कैसे बेन टायनन सबसे तेजी से उभरते हुए हेवीवेट MMA स्टार्स में से एक बने – ‘मैं कॉम्बैट के लिए ही पैदा हुआ हूं’

Ben Tynan Kang Ji Won ONE Fight Night 16 80 scaled

बेन “वनीला थंडर” टायनन ONE Championship के हेवीवेट MMA डिविजन के अगले बड़े सुपरस्टार बनने की तैयारी कर रहे हैं।

अपराजित कनाडाई फाइटर शनिवार, 6 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर का सामना करेंगे।

5-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले टायनन के पास सब कुछ है, जिससे वो कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकें। यूएस प्राइमटाइम पर “वनीला थंडर” के डेब्यू से पहले उनके बारे में जान लेते हैं।

शुरुआती प्रभाव

टायनन का जन्म कनाडा के फोर्ट मैकमरे में हुआ, जहां वो चार भाई-बहनों के साथ पले-बढ़े।

शहर की कड़ाके की ठंंड के बावजूद “वनीला थंडर” के पिता ने उनकी मां को मना लिया था कि वो हवाई के गर्म इलाके को छोड़कर यहां आ बसें।

टायनन ने बताया:

“मेरे पिता उत्तरी कनाडा से थे। मेरा मां की परवरिश हवाई में हुई और वो दोनों छुट्टियों पर थे, जब मुलाकात हुई। मेरे पिता ने मां को मना लिया था कि वो उनके साथ कनाडा शिफ्ट हो जाएं।

“उनके पांच बच्चे हुए और मैं सबसे छोटा हूं। मेरे भाई-बहन काफी कूल हैं और हम बहुत करीब हैं।”

जब टायनन छोटे थे तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, लेकिन अपने परिवार के चलते उनकी परवरिश अच्छी हुई।

उन्होंने अपने परवरिश के बारे में बताया:

“मुझे हमेशा से फाइटिंग पसंद थी। मैं कॉम्बैट के लिए ही पैदा हुआ हूं। ये मेरे डीएनए में है। मेरे पिता भी एक फाइटर थे। जब मैं छोटा था तो मेरे पिता का देहांत हो गया था। मेरी परवरिश मेरी मां और बड़े भाई-बहनों ने की।

“काफी सारी चीजों ने मुझे प्रभावित किया। उनमें से एक ‘ड्रैगनबॉल ज़ी’ है। मैं प्रोफेशनल रेसलिंग बहुत देखता था और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक को देखकर सोचता था कि प्रोफेशनल रेसलर बनना कितना अच्छा होता होगा।”

मैट पर की देर से शुरुआत

टायनन के सबसे बड़े भाई ब्रूस उनके सबसे बड़े रोल मॉडल रहे और उन्होंने ही युवा टायनन की दिलचस्पी काफी चीजों में पैदा करवाई।

जब परिवार अमेरिका के सिएटल में आ बसा तो ब्रूस ने हाई स्कूल में रेसलिंग सीखी। ये तय था कि “वनीला थंडर” भी ऐसा ही करेंगे।

उन्होंने बताया: 

“भाई की वजह से मैंने रेसलिंग शुरु की। मेरे परिवार में कोई रेसलर नहीं था। मेरी मां स्टेट लेवल पर दौड़ में उप-विजेता थीं। मेरी बहनें और भाई भी रनिंग करते थे। मैं ट्रैक पर काफी ज्यादा जाता रहता था। लेकिन मुझे हमेशा से रेसलिंग पसंद थी।”

करीब 100 पाउंड वजन और रेसलिंग में नए होने के चलते टायनन को इस खेल में भविष्य नहीं दिखा, लेकिन फिर भी इसे करते रहे।

उनकी दृढ़ता काम आई और युवा टायनन को सही मौके मिलने लगे:

“मैंने काफी देर से रेसलिंग शुरु की थी। मुझे याद है कि मैंने सीनियर ईयर में स्टेट टूर्नामेंट में भाग लिया और पांचवां स्थान हासिल किया था। मैं जीतना चाहता था। लेकिन मेरी बहन ने मुझे आकर कहा, ‘बेन, तुम सही दिशा में बढ़ रहे हो। ये बहुत अच्छी बात है।’

MMA से लगाव

जब टायनन हाई स्कूल में रेसलिंग कर रहे थे तो उनका ध्यान तेजी से उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खेल पर पड़ा। उन्हें देखकर दिलचस्पी बढ़ी कि रेसलर्स इसमें अपनी स्किल्स का इस्तेमाल कर अच्छा कर रहे हैं।

टायनन ने इस बारे में बताया:

“मैं जब जूनियर कॉलेज में था तो मेरे कोच स्कॉट नॉर्टन ने MMA में मुकाबला किया और मेरे दूसरे कोच ब्रैड लूवास भी ऐसा कर चुके थे। वो रेसलिंग की प्रैक्टिस के बाद स्ट्राइकिंग कर रहे होते थे।

“एक बार मैं उनके पास गया है और पूछा, ‘मैं स्ट्राइकिंग और MMA सीखना चाहता हूं। जिस पर स्कॉट ने कहा, ‘बिल्कुल, टायनन’ और उन्होंने मुझे बुनियादी चीजें सिखानी शुरु कर दी।”

ONE Championship में उनके बड़े प्लान

टायनन ने पहली एमेच्योर फाइट 2017 में की और प्रो रैंक्स में आने से पहले 8-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया। प्रोफेशनल के तौर पर 4-0 का रिकॉर्ड बनाने के बाद “वनीला थंडर” अगले मौके की तलाश में थे।

Denver’s Elevation Fight Team के प्रतिनिधि उस समय शहर में ही थे, जब ONE ने मई 2023 में अमेरिकी धरती पर अपना पहला इवेंट ONE Fight Night 10 आयोजित किया था।

शो को देखने के बाद कनाडाई स्टार को पता था कि ये उनके लिए अच्छी जगह रहेगी और उन्हें इसका न्यौता भी जल्द मिल गया:

“मुझे ONE हमेशा से पसंद था और वो डेनवर आए (तो मैं क्राउड के बीच था)। कुछ महीनों बाद उनका मुझे कॉल ही आ गया।

“वो जिस तरह से शो आयोजित करते हैं, उसने मुझे बहुत उत्साहित किया। जैसे ही मेरे पास कॉल आया तो मैंने कहा, ‘चलो करते हैं।'”

टायनन ने ONE में डेब्यू करते हुए “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को सबमिशन से हराकर सबको प्रभावित किया और वो इसी जीत के क्रम को जारी रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरे बहुत बड़़े प्लान हैं। मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं। मैं दुनिया के सबसे बेहतरीन हेवीवेट्स में से एक बनना चाहता हूं। तो मैंने तय किया कि मैं ये ONE के साथ करूंगा। मैं ऊपर चढ़ते रहना चाहता हूं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48