युवा सनसनी विक्टोरिया ली: ‘मेरा परिवार मुझे मजबूती देता है’

Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 16 768x511

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ONE वर्ल्ड चैंपियंस “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की छोटी बहन हैं और ONE Championship में अपने दूसरे मैच के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को ONE: BATTLEGROUND में 17 वर्षीय स्टार का सामना एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में चीनी एथलीट “लिटल स्प्राउट्स” वांग लुपिंग से होगा।

अपने दूसरे मैच से पहले ली ने बताया कि वो स्कूल और ट्रेनिंग को किस तरह मैनेज करती हैं, किस तरह उनके भाई-बहन उन्हें सपोर्ट करते हैं और वो ONE Championship में क्या हासिल करना चाहती हैं।

काफी व्यस्त कार्यक्रम

कई खास बातें युवा स्टार को बयां कर सकती हैं, लेकिन “अनुशासन” उन्हें अच्छे से परिभाषित करता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि ली ना केवल ONE Championship में अपने दूसरे मैच के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, बल्कि दूसरी चीजों पर भी उन्हें ध्यान देना होता है।

उन्होंने कहा, “ट्रेनिंग और स्कूल की पढ़ाई मेरी दिनचर्या का हिस्सा हैं।”

“फिलहाल मेरी स्कूल की क्लास ऑनलाइन चलती है और घर पर रहकर पढ़ाई करना थोड़ा आसान है, साथ ही मैं अगले मैच की तैयारी भी कर रही हूं।”

2 बार की Pankration जूनियर वर्ल्ड चैंपियन ने स्वीकार किया कि ग्लोबल स्टेज पर सभी चीजों को मैनेज करना उनके लिए आसान नहीं रहा है।

ली ने कहा, “मुझे ट्रेनिंग करने की आदत है क्योंकि मैं अपने पूरे जीवन इस खेल से जुड़ी रही हूं, लेकिन इंटरव्यूज़ और मीडिया में आना मेरे लिए नया अनुभव है।”

स्कूल, ट्रेनिंग और कभी-कभी इंटरव्यू के व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी ली अपनी लाइफ को इंजॉय करने का रास्ता ढूंढ ही लेती हैं।

अमेरिकी राज्य हवाई में United MMA टीम की स्टार को किचन में समय बिताना और समुद्र के किनारे जाकर मस्ती करना बहुत पसंद है।

उन्होंने कहा, “ट्रेनिंग के अलावा, मुझे खाना बनाना भी पसंद है। मुझे अपने 4 कुत्तों के साथ खेलना और मौका मिलने पर बीच पर जाना भी अच्छा लगता है।”

जब भी उनके भाई या बहन ONE में फाइट कर रहे होते हैं, तब वो अपने परिवार को अपना पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे उनके लिए चीज़केक बनाना अच्छा लगता है।”



परिवार का साथ मिला

United MMA में ली अपने पिता और भाई-बहन की निगरानी में ट्रेनिंग करती आई हैं। उन्हीं का साथ पाकर वो 2019 हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियन बनीं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को ली अपने दिल के बहुत करीब मानती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं Pankration वर्ल्ड टाइटल जीत को अपने लिए सबसे गौरवपूर्ण लम्हा मानती हूं क्योंकि टाइटल जीतने के लिए मुझे कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स का सामना करना पड़ा था।”

“वो एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट था और उसी टूर्नामेंट ने मुझे प्रोफेशनल एथलीट बनने के लिए प्रेरित किया था।”

इस सफर में उन्हें अपने बड़े भाई-बहन से भी प्रेरणा मिली है।

एंजेला और क्रिश्चियन को दुनिया में मौजूद कई युवा स्टार्स अपना रोल मॉडल मानते होंगे, लेकिन उनकी छोटी बहन उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं।

2 वर्ल्ड चैंपियंस ने अपनी छोटी बहन को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ली ने कहा, “मुझे अपने भाई और बहन का बहुत सपोर्ट मिला है और वो हमेशा मेरी मदद करते आए हैं।”

“उन्हें फाइट कैम्प्स के दौरान ट्रेनिंग करते और उनकी फाइट्स को देखने पर मुझे पता चलता है कि एक सफल प्रोफेशनल एथलीट बनने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करने और कितना प्रतिबद्ध होने की जरूरत होती है।”

तीनों भाई-बहन का सफलता का सफर शानदार रहा है, जिसमें उनके पिता केन का भी बहुत बड़ा योगदान है, जो अपने बच्चों को हमेशा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

विक्टोरिया ने कहा, “परिवार का साथ रहना मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि उन्हीं का सपोर्ट मुझे मजबूती देता है।”

ग्लोबल स्टेज पर कदम बढ़ाने की तैयारी

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

इसी साल फरवरी में हुए ONE: FISTS OF FURY में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस को ली की जबरदस्त स्किल्स की पहली झलक देखने को मिली थी।

“द प्रोडिजी” ने थाईलैंड की सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराने के साथ अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाया था।

ली ने कहा, “मेरा डेब्यू अच्छा रहा, लेकिन मैं बेहतर कर सकती थी। मैं अपनी स्किल्स में सुधार कर दूसरे मैच में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं।”

इस बार उनका सामना वांग से होगा, जो अपने प्रोमोशनल डेब्यू में ली की लोकप्रियता का फायदा उठाकर खुद को एक नई पहचान दिलाना चाहेंगी।

वहीं युवा स्टार ने अलग प्लान तैयार किए हैं, जिनमें से एक एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतना भी है।

उन्होंने कहा, “मेरा लॉन्ग-टर्म प्लान ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का है, लेकिन इस दौरान मैं निरंतर अपनी स्किल्स में सुधार कर खुद को एक बेहतर मार्शल आर्टिस्ट बनाना चाहती हूं।”

यहां एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है। अगर ONE: BATTLEGROUND में ली को जीत मिली, तो उन्हें चीज़केक बनाकर कौन खिलाएगा?

ये भी पढ़ें: एंजेला ली ने धमकियों को नजरंदाज किया, विक्टोरिया ने विजेता की भविष्यवाणी की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores