ONE Fight Night 24 के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों से पहले अनाने, महमदूी, पिर्नी की धमाकेदार जीत

Elias Mahmoudi Taiki Naito ONE Fight Night 24 43

3 अगस्त को हुए इवेंट में फैंस को धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला और ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart को हेडलाइन कर रहे मैचों से पहले हुए मुकाबलों में शुरु से लेकर अंत तक कई यादगार फिनिश देखे गए।

उभरते हुए स्टार्स ने अपनी छाप छोड़ी और 10 मैचों में बेहतरीन स्किल्स का जलवा देखने को मिला।

आइए नजर डालते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए इवेंट में क्या-क्या हुआ।

अनाने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में लोबो पर पड़े भारी

थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने ने साबित कर दिया है कि वो ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के हकदार हैं, जब उन्होंने #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को तीन राउंड के बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

ONE Friday Fights में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर इस मैच में उतरे 20 वर्षीय स्टार ने अपनी सभी स्किल्स दिखाईं और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने आखिरी राउंड में ब्राजीलियाई स्टार पर बड़े कॉम्बिनेशंस लगाए और मैच को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया।

इस नतीजे के बाद Team Mehdi Zatout के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 37-5 हो गया और रैंक वाले कंटेंडर को हराने के बाद उन्होंने पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है।

नाकरोब ने डेडुआंगलैक को दूसरी बार शिकस्त दी

https://www.instagram.com/p/C-MXYIZtBCr/?hl=en

नाकरोब फेयरटेक्स ने 139-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में डेडुआंगलैैक वानखोंगोम एमबीके को पहले मैच की तरह ही हराने में सफलता पाई।

Fairtex Training Center के स्टार ने #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर के खिलाफ पंच और लो किक्स की झड़ी लगा दी। डेडुआंगलैंक ने वापसी का प्रयास किया। तीसरे राउंड में दोनों ने जमकर एक दूसरे पर वार-पलटवार किए।

फिर तीसरे राउंड में आए नॉकडाउन की वजह से नाकरोब को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड 68-21 हुआ।

गासानोव ने कनार्टे पर दबदबा बनाकर अपनी रैंकिंग सुरक्षित रखी

https://www.instagram.com/p/C-MUdmwx2wE/?hl=en

दागेस्तानी ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट शामिल “द कोबरा” गासानोव इक्वाडोर के ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे के खिलाफ मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए।

पांच रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर ने शानदार टेकडाउन, दमघोंटू टॉप कंट्रोल और पूरे मैच के दौरान सबमिशन के प्रयास किए। कनार्टे ने सबमिशन के प्रयासों को विफल करने में सफलता पाई।

मगर रिंग के बाहर बैठे जजों ने “द कोबरा” के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से जीत घोषित की और इससे उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-1 हो गया है।

कोवटन ने तीसरे राउंड में नॉकआउट से फरारी को रोका

https://www.instagram.com/p/C-MQMcPRmbC/?hl=en

दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने 145.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में फरारी फेयरटेक्स के खिलाफ अपने गेम प्लान को बखूबी अंजाम देते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और ONE Championship में शानदार डेब्यू किया।

रूसी स्ट्राइकर ने अपने जैब और फुटवर्क का इस्तेमाल करते हुए फरारी को लगातार बैकफुट पर रखते हुए उनके अटैक को नाकाम किया। तीसरे राउंड में एक काउंटर लेफ्ट हुक से फरारी नॉकडाउन हुए।

इसके चलते थाई स्टार की चार मैचों की जीत का सिलसिला टूटा।

महमूदी ने नाइटो को तीसरे राउंड में शानदार अंदाज में नॉकआउट किया

पांच रैंक के कंटेंडर इलायस महमूदी ने #3 के टाईकी नाइटो के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में तीसरे राउंड में नॉकआउट हासिल किया।

अल्जीरियाई स्टार ने शुरुआत से ही जापानी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना शुरु किया और पहले राउंड में स्पिनिंग बैकफिस्ट से उन्हें मैट पर गिराया। नाइटो ने वापसी की, लेकिन महमूदी ने दूसरे राउंड में भी उन पर हर तरफ से अटैक किया।

