विक्टोरिया ली का ध्यान अगली फाइट पर, बड़े सपनों और फैंस की उम्मीदों पर बात की

Singaporean-American MMA fighter Victoria Lee celebrates her debut victory

युवा सनसनी विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली अपने ONE Championship डेब्यू में सभी की उम्मीदों पर खरी उतरी थीं और अब वो एक बार फिर जीत दर्ज कर साबित करना चाहेंगी कि पहली जीत उन्हें मात्र भाग्य के साथ से नहीं मिली थी।

अपने पहले मैच में सुनीसा “थंडरस्टॉमर्म” श्रीसेन को सबमिशन से हराने के बाद 17 वर्षीय स्टार शुक्रवार, 30 जुलाई को क्लोज़्ड़ डोर इवेंट ONE: BATTLEGROUND में चीनी एथलीट “लिटल स्प्राउट्स” वांग लुपिंग का सामना करने के लिए तैयार हैं।

ली को अभी से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की फ्यूचर सुपरस्टार्स में से एक माना जाने लगा है।

लोगों को उनसे उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि उनके भाई क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली क्रमशः ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

एक हालिया इंटरव्यू में ली ने अपने प्रो डेब्यू के अनुभव, 2021 क्यों उनके लिए सबसे अच्छा सीजन रहा है और आगे के प्लान समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा की।

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ONE Championship: स्कूल के बच्चों के लिए ये गर्मियों की छुट्टी का सीजन होता है, लेकिन आप एक बड़े मैच के लिए तैयारी कर रही हैं। अभी आपका दिन किस तरह से गुजरता है?

विक्टोरिया ली: मैं सुबह 7 बजे उठती हूं और स्कूल के लिए भी उसी समय उठती थी, लेकिन अब स्कूल के बजाय जिम जाती हूं। 10:30 बजे तक ट्रेनिंग के बाद घर जाकर लंच करती हूं और अपने कुत्तों के साथ मस्ती करती हूं। उसके बाद शाम को एक बार फिर जिम में ट्रेनिंग करने आती हूं।

ONE: फरवरी में आपने अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया। इवेंट वीक कैसा रहा, शो का वातावरण आपको कैसा लगा?

ली: मुझे कुछ भी अजीब महसूस नहीं हुआ, लेकिन साथ ही अलग अनुभव भी हुआ क्योंकि मैंने अभी तक अपने भाई और बहन के अनुभव से ही सब कुछ सीखा था। मैं जानती थी कि वहां इंटरव्यू होंगे, फोटोशूट जैसी चीजें होंगी।

मगर कुर्सी पर बैठकर सवालों का जवाब देना और कोई आपकी लगातार तस्वीरें ले रहा हो, ये मेरे लिए बहुत अलग अनुभव रहा। सच कहूं तो ये मेरे लिए अच्छा अनुभव था।

मैं चाहती थी कि मेरा परिवार वहां मेरे साथ आए, लेकिन COVID के कारण लगी पाबंदियों के कारण ऐसा संभव नहीं था। ये अच्छी बात रही कि मुझे अपनी मां और पिता को वहां लाने की अनुमति मिल गई थी।

ONE: सुनीसा श्रीसेन के खिलाफ मैच से आपने क्या सीखा?

ली: मुझे इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला। अगले मैच से पहले मैंने ज्यादा तैयारी की है और मैं जानती हूं कि चीजें किस दिशा में आगे बढ़ने वाली हैं।

पिछले मैच से पहले मैंने कोचों की सलाह मानी, लेकिन अब मेरे पास ना केवल कोच हैं बल्कि अपना अनुभव भी है। मैं मानती हूं कि ये अनुभव मेरे लिए मददगार रहेगा।

ONE: जैसा कि आपने कहा कि आप अगली फाइट के लिए तैयारी कर रही हैं। आप अपनी प्रतिद्वंदी वांग लुपिंग के बारे में क्या जानती हैं?

ली: मेरे हिसाब से मेरी अगली प्रतिद्वंदी श्रीसेन से भी ज्याफा अनुभवी हैं। उनकी स्किल्स शानदार हैं, ताकत का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं और हमारे स्टाइल्स बहुत अच्छे हैं। इसलिए ये मेरे लिए एक दिलचस्प मैच होगा।

मुझे लगता है कि स्ट्राइकिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है, उनकी स्ट्राइक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं जो आपको क्षण भर में नॉकआउट कर सकती हैं। लेकिन मैं भी अपनी स्ट्राइकिंग, ग्रैपलिंग, रेसलिंग में सुधार कर एक संपन्न MMA एथलीट बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हूं। मेरा मानना है कि मेरा फाइट करने का तरीका उनके ताकतवर मूव्स से पार पाने में सक्षम है।

ONE: वांग का कहना है कि उनकी स्ट्राइकिंग आपसे बेहतर है। क्या उस बारे में कुछ कहना चाहेंगी?

