कॉल्बी नॉर्थकट ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत, सेज-एओकी और लोगन पॉल पर भी बात की

Colbey Northcutt Courtney Martin ONE on TNT IV 1920X1280 12 768x512

कॉल्बी नॉर्थकट कई बार की कराटे वर्ल्ड चैंपियन रही हैं, लेकिन अब वो खुद में सुधार कर खुद को एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनाने पर जोर दे रही हैं।

“ONE on TNT IV” में अमेरिकी स्टार ने कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन को कैचवेट मुकाबले में आर्मबार सबमिशन मूव लगाकर फिनिश किया था।

यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर उस मुकाबले के बाद कॉम्बैट स्पोर्ट्स में बहुत कुछ बदल चुका है।

उन्होंने उत्तर अमेरिका में ONE Championship को बढ़ावा दिलाने में मदद की, अपने भाई “सुपर” सेज नॉर्थकट को शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के साथ ट्विटर वॉर में शामिल होते देखा और सोशल मीडिया स्टार्स को बॉक्सिंग में फाइट करते भी देखा है।

हालिया इंटरव्यू में नॉर्थकट ने “ONE on TNT IV” में अपनी बड़ी जीत, अपने भाई और एओकी की प्रतिद्वंदिता और लोगन पॉल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने की संभावनाओं के बारे में भी बात की।

Pictures from the fight between Colbey Northcutt and Courtney Martin at "ONE on TNT IV"

ONE Championship: आपको एक स्ट्राइकर के रूप में जाना जाता है, लेकिन “ONE on TNT IV” में आपने कोर्टनी मार्टिन को सबमिशन से हराया। उस फिनिश के बारे में हमें बताइए और इसका आपके फैंस और अन्य फाइटर्स पर क्या असर पड़ा होगा?

कॉल्बी नॉर्थकट: हर कोई मुझे एक स्ट्राइकर ही समझता है। मैं बहुत लंबी हूं इसलिए पिछले काफी समय से जिउ-जित्सु, ग्रैपलिंग और रेसलिंग पर भी ध्यान दे रही हूं। अगर मैं छोटी होती और मेरा सामना अपने जैसी लंबी एथलीट से हो रहा होता तो मैं भी ग्राउंड गेम का ही रुख करती।

हर मैच में मुझे इसी तरह की उम्मीद रहती है। मैंने अपनी ग्रैपलिंग में सुधार किया है इसलिए पिछले मैच में ग्रैपलिंग गेम से जीत दर्ज कर मैं खुश हूं।

मेरे लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और अपनी स्ट्राइकिंग को लेकर निराश थी। सच कहूं तो मैंने एक भी किक को लैंड नहीं कराया और ना ही कोई मूवमेंट करने का मौका मिला। कोर्टनी ने मेरी तरफ आकर मुझे सर्कल वॉल की तरफ धकेला और उस पोजिशन में मैंने धैर्य से काम लिया।

कैम्प में की गई ट्रेनिंग का हर लम्हा मुझे याद था इसलिए मैं जिउ-जित्सु गेम से बढ़त बना पाई। मुझे केवल खुद पर विश्वास जताना था। मैं पहले से जानती थी कि मैं खराब पोजिशंस में भी फंस सकती हूं, लेकिन सब कुछ अंत में मेरे प्लान के मुताबिक आगे बढ़ा और उन्हें आर्मबार से फिनिश कर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।

Pictures from the fight between Colbey Northcutt and Courtney Martin at "ONE on TNT IV"

ONE: यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर मैच को देख आपके परिवार के सदस्यों और दोस्तों की क्या प्रतिक्रिया रही? क्या आपने कुछ बदलाव महसूस किए?

नॉर्थकट: हां, मैंने बदलाव देखा। पहले की तुलना में इस बार काफी लोगों ने मेरा मैच देखा। इससे पहले लोगों को इंस्टाग्राम या अन्य प्लेटफॉर्म पर हाइलाइट्स देखकर काम चलाना पड़ता था।

मगर इस बार लोगों ने मेरा पूरा मैच देखा, मेरे फैमिली मेंबर्स, दोस्तों और फैंस ने भी मेरी बाउट को देखा। ये सही दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम रहा और भविष्य में इस तरह के इवेंट्स का हिस्सा दोबारा बनना चाहूंगी। ONE में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और अमेरिका में हर कोई प्रोमोशन के शोज़ को नहीं देख पाता।

मैं चाहती हूं कि यूएस के सभी लोगों को पता चले कि ONE में प्रतियोगिता का लेवल कितना ऊंचा है।