तीसरे राउंड में महमूदी ने स्पिनिंग बैकफिस्ट की कोशिश की और वो नाइटो की ठोड़ी पर जा लगी। रेफरी ने 2:56 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा किया और 26 वर्षीय स्टार ने अपना रिकॉर्ड 34-7 कर दिया।

तीन राउंड की फाइट में सारूटा पर भारी पड़ी यामाकीटा

Keito Yamakita Yosuke Saruta ONE Fight Night 24 48

स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा ने पूर्व डिविजनल चैंपियन योसूका “द निंजा” सारूटा का तीन राउंड तक सामना किया।

सारूटा ने पहले दो राउंड्स में ग्रैपलिंग से विरोधी पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया और ग्राउंड स्ट्राइक्स से फायदा उठाया। यामाकीटा ने सबमिशन की कोशिशें कीं और तेज गति से खुद को बचाया।

तीसरे राउंड में “पॉकेट मॉन्क” ने घातक स्ट्रैंड-अप गेम का सहारा लिया और रेसलिंग व ग्रैपलिंग से सफलता पाई। अंत में तीनों जजों ने उनकी आक्रामकता को देखते हुए सर्वसम्मत निर्णय से उन्हें विजेता घोषित किया। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 10-1 हो गया।

रैम्बोलैक ने कोकली को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की

https://www.instagram.com/p/C-MHutERqdp/?hl=en

रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने धीमी शुरुआत के बाद गति पकड़ी और क्रेग कोकली को 151.5-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराने से सफलता पाई।

कोकली ने शुरु में आक्रामकता दिखाई और विरोधी को बैकफुट पर धकेला। दूसरे राउंड में रैम्बोलैक का जादू चला और बॉडी शॉट्स, नीज़ और एल्बोज़ से वार किए।

तीसरे राउंड में भी रैम्बोलैक, कोकली के अटैक के बावजूद लय में नजर आए। तीन राउंड के एक्शन के बाद रैम्बोलैक को विजेता घोषित किया गया और उनका करियर रिकॉर्ड अब 64-14 हो गया।

बाटरखू ने बुमिना-अंग को सबमिशन से हराकर अपना जादू बरकरार रखा

https://www.instagram.com/p/C-MHHGjRCPt/?hl=en

एंख-ओर्गिल बाटरखू ने कार्लो बुमिना-अंग को उनके प्रोेफेशनल MMA करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

#5 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर ने फिलीपीनो सनसनी को पूरे तीन राउंड परेशान किया और मैच खत्म होने से एक सेकंड पर सबमिट करने में सफलता पाई।

आर्म-ट्रायंगल चोक की वजह से आई जीत के बाद 35 वर्षीय मंगोलियाई स्टार का MMA रिकॉर्ड 11-3 हो गया।

अलिफ ने एल जमारी को फिनिश करने में दो मिनट से कम समय लगाया

थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन ने धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ वापसी की, जब उन्होंने 132.75-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले के पहले राउंड में ज़कारिया एल जमारी को मात दी।

मैच के करीब एक मिनट के बाद अलिफ ने हेड किक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को गिराया। एल जमारी खड़े हुए, लेकिन नॉकडाउन होने के लिए। मैच का अंत पहले राउंड में 1:37 मिनट पर हुआ।

20 वर्षीय स्टार ने जीत के बाद अपना रिकॉर्ड 58-9 किया और 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

पिर्नी ने यू को नॉकआउट कर सबको चौंकाया

एमी पिर्नी को ONE Championship में अपनी धाक जमाने में ज्यादा समय नहीं लगा। स्कॉटिश स्टार ने डेब्यू करते हुए एटमवेट मॉय थाई मैच में यू यौ पुई को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट किया।

यू ने लो किक और कॉम्बिनेशंस के साथ तेज-तर्रार शुरुआत की। पिर्नी ने उन्हें ग्राउंड पर पटक दिया। तीन बार की यूके फीमेल मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर ने लेफ्ट हुक लगाकर 49 सेकंड में उनका काम तमाम कर दिया।

इस नॉकआउट के साथ पिर्नी का रिकॉर्ड 27-4 हुआ और यू को अपने ONE करियर की पहली हार मिली।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34