मार्टिन गुयेन ने आगामी हैगर्टी Vs. एंड्राडे किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट का विश्लेषण किया – ‘मेरे दो पसंदीदा स्ट्राइकर्स’

Martin Nguyen Leonardo Casotti ONE Fight Night 7 1920X1280 20

ONE Fight Night 16 के मेन इवेंट में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के बीच होने वाले धमाकेदार मुकाबले के लिए अनगिनत फैंस की तरह पूर्व 2-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन भी बेहद उत्साहित हैं।

ये दोनों सुपरस्टार्स दूसरे खेलों में भी मौजूदा ONE वर्ल्ड चैम्पियंस हैं और 4 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वो आमने सामने होंगे रिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए।

गुयेन ने हाल ही में उस धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के बारे में बात की और दोनों पक्षों की विशिष्ट स्ट्राइकिंग प्रतिभा के बारे में बताया।

एक तरफ, वो मानते हैं कि मौजूदा बेंटमवेट MAA किंग एंड्राडे पहले ही खुद को इस खेल के सबसे प्रभावशाली स्टैंड-अप प्रतियोगियों में से एक साबित कर चुके हैं।

“द सीटू-एशियन” ने कहा:

“वो मेरे दो पसंदीदा स्ट्राइकर्स हैं। या तो यूं कहें कि MMA के संदर्भ में, मैं निश्चित रूप से फैब्रिसियो को लंबे समय तक वर्ल्ड टाइटल अपने पास रखते हुए देखता हूं। काफी लंबे समय तक। मुझे लगता है कि उस डिवीजन में उन्हें हरा पाने वाला कोई नहीं है।

“वो बहुत, बहुत ज्यादा अच्छे हैं। जब रेसलिंग की बात आती है, तो उनका डिफेंस बहुत, बहुत अच्छा होता है। हमने अभी तक उनकी जिउ-जित्सु या उस तरह की रेसलिंग नहीं देखी है, क्योंकि, वो हर किसी को खड़े खड़े मात दे रहे हैं।”

दूसरी ओर हैं हैगर्टी जो मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और पहले फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रह चुके हैं।

गुयेन ने ध्यान दिया कि पिछले साल के अंत में निचले भार वर्ग से ऊपर बढ़ने के बाद से ब्रिटिश एथलीट ने कुछ गंभीर आकार और ताकत जोड़ी है:

“जोनाथन हैगर्टी, वो फ्लाइवेट से ऊपर आए हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जाहिर है, अब उनके पास अधिक शक्ति, अधिक गति है। अब उनके सामने खड़ा होना बहुत, बहुत कठिन है।”

पिछले अप्रैल को हैगर्टी की खतरनाक पावर देखने को मिली जब उन्होंने थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा को पहले ही राउंड में ढेर कर वर्ल्ड टाइटल जीती थी।

और ये देखते हुए कि “द जनरल” आमतौर पर मॉय थाई में एक स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट के रूप में प्रतिस्पर्धा करते हैं, गुयेन को पता है कि कई लोग उन्हें ONE Fight Night 16 में फेवरेट के रूप में देखेंगे।

फिर भी, उन्होंने फैंस को चेतावनी दी कि एंड्राडे को कम नहीं आंकना चाहिए, जिन्होंने MMA में अपने पूर्णकालिक संक्रमण से पहले प्रोफेशनल मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में एक उल्लेखनीय बायोडाटा तैयार किया था:

“ये एक किकबॉक्सिंग फाइट है। हर कोई सोच रहा होगा कि हैगर्टी को कुछ हद तक फायदा होगा, और कागज पर, आपको लगेगा, हां, 100 प्रतिशत।

“लेकिन उसी कागज पर, अगर आप एंड्राडे को देखें, तो उन्होंने मॉय थाई और किकबॉक्सिंग से शुरुआत की थी। उनका रिकॉर्ड 40-3 का है। ये अभूतपूर्व है। मुझे लगता है कि ये हैगर्टी से कहीं अधिक है। तो, वो एक विश्व स्तरीय स्ट्राइकर है, और इसलिए इस मुकाबले के विजेता को चुन पाना बहुत, बहुत कठिन है।“

अंततः, गुयेन हैगर्टी को एक विशिष्ट तकनीशियन के रूप में देखते हैं, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फॉर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक हैं। हालांकि, एंड्राडे उच्चतम क्षमता के एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं।

“द सीटू-एशियन” ने आगे कहा:

“मुझे लगता है कि तकनीकी रूप से, हैगर्टी ये मैच जीत जाएंगे। लेकिन आप ये यकीन से नहीं कह सकते क्योंकि फैब्रिसियो एक चतुर खिलाड़ी हैं। आप उसे कोई जगह नहीं दे सकते, अन्यथा, वो आपको फिनिश कर देगा।”

गुयेन एंड्राडे के किकबॉक्सिंग में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं

इस ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल प्रतियोगिता को गहराई से परखते हुए, ये सोचने की बात है कि क्या फैब्रिसियो एंड्राडे का ध्यान स्ट्राइकिंग के बजाय MMA पर है, जो उन्हें मॉय थाई सुपरस्टार जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ बाधा डालेगा।

अपने आप में एक विनाशकारी MMA स्ट्राइकर, मार्टिन गुयेन स्टैंड-अप गेम के बारे में कुछ जानते हैं और उनका मानना ​​​​है कि ब्राजीलियाई स्टार की पैरों पर खड़े हो कर लड़ने की कुशलता और सिद्ध फिनिशिंग प्रवृत्ति के कारण उन्हें खेल बदलने में कोई समस्या नहीं होगी।

गुयेन ने बताया:

“जब स्ट्राइकिंग की बात आती है तो [एंड्राडे] बेमिसाल हैं। तो, मुझे नहीं लगता इस तरह के परिवर्तन में उनके किसी तरह की दिक्कत होगी।“

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34