अपने ONE डेब्यू में कांग जी वॉन को हराना चाहते हैं बेन टायनन – ‘पहले राउंड में ढेर करने का प्लान’

BenTynan Walkout 1200X800

बेन “वनीला थंडर” टायनन अपने ONE Championship डेब्यू में छाप छोड़ना चाहते हैं।

4 नवंबर को होने वाले ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में कनाडाई स्टार का सामना हेवीवेट MMA मुकाबले में दक्षिण कोरिया के कांग जी वॉन से होगा।

जब टायनन बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उतरेंगे तो वो अपने साथ बड़ी उम्मीदें लेकर आ रहे होंगे। एमेच्योर और प्रोफेशनल करियर में अपराजित रहे स्टार पूर्व डिविजन 1 कॉलेजिएट रेसलर रह चुके हैं और उनमें भविष्य का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण हैं।

लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें कांग के रूप में एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना करना पड़ेगा, जिनका ONE Championship रिकॉर्ड 3-1 का है।

अपने प्रतिद्वंदी की ताकत के बावजूद “वनीला थंडर” ने onefc.com को बताया कि उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है:

“मैं एक और साउथपॉ फाइटर, जिन्हें स्ट्राइकिंग पसंद है, के खिलाफ उतरने का आदी हो रहा हूं। मैं स्ट्राइकर्स को हराने में आश्वस्त हूं।”

कई मायनों में ये एक क्लासिक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मुकाबला है।

टायनन इस बात को जानते हैं और वो ONE के ग्लोबल MMA रूलसेट के अंतर्गत एक हथियार के लिए उत्साहित हैं, जिसका वो पहली बार इस्तेमाल कर पाएंगे और वो है ग्राउंड पर गिरे हुए एथलीट पर घुटने से वार।

उन्होंने बताया:

“मैं ONE के लिए ग्राउंडेड नी स्ट्राइक्स की ट्रेनिंग कर रहा हूं। इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इससे रेसलर्स को काफी फायदा होता है। जब मैं टॉप पर होऊंगा तो मुझे ज्यादा हथियार मिलेंगे, उन्हें छकाते हुए हावी हो पाऊंगा।”

Elevation Fight Team के प्रतिनिधि ने कांग को अच्छे से स्टडी किया है और वो उनके फुटवर्क और तकनीकी स्ट्राइकिंग की तारीफ करते हैं।

भले ही दक्षिण कोरियाई स्ट्राइकर अपने पैरों पर कितने भी तेज हों, टायनन को इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि वो जीत के साथ बैंकॉक से रवाना होंगे:

“उनके हुक्स कमाल के हैं। वो रेंज में आकर अच्छे शॉट्स और काउंटर शॉट्स लगाते हैं। वो पैरों पर काफी तेज हैं, जो कि हेवीवेट्स में देखने को कम ही मिलता है। वो मूव करने पर सहज लगते हैं।

“वो काफी मजबूत प्रतीत होते हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं स्ट्राइकर्स को हरा दूंगा।”

पहले राउंड में फिनिश और परफॉर्मेंस बोनस जीतना चाहते हैं टायनन

चार प्रोफेशनल बाउट में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट रखने वाले बेन टायनन के तीन फिनिश पहले राउंड में आए हैं। वो ONE Fight Night 16 में कांग जी वॉन के खिलाफ भी इस सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे।

इसी तरह दक्षिण कोरियाई स्टार का फिनिशिंग रेट भी परफेक्ट है और उनके सभी छह नॉकआउट पहले राउंड में आए हैं।

टायनन का मानना है कि इससे फाइट जल्दी समाप्त हो सकती है:

“मैं उन्हें पहले राउंड में ढेर करने का प्लान कर रहा हूं। मुझे लंबी फाइट करना पसंद नहीं है और उनके रिकॉर्ड को देखकर भी ऐसा ही लगता है। ऐसे में मैं फाइट को छोटा और मजेदार रखना चाहूंगा। अगर फाइट दूसरे राउंड में गई उन्हें दूसरे राउंड में हरा दूंगा।”

एक हाइलाइट-रील नॉकआउट के अलावा कनाडाई स्टार का ध्यान 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस पर भी है।

उन्होंने इस बारे में कहा:

“आदर्श चीज तो यही होगी कि मैं उन्हें फिनिश करूं। वो बोनस हासिल करना चाहता हूं और वो आप सिर्फ अच्छे फिनिश से पा सकते हैं। मैं एक धमाकेदार सबमिशन या फिर नॉकआउट से कैश जीतना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25