ONE: आपके भाई सेज का मैच शिन्या एओकी से होने वाला था, लेकिन उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। एओकी की एडुअर्ड फोलायंग पर जीत के बाद उनका एओकी के साथ ट्विटर वॉर देखने को मिला। इस सब पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

नॉर्थकट: व्यक्तिगत तौर पर, मुझे समझ नहीं आता कि कोई भला कैसे सेज को नापसंद कर सकता है। वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं। अपने मैच के बाद शिन्या ने सेज को चुनौती दी इसलिए सेज ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार कर ट्विटर पर कहा, ‘हां, मैं तुम्हारे खिलाफ मैच चाहता हूं,’ क्योंकि दोनों का मुकाबला पहले ही होने वाला था।

मुझे नहीं पता कि सेज के जवाब को देख शिन्या को बुरा लगा होगा क्योंकि इसके पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था। लेकिन जब शिन्या का जवाब आया, उससे सेज को थोड़ी निराशा जरूर हुई।

मुझे लगता है कि एक-दूसरे को समझ ना पाने के कारण ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इसी तरह का बिल्ड-अप मुकाबलों को दिलचस्प भी बनाता है। सेज इससे पहले किसी के साथ इस तरह की बहस में नहीं पड़े हैं इसलिए मेरे लिए ये एक नई चीज है।

ONE: इंटरनेट सेलिब्रिटीज़ के कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आने पर क्या कहना चाहेंगी? आप इसे अच्छी चीज मानती हैं या बुरी?

नॉर्थकट: ये अच्छा भी है और बुरा भी। एक प्रोफेशनल एथलीट होने के नाते में इसे बुरा मानती हूं क्योंकि यहां हम अपना करियर बनाने आए हैं और सफलता पाने के लिए हम दिन रात मेहनत करते हैं। इससे हमारी यानी प्रोफेशनल एथलीट्स की वैल्यू कम होती है।

कई प्रोमोशंस में एथलीट्स को बहुत कम पैसे मिलते हैं। वहीं TikTok या यूट्यूब पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग वाले लोगों को मौके मिलते हैं तो प्रोफेशनल एथलीट्स जरूर निराश महसूस करते होंगे।

लेकिन एक फैन के तौर पर मुझे ये पसंद है और मैंने लोगन पॉल और फ्लॉयड मेवेदर की फाइट भी देखी थी।

मेवेदर एक महान एथलीट हैं। उन्होंने अपने करियर में ढेरों उपलब्धियां अपने नाम की हैं इसलिए अगर वो रिटायरमेंट से वापसी करते हैं तो उनके प्रदर्शनी मैच को हर कोई देखना चाहेगा। ये मार्केटिंग का शानदार तरीका है और लोग इस तरह के मैचों को देखना बहुत पसंद भी करते हैं।

एक प्रोफेशनल फाइटर होने के चलते मुझे ऐसा भी लगता है कि हमारी मेहनत व्यर्थ जा रही है। वहीं एक फैन के तौर पर मेरे मन में ख्याल आता है कि, ‘मैं देखना चाहूंगी कि मैच में कौन नॉकआउट हुआ होगा?’

लोगन पॉल मैच में आखिर तक बने रहे, जिसे देख मैं चौंक उठी थी। चौंकने के साथ मैं उनसे प्रभावित भी हुई।

Pictures from the fight between Colbey Northcutt and Courtney Martin at "ONE on TNT IV"

ONE: लोगन पॉल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के संकेत भी दे चुके हैं। अगर वो इस खेल में आए तो आपके हिसाब से उनका प्रदर्शन कैसा होगा?

नॉर्थकट: मुझे लगता है कि वो लोगों की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जहां तक मुझे पता है वो रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और उनके अन्य मूव्स भी काफी अच्छे हैं।

मैं एक MMA एथलीट हूं और मानती हूं कि मेरा रेसलिंग गेम दूसरों से कमजोर है। मेरा जिउ-जित्सु गेम अच्छा है और अब रेसलिंग में भी सुधार करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन ऐसा करना बहुत कठिन है। रेसलिंग एक बहुत मेहनती खेल है और मानती हूं कि रेसलर्स अन्य लोगों से बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं।

वो मेवेदर से बहुत लंबे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि वो मैच में अंत तक बने रहे। मेरा मानना है कि अगर वो MMA में आए तो उनकी सफलता की संभावनाएं काफी अच्छी होंगी।

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स द्वारा कही गईं 10 सबसे प्रेरणादायक बातें

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)