंपियन के पैरों को क्षति पहुंचाना चाह रहे थे। इसके जवाब में पेटमोराकोट ने लेफ्ट किक्स लगाकर स्वीडिश स्टार के दाएं हाथ को क्षति पहुंचाई।

मुकाबले से पहले स्वीडन के स्टार ने कहा था कि वो पेटमोराकोट द्वारा बाईं तरफ से लगाई जाने वाली स्ट्राइक्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसके बावजूद थाई स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी को स्ट्रेट लेफ्ट और एल्बोज लगाकर खूब क्षति पहुंचाई। क्लिंचिंग गेम में रहते हुए Petchyindee Academy के प्रतिनिधि ने अपने दाएं हाथ का प्रयोग कर एंडरसन को सांस लेने में दिक्कत पैदा की और मौका मिलते ही दमदार लेफ्ट एल्बोज लगाईं।

“क्रेज़ी वाइकिंग” ने दूसरे राउंड में साउथपॉ एथलीट के खिलाफ किक का जवाब किक से देने की रणनीति अपनाई और इस बीच ओवरहैंड राइट भी लगाया। लेकिन इससे थाई स्टार को कोई खास बढ़त हासिल नहीं हुई।

कुछ समय बाद ही पेटमोराकोट ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए Revolution Muay Thai Phuket टीम के एथलीट को जैब्स लगाए और उसके बाद लेफ्ट पंच और एल्बोज भी लगाईं। उसके बाद दोनों के बीच क्लिंचिंग गेम देखने को मिला और उसमें भी पेटमोराकोट ने एंडरसन पर बढ़त हासिल की।

Petchmorakot Petchyindee Academy Magnus Andersson Muay Thai 1920X1280 18.jpg

तीसरे राउंड की शुरुआत में एंडरसन ने राइट किक्स लगाईं, लेकिन पेटमोराकोट ने भी जवाब में दमदार लेफ्ट किक्स लगाईं। वहीं, लेफ्ट हैंड के प्रभाव से “क्रेज़ी वाइकिंग” लड़खड़ाते हुए कॉर्नर की ओर जाने लगे। पेटमोराकोट ने उनका पीछा किया और कुछ प्रभावशाली एल्बोज लगाईं।

जैसे ही दोनों एक बार फिर रिंग के बीच में आए, पेटमोराकोट ने अपने प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को परखा और उन्हें किक्स व पंचों से क्षतिग्रस्त किया। इस दौरान एंडरसन ने भी थाई स्टार के चेहरे पर जैब लगाए। इस अटैक ने स्वीडन के एथलीट को कुछ एनर्जी वापस पाने का समय दे दिया था लेकिन पेटमोराकोट ने बिना देरी किए बेहद प्रभावशाली लेफ्ट हैंड्स लगाए।

अभी तीसरे राउंड को समाप्त होने में 30 सेकंड शेष थे, तभी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने जोरदार लेफ्ट हैंड लगाया, जिसकी शायद ही “क्रेज़ी वाइकिंग” ने उम्मीद की होगी।

एंडरसन पलटे और पेटमोराकोट ने भी मैच को फिनिश करने के इस मौके को खाली नहीं जाने दिया, लेकिन रेफरी ने बीच में आकर स्वीडिश स्टार के लिए 8-काउंट शुरू किए।

मैच का अंत एक एक सेकंड बीतने के साथ नजदीक आता जा रहा था, ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे एंडरसन खुद को बैल के बजने तक बचाए रखेंगे। लेकिन तभी पेटमोराकोट आगे आए और स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जिससे रेफरी ने राउंड के समाप्त होने से तीसरे राउंड में 2:57 मिनट बाद मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Petchmorakot Petchyindee Academy Magnus Andersson Muay Thai 1920X1280 26.jpg

इस TKO जीत से पेटमोराकोट ना केवल खुद को बेहतर फेदरवेट मॉय थाई चैंपियन के रूप में साबित कर चुके हैं बल्कि उनका शानदार रिकॉर्ड अब 162-35-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पेटमोराकोट vs एंडरसन

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6