ली: हर एक फाइटर का मैच से पहले आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होना जरूरी है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरी विरोधी क्या सोचती हैं, मेरे लिए केवल यही मायने रखता है कि केज में क्या होगा।

मेरा ध्यान केवल अपने गेम पर है ना कि अपनी विरोधी के गेम पर इसलिए देखते हैं केज के अंदर कौन बेहतर साबित होता है।

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ONE: आपको लंबाई और लंबी रीच का फायदा मिल सकता है। आप इसका कैसे फायदा उठाना चाहेंगी, खासतौर पर ऐसी स्ट्राइकर के खिलाफ जो आपके करीब आकर दमदार शॉट्स लगाने की कोशिश करेंगी?

ली: हां, मैं लंबाई और लंबी रीच का फायदा उठा सकती हूं। मुझे दूर रहकर स्ट्राइक्स लगाने और उसके बाद टेकडाउन करने में भी आसानी होगी।

उनका कद कम है और उनकी रीच भी छोटी होगी, लेकिन उनका फुटवर्क शानदार है जो उनकी छोटी रीच की कमी को दूर कर देगा। इसलिए मुझे सावधान रहना होगा और उन्हें कम आंकने की भूल बिल्कुल नहीं करनी।

ONE: वांग के खिलाफ इस फाइट के लिए एंजेला और क्रिश्चियन ने आपको क्या सलाह दी है?

ली: पिछले मैच की तरह इस बार भी मेरी विरोधी को ज्यादा अनुभव हासिल है और इसे लेकर मेरी मानसिकता भी पहले जैसी है। मुझे अपने गेम प्लान पर भरोसा बनाए रखते हुए उन्हें फिनिश करने की कोशिश करनी होगी।

ONE: आप किस तरह से इस मैच को फिनिश करना चाहती हूं?

ली: ये मैच पहले राउंड में फिनिश होने वाला है।

ONE: क्या ऐसा कोई विशेष तरीका है जिससे आप इस मैच को फिनिश करना चाहती हैं?

ली: United MMA में मेरे पिता मुझे इस तरह से ट्रेनिंग देते हैं कि हमारा सामना जहां भी, जिस भी एथलीट से हो रहा हो, हम उसे जल्द से जल्द फिनिश करें। इसलिए इस बार भी मेरा प्लान जल्द से जल्द उन्हें फिनिश करने पर होगा।

Victoria Lee fights Wang Luping at ONE: BATTLEGROUND on 30 July

ONE: आपसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि आपके भाई और बहन वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। आप उन लोगों से क्या कहना चाहेंगी जो आपसे ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं रखते?

ली: इस सफर में मुझे हमेशा मेरे परिवार का साथ मिलता रहा है, उन्होंने ही मुझे आगे बढ़ने के लिए मुझे सभी साधनों को उपलब्ध कराया। उनसे मिलने वाली सलाह मुझे अपने आलोचकों से दूर रखती हैं।

खराब बातों को नजरंदाज कर मैं अच्छी बातों पर ध्यान देती हूं क्योंकि अंजान लोगों की बातों पर ध्यान देना व्यर्थ है। परिवार और सगे-संबंधी ही मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इसलिए मैं भी बाहरी दुनिया को खुद से दूर रख अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं।

ONE: अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है?

ली: मैं हर एक मैच को अपने करियर के सबसे अहम मैच के रूप में देखती हूं क्योंकि वो वाकई में मेरे लिए खास महत्व रखता है। मेरा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनने का है। इसलिए मैं अपनी हर फाइट को एक समान महत्व देती हूं।

ONE: किस चीज ने इस सीजन को आपके जीवन का बेस्ट समर सीजन बनाया है?

ली: ये पहले ही मेरे जीवन का बेस्ट समर सीजन बन चुका है। मेरे पास अब काम है और इस सीजन में मुझे अपने भाई और बहन के बच्चों एवा मैरी और आलिया मे के साथ खेलने का मौका मिला। इसलिए मैं इसे अभी तक अपने लिए बेस्ट समर सीजन मानती हूं।

ये भी पढ़ें: युवा सनसनी विक्टोरिया ली: ‘मेरा परिवार मुझे मजबूती देता है’

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.