3 मुकाबले जो ONE Fight Night 21: Eersel Vs. Nicolas को यादगार बना सकते हैं

Ben Tynan Kang Ji Won ONE Fight Night 16 37 scaled

इस शनिवार, 6 अप्रैल को ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में 10 रोमांचक फाइट्स देखने को मिलेंगी।

प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले इवेंट को हेडलाइन करेंगे, लेकिन इस कार्ड में और भी कई दिलचस्प MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिलेंगे।

आइए एक नजर डालते हैं 3 ऐसी बाउट्स पर, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले इस शो को यादगार बना देंगी।

#1 जैकब स्मिथ Vs. डेनिस पुरिच

यदि कोई ऐसा मुकाबला है जो रोमांच की गारंटी देता है तो वो है #2 रैंक के कंटेंडर जैकब स्मिथ और खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच के बीच होने वाला फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला।

ये दोनों स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स अपनी एक्शन से भरपूर शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां ताकत और तीव्रता के साथ कौशल का मिश्रण होता है और ये कल्पना करना कठिन है कि हल्का मुकाबला होगा।

पुरिच केवल पूरी गति से आगे बढ़ना जानते हैं, लेकिन स्मिथ भी पीछे नहीं हटेंगे दरअसल वो ऐसे दबाव का स्वागत करते हैं।

“द बोस्नियन मेनेस” का मानना ​​है कि वो नॉकआउट अर्जित कर लेंगे, लेकिन उनके अंग्रेज प्रतिद्वंदी को भरोसा है कि जब पुरिच आगे बढ़ेंगे तो वो भी फाइट को समाप्त करने का हौसला रखते हैं।

स्मिथ की उच्च रैंकिंग दांव पर होने के कारण दोनों स्ट्राइकर्स बैंकॉक में जीत के लिए बेहद प्रेरित होंगे।

#2 डेडुआंगलैक Vs. टाईकी नाइटो

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो किकबॉक्सिंग नियमों के तहत अपने फ्लाइवेट रीमैच में डेडुआंगलैक टीडेड99 से बदला लेना चाहते हैं।

पिछले जुलाई में थाई सनसनी ने उस डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर के रूप में प्रवेश किया था और नाइटो पर एक बड़ी मॉय थाई जीत हासिल की थी।

डेडुआंगलैक तब से फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में #3 पर चढ़ गए हैं, लेकिन उन्हें अब कम परिचित नियमों के तहत “साइलेंट स्नाइपर” से पार पाना होगा।

इस बार नाइटो अपनी #3 फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग का बचाव कर रहे हैं और साथ ही उनकी वर्ल्ड टाइटल की उम्मीदें भी इससे जुड़ी हुई हैं इसलिए 28 वर्षीय जापानी एथलीट यहां जीत की पूरी कोशिश करेंगे।

डेडुआंगलैक की शक्तिशाली बॉडी किक्स ने उनकी पहली फाइट में अंतर पैदा किया था इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नाइटो ने उनसे कुशलता से निपटने के लिए कोई योजना बनाई है।

किकबॉक्सिंग के नियम “साइलेंट स्नाइपर” के पक्ष में हो सकते हैं क्योंकि उनका लक्ष्य गति बढ़ाना और अपने ताकतवर मुक्कों से निशाना साधना है। लेकिन 21 वर्षीय थाई स्टार को नज़रअंदाज न करें, जो दोनों एथलीट्स के बीच दूसरी भिड़ंत से पहले बढ़त बनाए हुए हैं।

#3 बेन टायनन Vs. ड्यूक डिडिएर

ONE Fight Night 21 में अपराजित कनाडाई सनसनी बेन “वनीला थंडर” टायनन एक हेवीवेट MMA बाउट में ऑस्ट्रेलियाई पावरहाउस ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर से भिड़ेंगे।

दोनों स्टार उच्चस्तरीय ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। “वनीला थंडर” एक मशहूर कॉलेजिएट रेसलर और डिडिएर एक विश्वस्तरीय जूडोका और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि किसकी शैली ज्यादा कारगर साबित होगी।

वैसे, टायनन ने एक नॉकआउट के साथ अपनी स्ट्राइकिंग दिखाने की इच्छा व्यक्त की है जबकि “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” अपने प्रतिद्वंदी से प्रोफेशनल MMA अनुभव में आगे हैं, जहां उनके विरोधी के 5-0 के रिकॉर्ड की तुलना में उनका स्कोर 8-2 का है।

इस मैच का विजेता डिविजन के टॉप पर अपनी जगह बनाने की प्रमुख स्थिति में होगा और जीत जितनी अधिक शानदार होगी, वो उतना ही ऊपर उठेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)