Ashley Williams Hero 1200x1165 1

एशले विलियम्स

हाइट
5'10" FT / 178 CM
आयु
33 Y
टीम
Draig

एशले विलियम्स के बारे में

एशले विलियम्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship से दो बड़े लक्ष्यों के साथ जुड़े — वैश्विक ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु समुदाय का दिल जीतना और ONE वर्ल्ड टाइटल हासिल करना।

वेल्स के स्वॉनसी में जन्मे और पले-बढ़े विलियम्स ने 6 साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले जापानी जिउ-जित्सु, जूडो और किकबॉक्सिंग सीखी। 2007 में उन्होंने BJJ की खोज की और अपने जुड़वां भाई के साथ मिलकर इस खेल के प्रति गहरा जुनून विकसित किया।

नो-गी सर्किट में विलियम्स ने खास सफलता हासिल की। हालांकि वो अभी तक वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए हैं, लेकिन 2016 और 2022 में इंटरनेशनल ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु फेडरेशन (IBJJF) यूरोपियन नो-गी ओपन में जीत दर्ज की।

उन्होंने एडी ब्रावो इनविटेशनल, पोलारिस, ग्रैपलफेस्ट और कसाई प्रो जैसे सबमिशन ओनली इवेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर 2021 में ADCC यूरोपियन ट्रायल्स जीतकर उन्होंने प्रतिष्ठित ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाई।

अब ONE Championship के फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन का हिस्सा बन चुके विलियम्स का लक्ष्य गोल्ड जीतना और ये साबित करना है कि वो खेल के सर्वश्रेष्ठ एलीट एथलीट्स के साथ खड़े होने के काबिल हैं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
सबमिशन ग्रैपलिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 1 (10)
सबमिशन ग्रैपलिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1 (10)
राउंड 1 (10) Fabricio Andrey Avatar 500x345 1
फैब्रिसियो आंद्रे
ब्राजील
ब्राजील
ONE Fight Night 30

विश्लेषण

जीत - 0
हार - 1
0
सर्वसम्मत निर्णय UD
1

फिनिश रेट

फिनिश
0
फिनिश रेट
0%
जीत
0
टोटल बाउट्स
1

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
10m : 00s
कुल समय
0h : 10m : 00s