पुरानी हार से सबक लेकर नोइ को नॉकआउट करना चाहते हैं हान ज़ी हाओ

Han Zi Hao at ONE A NEW TOMORROW DC 0578 768x512

मॉय थाई जगत में हार-जीत का सिलसिला चलता ही रहता है, लेकिन हान ज़ी हाओ जानते हैं कि हर एक हार ने उन्हें कई पाठ सिखाए हैं, जिससे उन्हें ONE Championship में फायदा मिल रहा है।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को ONE: FISTS OF FURY II के बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में एडम नोइ की चुनौती से पार पाना है। शुक्रवार, 5 मार्च को होने वाले इस इवेंट में चीनी स्टार ग्लोबल फैनबेस को अपनी शानदार स्किल्स से अवगत कराना चाहेंगे।

फरवरी 2019 में नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार झेलने के बाद हान का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में “जॉर्डन बॉय” मोहम्मद बिन महमूद को हराकर उन्होंने जीत की लय वापस प्राप्त की है।

नोइ के खिलाफ मैच से पहले 25 वर्षीय एथलीट ने कहा, “नोंग-ओ के खिलाफ हार के बाद अन्य एथलीट्स का सामना करते हुए काफी सहज रहा।”

“मुझे अहसास हुआ कि बिना देखे स्ट्राइक्स लगाना अच्छी बात नहीं है, हमें स्किल्स और रणनीति को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आसानी से अपने प्रतिद्वंदी के गेम में फंस जाएंगे। इसलिए मैं सभी को दिखाना चाहता हूं कि मैं अटैक करने में ही नहीं बल्कि रणनीतिक तरीके से अटैक करने में भी अच्छा हूं।”

चीनी एथलीट ने ना केवल अपनी स्किल्स में सुधार किया है, बल्कि COVID-19 महामारी के कारण मिले ब्रेक में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया है।

हान ने कहा, “मेरा माइंडसेट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे प्रतिद्वंदी कितने अच्छे हैं, मैं हर स्थिति में धैर्य बनाए रखूंगा और मौका मिलते ही मैच को फिनिश करने की कोशिश करूंगा।”

“महामारी के कारण मुझे ज्यादा मैच नहीं मिले। इसलिए मैंने उस समय में खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दिया।”



चीनी स्टार का सामना अब 2 बार के IFMA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और Venum Training Camp के मेंबर से होगा।

21 वर्षीय फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट ने लियो पिंटो के खिलाफ अपने ONE Super Series डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और हान भी अपने प्रतिद्वंदी के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

साथ ही उन्होंने नोइ की कुछ कमजोरियों को भी ढूंढ निकाला है।

नोइ के बारे में हान ने कहा, “मैंने उनके पुराने मैच देखे हैं, उनका फाइटिंग स्टाइल शानदार है। मॉय थाई स्किल्स भी बेहतरीन हैं और मुझे लगता है कि हमारे मैच में जबरदस्त एक्शन देखा जाएगा।”

“उनका स्टाइल और खतरनाक हाई किक उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे मुझे बचकर रहना होगा।

“जहां तक कमजोरी की बात है वो शारीरिक रूप से ज्यादा ताकतवर नहीं हैं। खासतौर पर, दूसरे या तीसरे राउंड में उनकी ताकत का स्तर बहुत नीचे गिर जाता है।”

Bantamweight Muay Thai stars Mohammed Bin Mahmoud and Han Zi Hao fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

हान, नोंग-ओ को भी 5 राउंड्स तक पुश कर चुके हैं और कोंगसाक पी.के.साइन्चेमॉयथाईजिम और मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट जैसे नामी एथलीट्स को भी कड़ी चुनौती दे चुके हैं। इसलिए वो जानते हैं कि लंबे चलने वाले मुकाबलों में किस तरह का प्लान अपनाना चाहिए।

नोइ के कम अनुभव को चीनी स्ट्राइकर अपने लिए फायदेमंद मान रहे हैं।

Mad Muay Thai और Shunyuan Fight Club के एथलीट ने कहा, “उनका स्टाइल आक्रामक है और मैं धैर्य से काम लेना पसंद करता हूं। वो लगातार दमदार किक्स लगाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उनकी स्ट्राइक्स में ताकत कम हो जाती है।”

“मैं उनकी थकान का फायदा उठाकर उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं। ये कहने में आसान लगता है, लेकिन करने में उतना ही मुश्किल होगा। लेकिन मुझे उन्हें फिनिश करने का अवसर जरूर मिलेगा।”

Bantamweight Muay Thai stars Mohammed Bin Mahmoud and Han Zi Hao fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

हान वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब भी आ पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद उन्हें अधिकांश मौकों पर संघर्ष ही करना पड़ा। अब वही संघर्षपूर्ण दौर उन्हें एक बेहतर एथलीट बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

इस शुक्रवार हेनान निवासी एथलीट नॉकआउट जीत दर्ज कर एक बार फिर टॉप पर पहुंचने के सफर पर निकलना चाहते हैं।

हान ने कहा, “उन्हें हराकर मैं रैंकिंग्स के टॉप 5 में जगह बना सकता हूं क्योंकि उनकी गिनती टॉप मॉय थाई फाइटर्स में की जाती है। चाहे मैं उन्हें नॉकआउट करूं या वो मुझे, सच कहूं तो मुझे इस मैच में हार नहीं मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.