वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की मांग के संबंध में एओकी ने अल्वारेज़ के बजाय ली का साथ दिया

Shinya Aoki Eduard Folayang 1920X1280 ONE on TNT IV 9 768x512

कई एथलीट्स अभी तक ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के बीच चल रहे वॉर को लेकर अपने विचार साझा कर चुके हैं।

अब #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रखी है।

Pictures from the fight between Eduard Folayang and Shinya Aoki from "ONE on TNT IV"

एओकी खुद कई बार के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अल्वारेज़ को “द वॉरियर” को चुनौती देते हुए भी देखा, जिसे बाद में ली ने ठुकरा दिया। ली ने कहा कि उन्हें टाइटल शॉट हासिल करने से पहले और भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

जापानी स्टार लाइटवेट किंग की बात से पूरी तरह सहमत हैं।

एओकी ने कहा, “क्रिश्चियन ली चैंपियन हैं, अभी युवा हैं और उनका भविष्य उज्जवल है।”

“मुझे नहीं लगता कि यहां चीजें एडी के हिसाब से चलेंगी, क्योंकि उन्हें हाल ही में कोई बड़ी जीत नहीं मिली है।”



एओकी ने कहा कि ONE Championship में अल्वारेज़ को भाग्य का थोड़ा भी साथ नहीं मिला है।

“ONE on TNT I” में “द अंडरग्राउंड किंग” को डिसक्वालीफिकेशन से हार झेलनी पड़ी, लेकिन बाद में यूरी लापिकुस के खिलाफ उस मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दे दिया गया। उसके 3 हफ्तों बाद “ONE on TNT IV” में उन्हें #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर ओक रे यूं के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार झेलनी पड़ी।

मगर अल्वारेज़ चीजों को अलग तरह से देखते हैं। अमेरिकी स्टार का मानना है कि उन्हें लापिकुस पर नॉकआउट जीत मिलने वाली थी और ओक के खिलाफ जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी। इसी वजह से वो टाइटल शॉट की मांग कर रहे हैं।

एओकी का मानना है कि अल्वारेज़ खुद के बारे में ज्यादा सोचने वाले व्यक्ति हैं। यहां तक कि जापानी स्टार ये भी मानते हैं कि वो खुद भी अभी ली के खिलाफ टाइटल शॉट के हकदार नहीं हैं।

“द वॉरियर” के खिलाफ बेल्ट हारने के बाद “टोबीकन जुडन” लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। जिनमें पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा और पूर्व लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ जीत भी शामिल है।

शानदार स्ट्रीक और डिविजन में एक लैजेंड का दर्जा प्राप्त होने के बाद भी एओकी कहते हैं कि उन्हें टाइटल शॉट प्राप्त करने से पहले इसके लिए खुद को साबित करना होगा।

एओकी ने कहा, “डिविजन में अपने स्थान को लेकर मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की मांग कर सकता हूं। लेकिन अगर मैंने अभी कहा कि मैं चैंपियनशिप मैच चाहता हूं, तो मैं खुद उससे संतुष्ट नहीं हो पाऊंगा।”

“अगर मैं ओक रे यूं जैसे एथलीट्स को हरा पाया, तो मुझे टाइटल शॉट प्राप्त कर खुशी मिलेगी। लेकिन मैं डिविजन में अपने दर्जे के हिसाब से चैंपियनशिप मैच की मांग करने को बेशर्मी मानता हूं।”

Pictures from the fight between Eduard Folayang and Shinya Aoki from "ONE on TNT IV"

ये भी पढ़ें: एंजेला ली ने धमकियों को नजरंदाज किया, विक्टोरिया ने विजेता की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)