कम लंबाई के बावजूद किस तरह से मॉय थाई में सफलता हासिल करें

Petchmorakot Petchyindee Academy defeats Pongsiri PK.Saenchaimuaythaigym ONE WARRIORS CODE DC 1989 768x512

मॉय थाई की ट्रेनिंग करते समय आपके मन में ख्याल आता होगा कि छोटे कद के एथलीट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।

लेकिन अगर आप अपनी लंबाई का अच्छे से इस्तेमाल करें तो आप एक अच्छे स्पारिंग पार्टनर बन सकते हैं, फिर चाहे आपके सामने वाला व्यक्ति आपसे लंबा ही क्यों ना हो।

इसलिए यहां आप जान सकते हैं अपने मॉय थाई गेम को अच्छा करने के 5 तरीकों के बारे में और आप छोटे कद का भी भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

अपने प्रतिद्वंदी से उचित दूरी बनाए रखकर अटैक करें

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy 1920X1280 24.jpg

अक्सर आप अपने पसंदीदा ONE Super Series एथलीट्स को दूर रहकर किक्स लगाते देखते होंगे और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही अपने विरोधी के करीब आते हैं, ठीक तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम की तरह।

ये रणनीति उनकी लंबाई के एथलीट के लिए अच्छी है, लेकिन अगर आप लंबाई में उनके टीम मेंबर पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम जैसे हैं तो आपको अपने प्रतिद्वंदी के पास जाकर अटैक करना होगा और ये भी सुनिश्चित करना होगा कि अटैक के बाद खुद को बचा पाएं।

अगर आप समय रहते बच निकलने में कामयाब नहीं हुए तो फिर आपको वहां डटकर कड़ी टक्कर देनी होगी।

बॉडी वेट को नीचे की ओर रखें

Muay Thai fighter Allycia Hellen Rodrigues clinches up with Stamp Fairtex

शरीर का बैलेंस मॉय थाई के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। थाईलैंड में अक्सर बाउट्स वो जीतते हैं, जो दूसरे फाइटर के बैलेंस को नियंत्रण में रखते हैं, फिर चाहे क्लिंच गेम या फिर किक्स लगाते समय।

छोटे कद के एथलीट्स की तुलना में लंबे मॉय थाई एथलीट्स के बॉडी बैलेंस को बिगाड़ना आसान होता है। इसलिए आपको अपने स्पारिंग पार्टनर की किक्स और स्वीप्स के प्रभाव को कम करने के लिए बॉडी वेट को नीचे की ओर रखना चाहिए।

ऐसे करने से आपके विरोधियों के लिए आपको गिराना बहुत कठिन हो जाएगा।

शॉट्स का प्रभाव झेलने के बजाय बच निकलने का प्रयास करें

Japanese striker Momotaro dodges a kick from Thai legend Singtongnoi

स्पारिंग सेशंस कभी आसान नहीं होते, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के शॉट्स से बच निकलने में सफल हुए तो आपको ट्रेनिंग के बाद कम दर्द महसूस होगा।

किक्स और पंचों से बचते हुए आपके लिए काउंटर अटैक करना भी आसान होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आप हाई किक से बचने के लिए पीछे चले गए तो काउंटर शॉट्स लगाना आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।

कड़े अभ्यास से ही आप मूव्स को सही तरीके से बच निकलकर काउंटर-स्ट्राइकिंग अच्छे से कर पाएंगे।

काउंटर-स्ट्राइकिंग पर ध्यान दीजिए

Nong O Gaiyanghadao VS Saemapetch Fairtex at ONE EDGE OF GREATNESS YK4_0585.jpg

आपने अक्सर देखा होगा कि छोटे कद के एथलीट्स की काउंटर-स्ट्राइकिंग स्किल्स अच्छी होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने प्रतिद्वंदी को पहले अटैक करने का मौका देते हैं।

अगर आपने अपने स्पारिंग पार्टनर के शॉट्स से अपने मूव्स को पहले लैंड करवाने की रणनीति अपनाई तो आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपके पंच या किक्स पहले लैंड हों। वहीं आप अपने पार्टनर के अटैक से बचते हुए काउंटर अटैक करते हैं तो आपका विरोधी अगली बार किसी मूव का प्रयोग करने से पहले 2 बार जरूर सोचेगा।

वहीं अन्य स्टार्स को देखकर भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और इससे जरूर आपके मॉय थाई गेम में बहुत सुधार होगा।

महान एथलीट्स के गेम को परखें

1980 के दशक में रहे सैमसन इसान से लेकर मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन तक, कई छोटे कद के एथलीट्स ने मॉय थाई में अपार सफलता प्राप्त की है।

अगर आप छोटे कद के स्टार्स के फाइट करने के तरीके को परखेंगे तो स्पारिंग सेशंस के दौरान आपके ट्रेनिंग के लेवल में भी सुधार आएगा।

वैसे भी ONE Championship रोडटंग जैसे छोटे कद के एथलीट्स के वीडियो शेयर करता रहता है, जिन्हें देखकर उनके मूव्स को आप अपने गेम में भी जोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मॉय थाई की ट्रेनिंग के लिए जरूरी सामान जो आपके जिम बैग में होना चाहिए

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35